रात 10:30 बजे फिर शुरू हुआ सीजेपी का प्रदर्शन: जंतर-मंतर पर सरकार के खिलाफ नया मोर्चा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने सोमवार रात करीब 10:30 बजे एक बार फिर जंतर-मंतर पर अपना आंदोलन शुरू कर दिया। इससे पहले दिनभर संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच कई बार झड़प हुई, जिसके बाद पुलिस ने शाम तक जंतर-मंतर को खाली करा दिया था। सीजेपी ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण और निहत्थे आंदोलनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े।
बैरिकेड्स तोड़ संसद की ओर बढ़े प्रदर्शनकारी
सोमवार सुबह करीब 8 बजे शुरू हुए प्रदर्शन के दौरान 10 बजे आंदोलनकारियों ने पुलिस बैरिकेड तोड़ दिए और संसद की ओर मार्च शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर से संसद मार्ग, जनपथ चौराहा, वॉर मेमोरियल, कर्तव्य पथ और विजय चौक होते हुए संसद के निकट पहुंच गए।स्थिति को देखते हुए संसद परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई और मुख्य प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए।
झड़प, आंसू गैस और पथराव
प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने भीड़ को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। देर शाम पथराव की घटनाएं भी सामने आईं। इस दौरान 50 से अधिक पुलिसकर्मी और लगभग इतने ही प्रदर्शनकारी घायल हुए। सीजेपी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग किया, जबकि पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई किए जाने की बात कही।
रात में फिर शुरू हुआ धरना
शाम को प्रदर्शनकारियों को हटाने के बाद CJP ने रात 10:30 बजे फिर से जंतर-मंतर पर धरना शुरू कर दिया। पार्टी नेताओं ने कहा कि उनकी मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
जेपी नड्डा से मुलाकात, रखीं तीन प्रमुख मांगें
दिनभर के घटनाक्रम के बीच CJP के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। पार्टी का दावा है कि नड्डा ने आंदोलनकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आश्वासन दिया।
बैठक में सीजेपी ने तीन प्रमुख मांगें रखीं
सोनम वांगचुक की तत्काल रिहाई की जाए। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा या उन्हें पद से हटाने की मांग की गई। कथित तौर पर जान गंवाने वाले 20 से अधिक नीट अभ्यर्थियों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए।
वांगचुक का ऐलान
इस बीच सोनम वांगचुक ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक वह अपना अनशन समाप्त नहीं करेंगे। सीजेपी ने भी आंदोलन को आगे और तेज करने की चेतावनी दी है।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!