फार्मा उत्पादों के निर्यात को मिलेगा नया विस्तार: निर्यातकों को उपलब्ध कराई जाएंगी बेहतर सुविधाएं; मूलचंदानी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
औषधि उद्योग के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए शासन और प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों का उद्योग जगत ने स्वागत किया है। मध्यप्रदेश, विशेष रूप से इंदौर, औषधि निर्माण और निर्यात के क्षेत्र में देश का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है।
यहां से बड़ी मात्रा में दवाइयों और औषधि निर्माण में उपयोग होने वाली कच्ची सामग्री का निर्यात विभिन्न देशों में किया जाता है। निर्यात को बढ़ाने के उद्देश्य से बनाई जा रही नई नीतियां औषधि उद्योग को नई दिशा देंगी।
यह विचार बेसिक ड्रग्स डीलर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जे.पी. मूलचंदानी ने कलेक्टर सभागार में आयोजित बैठक में व्यक्त किए।
बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर शिवम वर्मा ने की। इस दौरान जिला स्तरीय लघु उद्योग संवर्धन मंडल, जिला निर्यात संवर्धन समिति तथा निवेश प्रोत्साहन केंद्र की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिले में निर्यात गतिविधियों को बढ़ाने, निवेश को प्रोत्साहन देने और स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार उपलब्ध कराने पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में विशेष आर्थिक क्षेत्र के आयुक्त अभिषेक शर्मा, मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हिमांशु प्रजापति सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, उद्योगपति, निवेशक और समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में बताया गया कि इंदौर जिले से औषधि उत्पाद, प्याज, सोयाबीन तथा अन्य कृषि एवं औद्योगिक उत्पादों के निर्यात की व्यापक संभावनाएं हैं।
इन क्षेत्रों में निर्यात बढ़ाने के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाएं, प्रक्रियागत सहयोग और शासन स्तर पर हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि इंदौर प्रदेश का प्रमुख औद्योगिक और व्यापारिक केंद्र है। यहां निर्मित उत्पाद अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हैं।
उन्होंने कहा कि स्थानीय उद्यमियों और निर्यातकों को बेहतर सुविधाएं देकर जिले को निर्यात केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।
साथ ही शासन की योजनाओं का लाभ समय-सीमा में उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा।
संबंधित समाचार

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!