आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: भारी मात्रा में अवैध शराब और सामग्री जब्त; 10 आराेपियों के खिलाफ केस दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
आबकारी विभाग ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार को लाखों की शराब और कच्चा माल जब्त किया। इस दौरान भारी मात्रा में गुड़ लहान को मौके पर ही नष्ट किया गया, ताकि दोबारा उसका इस्तेमाल न हो सके।
नशे के खिलाफ की जा रही कार्रवाई
यह कार्रवाई कलेक्टर रुचिका चौहान और संभागीय आबकारी उपायुक्त संदीप शर्मा के निर्देश पर की गई। पूरे अभियान का संचालन सहायक आबकारी आयुक्त राकेश कुर्मी के मार्गदर्शन में किया गया।
तीन गांवों में चल रही थी अवैध भट्टियां
प्रभारी आबकारी कंट्रोल उमेश स्वर्णकार ने बताया कि गोलपुरा, चकमियापुर और गोहिंदा गांवों में लंबे समय से अवैध शराब निर्माण की सूचना मिल रही थी। पुख्ता जानकारी मिलने के बाद आबकारी टीम ने घेराबंदी कर एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की।
हजारों किलो गुड़ लहान और भट्टियां बरामद
कार्रवाई के दौरान 32 ड्रमों में भरा करीब 6,400 किलो गुड़ लहान मिला। इसके अलावा जमीन में खोदे गए अलग-अलग गड्ढों से लगभग 22,000 किलो गुड़ लहान बरामद किया गया।
मौके से 20 लीटर हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब और दो बड़ी स्टील की भट्टियां भी जब्त की गईं। जांच प्रक्रिया के तहत गुड़ लहान के सैंपल लिए गए, जबकि शेष लहान को वहीं नष्ट कर दिया गया।
10 आरोपियों पर केस
इस अवैध कारोबार में संलिप्त 10 लोगों के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आबकारी विभाग के अनुसार, जब्त की गई शराब, नष्ट किए गए गुड़ लहान और उपकरणों की कुल अनुमानित कीमत करीब 28 लाख 84 हजार रुपए आंकी गई है।
संबंधित समाचार

मकान मालिक से विवाद की शिकायत लेकर थाने पहुंचीं महिलाएं:टीआई-एसीपी से धक्का-मुक्की का आरोप; तीनों हिरासत में

शौक पूरे करने के लिए करते थे चोरी, तीन गिरफ्तार

फर्जी क्राइम ब्रांच मामले में शाहरुख उर्फ पेट्रोल गिरफ्तार

कारोबारी को कोर्ट से झटका:अग्रिम जमानत याचिका खारिज; करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी है आरोप

मंत्री ने दिलाया ‘विकसित भारत’ का संकल्प:तिरंगा लेकर पहुंचे हजारों कार्यकर्ता; मशाल लेकर अपनी-अपनी विधानसभा के लिए निकले

राजवाड़ा पर एसबीआई इमारत का स्ट्रक्चर ढहा बैंक और निगम की लापरवाही का खुलासा:महालक्ष्मी मंदिर परिसर में मलबा गिरने से फैली दहशत; बाल-बाल बचे राहगीर

फिर धंसी सड़क... परदेशीपुरा में खोखली जमीन पर हवा में लटका कांक्रीट का स्लैब:नगर निगम में भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण का खुलासा

देखिये वीडियो, 450 करोड़ के वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर सवाल:प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखी भैंसें; प्रधानमंत्री ने किया था उद्घाटन

1.07 करोड़ रुपए बकाया, फिर भी पटाखा बाजार की जमीन के आवंटन की तैयारी:आईडीए की स्कीम-97 की जमीन पर राशि वसूली लंबित

पंद्रह ग्राम ब्राउन शुगर के मामले में सप्लायर गिरफ्तार:बैकवर्ड लिंक से खुला नेटवर्क; आरोपी पर पहले से एनडीपीएस-आर्म्स एक्ट समेत 4 केस

मंदिर परिसर में मांस के टुकड़े मिलने पर हंगामा:बजरंगियों के गंभीर आरोप; थाने में शिकायत की तैयारी

महिला डॉक्टर पर जानलेवा हमला:दोस्त ने तीन राउंड फायरिंग की; कनपटी को छूकर निकली गोली

छात्रा का चुपके से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल:आरोपी शाहनवाज हिरासत में; लोगों ने किए आपत्तिजनक कमेंट

बसों की अचानक चेकिंग से मचा हड़कंप:3 चालक नशे में मिले; चलती बस में बीड़ी पीता दिखा ड्राइवर, 6 पर हुई कार्रवाई

क्रिकेटर ने रुपए लेकर इस संत से मिलने का आरोप नकारा:बोले; श्रद्धा और सम्मान की वजह से जाते हैं आश्रम

गुंडे-बदमाशों से ब्लैकमेलर शाहरुख का याराना:सजती थी रोटी-बोटी की महफिल

आरबीआई ने 4 साल बाद बढ़ाई रेपो रेट:लोन महंगे होने के आसार; जीडीपी ग्रोथ का अनुमान भी बढ़ाया

17 वर्षीय नाबालिग की बेरहमी से हत्या:सिर काटकर उतारा मौत के घाट; एक सप्ताह से थी लापता, आरोपी की सड़क हादसे में मौत

मुकद्दर का सिकंदर:25 साल का बेमिसाल सफर; मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक जनसेवा के नायक नरेंद्र मोदी

आयुष्मान योजना पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन:90 निजी अस्पतालों को 24 घंटे का अल्टीमेटम; बिना NABH नए मरीजों का इलाज बंद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!