खबर
Top News

हाई कोर्ट में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाली महिला साथी भी गिरफ्तार: एक आरोपी पूर्व में हो चुका है गिरफ्तार; खुद को स्टाफ बताकर जमाते थे रौब

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 मई 2026, 3:58 pm
शेयर करें:
हाई कोर्ट में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाली महिला साथी भी गिरफ्तार

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बेरोजगार युवाओं को हाई कोर्ट में सहायक क्लर्क की नौकरी दिलाने का सपना दिखाकर ठगी करने वाले गिरोह का पिछले दिनों तुकोगंज पुलिस ने खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया था।

खुद को हाई कोर्ट कर्मचारी बताकर युवाओं से मोटी रकम ऐंठने वाले मुख्य आरोपी के बाद अब उसकी महिला सहयोगी को भी गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी फर्जी नियुक्ति आदेश, नकली सील और जॉइनिंग लेटर तैयार कर युवाओं को भरोसे में लेते थे। पुलिस को आशंका है कि गिरोह ने कई अन्य बेरोजगारों को भी अपना शिकार बनाया है।

तुकोगंज थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र चौहान के मुताबिक, 29 अप्रैल को स्वाति बाथम नामक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि लक्ष्मण मेहरा नाम के व्यक्ति ने खुद को हाई कोर्ट का कर्मचारी बताते हुए उसे सहायक क्लर्क की नौकरी दिलाने का भरोसा दिया।

इसके एवज में आरोपी ने 25 हजार रुपए नकद लिए और बाद में फर्जी जॉइनिंग लेटर थमा दिया। शिकायत के बाद तुकोगंज पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी लक्ष्मण मेहरा को गिरफ्तार किया था।

फर्जी आवेदन पत्र, नकली नियुक्ति आदेश और जॉइनिंग लेटर बनाए
पूछताछ और तकनीकी जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि इस पूरे फर्जीवाड़े में उसकी महिला साथी रिंकू चौहान भी बराबर की भागीदार है। इसके बाद पुलिस ने कुलकर्णी नगर निवासी रिंकू चौहान पति प्रताप सेंगर को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी खुद को हाई कोर्ट से जुड़ा प्रभावशाली व्यक्ति बताकर बेरोजगार युवाओं पर रौब जमाते थे। इसके बाद उनसे नौकरी लगाने के नाम पर रकम वसूली जाती थी।

आरोपियों ने फर्जी आवेदन पत्र, नकली नियुक्ति आदेश और जॉइनिंग लेटर तैयार कर रखे थे। इनके पास से हाई कोर्ट की फर्जी सील और अन्य दस्तावेज भी बरामद हुए हैं।

पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि अब तक कितने युवाओं से ठगी की गई और इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है। मामले में जल्द और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

संबंधित समाचार

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग
Top News

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

1 minute ago
युवक-युवती को एयरपोर्ट पर रोका
Top News

युवक-युवती को एयरपोर्ट पर रोका:पुलिस ने लिया हिरासत में; लापता की शिकायत पर कार्रवाई

5 minutes ago
नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल
Top News

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

7 minutes ago
20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई
Top News

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

17 minutes ago
सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी
Top News

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल

18 minutes ago
न्यू गौरी नगर में रिमूवल कार्रवाई
Indore

न्यू गौरी नगर में रिमूवल कार्रवाई:एक दिन पहले रात के विरोध और हंगामे के बाद टला बुलडोजर एक्शन

22 minutes ago
वन विभाग के भ्रष्ट ससुर-दामाद की जोड़ी करती है सौदेबाजी
Top News

वन विभाग के भ्रष्ट ससुर-दामाद की जोड़ी करती है सौदेबाजी:खुलासा फर्स्ट की खबर का असर

26 minutes ago
देखिए वीडियो, नदी में नाव पलटी
Top News

देखिए वीडियो, नदी में नाव पलटी:इतने बच्चों की मौत; मृतकों में एक ही परिवार की इतनी बच्चियां

27 minutes ago
दागदार कर रहे हैं मुख्यमंत्री की छवि
Top News

दागदार कर रहे हैं मुख्यमंत्री की छवि:कार्यपालन यंत्री और ठेका कंपनी के प्रबंधक पर आरोप

34 minutes ago
हो गया दूध-पानी अलग-अलग
Top News

हो गया दूध-पानी अलग-अलग:क्रोधित-कुपित ‘शिव’ के ‘गण’ निकले वनभूमि के कब्जेदार

41 minutes ago
देखिए वीडियो, किसने दी चेतावनी
Top News

देखिए वीडियो, किसने दी चेतावनी:मांगें पूरी नहीं हुईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे; संघ प्रमुख से मिलकर न्याय मांगने की तैयारी

about 1 hour ago
क्रिकेट मैच के टिकट के नाम पर ठगी
Top News

क्रिकेट मैच के टिकट के नाम पर ठगी:कई बार कराया पेमेंट; ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर दो लोगों से धोखाधड़ी

about 1 hour ago
नौकरी बचाने के लिए इतनी रजिस्ट्री का लक्ष्य
Top News

नौकरी बचाने के लिए इतनी रजिस्ट्री का लक्ष्य:इस योजना के काम में तेजी; कलेक्टर ने दिया यह भरोसा

about 2 hours ago
इतने हजार छात्रों का होगा मुफ्त दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा
Top News

इतने हजार छात्रों का होगा मुफ्त दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा:पढ़ाई पूरी होने के बाद योजना के दायरे से हो जाएंगे बाहर

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, सीजेपी के दो नेता इतने दिन के लिए जेल भेजे गए
Top News

देखिए वीडियो, सीजेपी के दो नेता इतने दिन के लिए जेल भेजे गए:प्रदर्शन के मामले में न्यायिक हिरासत

about 2 hours ago
फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट
Top News

फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट:इस शहर में इमरजेंसी लैंडिंग; विमान में सवार इतने यात्री सुरक्षित

about 2 hours ago
ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट
Top News

ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट:जल्द लॉन्चिंग की तैयारी; टिकट नहीं देने वाले कंडक्टर पर होगी कार्रवाई

about 2 hours ago
बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
Top News

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:इतने जिलों के कलेक्टर बदले; ये बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव

about 3 hours ago
देखिए वीडियो, हेड कॉन्स्टेबल के पास मिली करोड़ों की संपत्ति
Top News

देखिए वीडियो, हेड कॉन्स्टेबल के पास मिली करोड़ों की संपत्ति:आय से कई गुना अधिक होने का दावा; दो शहरों में इतने ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड

about 3 hours ago
शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद
Top News

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!