खबर
Top News

ठेकेदार की लापरवाही के चलते चली गई इलेक्ट्रिशियन की जान: लाइन बंद होने से पहले ही लगा दिया था काम पर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

26 अक्टूबर 2026, 3:19 pm
शेयर करें:
ठेकेदार की लापरवाही के चलते चली गई इलेक्ट्रिशियन की जान

दो मासूम बेटों के सिर से उठा पिता का साया

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
क्षिप्रा थाना क्षेत्र के मांगलिया रोड पर ठेकेदार की कथित लापरवाही के चलते एक इलेक्ट्रिशियन की करंट लगने से मौत हो गई। आरोप है कि बिजली की लाइन बंद करवाने की जिम्मेदारी होने के बावजूद ठेकेदार ने लाइन बंद होने से पहले ही उसे काम पर लगा दिया।

काम शुरू करते ही इलेक्ट्रिशियन करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसका शरीर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ और वह नीचे गिर पड़ा। साथी कर्मचारी तत्काल उसे अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

क्षिप्रा पुलिस के मुताबिक मृतक मिथुन पिता किशोरीलाल माली (37) निवासी महेश यादव नगर, बाणगंगा है। मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। परिजन ने बताया मिथुन ठेकेदार श्याम पंवार के यहां नौकरी करता था।

श्याम पंवार भूमिका इंटरप्राइजेस का मालिक है और सरकारी ठेके लेकर मजदूरों से काम करवाता है। परिजन के मुताबिक कल काम शुरू करवाने से पहले बिजली की लाइन बंद करवाए बिना ही मिथुन को काम पर लगा दिया। जैसे ही मिथुन ने काम शुरू किया, वह करंट की चपेट में आ गया और उसकी जान चली गई।

परिजनों ने बताया ठेकेदार का काम राम नामक व्यक्ति देखता है, जो कल घर आकर मिथुन को काम पर ले गया था। मिथुन के परिवार में 5 व 7 साल के दो बेटे हैं। परिवार के सामने अब दोनों बच्चों की परवरिश और रोजमर्रा की जरूरतों का संकट भी खड़ा हो गया है।

घटना को लेकर परिजन और समाज के लोगों में आक्रोश है। उन्होंने कल दोपहर ठेकेदार को फोन लगाकर अस्पताल बुलाना चाहा तो वह मोबाइल बंद कर गायब हो गया।

लापरवाही मिली तो किसी को नहीं बख्शेंगे
क्षिप्रा टीआई शैलेंद्रसिंह मुकाती के अनुसार मिथुन की मौत के मामले में मर्ग कायम कर जांच करवाई जा रही है। यदि किसी की लापरवाही सामने आती है तो बख्शा नहीं जाएगा।

संबंधित समाचार

हत्या के आरोपी ने बकरे की लाश जलाकर रची अपनी मौत की कहानी
Top News

हत्या के आरोपी ने बकरे की लाश जलाकर रची अपनी मौत की कहानी:AI से बनवाई चिता पर लेटे शव की तस्वीर; फर्जी डेथ सर्टिफिकेट बनवाकर कोर्ट में किया पेश; डेढ़ साल से फरार था, अब गिरफ्तार

less than a minute ago
1500 में करोड़ों की जमीन के सौदे में लाखों की स्टाम्प ड्यूटी चोरी
Top News

1500 में करोड़ों की जमीन के सौदे में लाखों की स्टाम्प ड्यूटी चोरी:रविकांत बाहरी व्यक्ति; फिर कैसे हो गया 1000 की स्टाम्प ड्यूटी और 500 रुपए पंजीयन शुल्क पर मुख्तारनामा

4 minutes ago
साइबर ठगों के लिए बैंक खाते खोलकर बैठे थे युवक दो धराए
Top News

साइबर ठगों के लिए बैंक खाते खोलकर बैठे थे युवक दो धराए:ऑपरेशन मैट्रिक्स फिर एक्शन मोड में; एक ने ठगी के लिए दिया खाता, दूसरे ने कराया संपर्क

