फतवे से नहीं टूटेगा निकाह: हाईकोर्ट बोला- तलाक का फैसला कानून करेगा; धार्मिक संस्था नहीं
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने मुस्लिम विवाह और तलाक से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में स्पष्ट किया है कि सिर्फ किसी फतवे के आधार पर पति-पत्नी का निकाह कानूनी रूप से समाप्त नहीं माना जा सकता। धार्मिक संस्था या मसाजिद कमेटी धार्मिक राय दे सकती है, लेकिन उसे कानूनी तौर पर विवाह खत्म करने का अधिकार नहीं है। तलाक चाहने वाला मुस्लिम पति कानून के मुताबिक फैमिली कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकता है।
भोपाल की मसाजिद कमेटी के फतवे से जुड़ा मामला
मामला भोपाल की एक मसाजिद कमेटी की ओर से जारी फतवे से जुड़ा है। पति चाहता था कि इस फतवे के आधार पर उसका निकाह समाप्त घोषित कर दिया जाए। पत्नी ने इसका विरोध करते हुए कहा कि फतवा महज धार्मिक राय है और उससे विवाह कानूनी रूप से खत्म नहीं होता।
विवाद हाईकोर्ट पहुंचने पर जस्टिस विवेक जैन की एकलपीठ ने फतवे का अध्ययन किया। कोर्ट ने पाया कि इसमें कहीं भी निकाह समाप्त होने की घोषणा नहीं की गई है। इसमें इस्लामी ग्रंथों का उल्लेख करते हुए पत्नी की कथित क्रूरता जैसी परिस्थितियों को लेकर धार्मिक मार्गदर्शन दिया गया था।
मदरसा या धार्मिक संस्था नहीं दे सकती कानूनी तलाक
हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि कोई मदरसा, सेमिनरी या मसाजिद कमेटी किसी मुस्लिम पुरुष को कानूनी रूप से तलाक नहीं दिला सकती। ऐसी संस्थाओं की राय धार्मिक स्तर तक सीमित है। विवाह की कानूनी स्थिति का फैसला सक्षम अदालत और लागू कानून के तहत ही होगा।
मुस्लिम पति भी जा सकता है फैमिली कोर्ट
कोर्ट ने यह भी कहा कि पति इस गलतफहमी में था कि वह नियमित तलाक याचिका दायर नहीं कर सकता। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि मुस्लिम पुरुष को फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दाखिल करने से कानून नहीं रोकता।
अदालत ने Dissolution of Muslim Marriages Act, 1939 का उल्लेख करते हुए कहा कि इस कानून का यह अर्थ नहीं है कि मुस्लिम पति अदालत के जरिए विवाह विच्छेद की मांग नहीं कर सकता।
मौजूदा वाद खारिज, नई याचिका का रास्ता खुला
हाईकोर्ट ने पति के मौजूदा दावे को कानूनी आधार पर टिकाऊ नहीं मानते हुए Order VII Rule 11 CPC के तहत वाद खारिज कर दिया। हालांकि, अदालत ने उसके लिए कानूनी रास्ता खुला रखा है। पति चाहे तो निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार फैमिली कोर्ट में नई तलाक याचिका दाखिल कर सकता है, जिस पर कानून के मुताबिक सुनवाई होगी।
संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!