10 minutes ago
उमराह के लिए मक्का-मदीना गए लोगों की वापसी अटकी
Top News

उमराह के लिए मक्का-मदीना गए लोगों की वापसी अटकी:इनमें भोपाल-इंदौर के 120 से अधिक यात्री शामिल; परिवारों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार

17 minutes ago
बोला भय्यू सुरीला- साथ नहीं चली तो तेरी बेटी को मार डालूंगा
Top News

बोला भय्यू सुरीला- साथ नहीं चली तो तेरी बेटी को मार डालूंगा

19 minutes ago
सिंहस्थ-2028 से पहले संवरेगा ये विश्व प्रसिद्ध मंदिर
Top News

सिंहस्थ-2028 से पहले संवरेगा ये विश्व प्रसिद्ध मंदिर:कलेक्टर ने किया निरीक्षण; जानिए क्या होगा बदलाव

23 minutes ago
सामने लगी गाड़ी हटाने की बात पर महिला और उसके भाइयों की गुंडागर्दी
Top News

सामने लगी गाड़ी हटाने की बात पर महिला और उसके भाइयों की गुंडागर्दी:बच्चों के सामने दंपति से मारपीट; शिकायत के 5 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं

23 minutes ago
मुस्लिम युवक ने हिंदू नाम से युवती को दिया शादी का झांसा
Top News

मुस्लिम युवक ने हिंदू नाम से युवती को दिया शादी का झांसा:वर्षों तक किया शोषण; 4 साल के बेटे के साथ भी यौन अपराध का आरोप, पुलिस ने दर्ज की FIR

29 minutes ago
भाजपा विधायक के करीबी पान दुकान
Top News

भाजपा विधायक के करीबी पान दुकान:संचालक की गुंडागर्दी के आगे पुलिस नतमस्तक

29 minutes ago
लेंस कार्ट चौराहे पर ओटलों का अवैध कब्जा यातायात ठप
Top News

लेंस कार्ट चौराहे पर ओटलों का अवैध कब्जा यातायात ठप:निगम की अनदेखी से आम जनता परेशान; अतिक्रमणकारियों पर बुलडोजर चलाने की उठी मांग

40 minutes ago
400 करोड़ के होटल का मामला
Top News

400 करोड़ के होटल का मामला:पूर्व विधायक को प्रशासन से झटका; की थी ये मांग

about 1 hour ago
कद से ऊंचे या मेहरबानी के बलबूते
Top News

कद से ऊंचे या मेहरबानी के बलबूते:कागजों पर सब फिट और धरातल पर नियम फुस्स

about 1 hour ago
नई इवेंट मशीन की चिंगारी से दादा-पोता झुलसे
Top News

नई इवेंट मशीन की चिंगारी से दादा-पोता झुलसे:फुटबॉल दिलाने निकले थे; बच्चे के चेहरे और आंखों के पास चोट, केस दर्ज

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, MP में राज्यसभा उम्मीदवार के लिए 4-5 नामों का पैनल बनेगा
Top News

वीडियो देखिये, MP में राज्यसभा उम्मीदवार के लिए 4-5 नामों का पैनल बनेगा:केंद्रीय नेतृत्व को भेजेगी BJP; कोर ग्रुप की बैठक में फैसला, इंदौर, भोपाल और जबलपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत बड़ी रैलियां होंगी

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, देवगुराड़िया में मिनी ट्रक की टक्कर से शेयर कारोबारी की मौत
Top News

वीडियो देखिये, देवगुराड़िया में मिनी ट्रक की टक्कर से शेयर कारोबारी की मौत:मंदिर से दर्शन कर एक्टिवा से घर लौट रहे थे; हादसे के बाद 500 मीटर दूर ट्रक छोड़कर भागा चालक, लोगों ने क्लीनर को पकड़ा

about 1 hour ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:4 दोस्तों की जिंदा जलने से मौत; सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे, एक गंभीर घायल

about 2 hours ago
इंद्रेश उपाध्याय बोले- अब लड़ाई ठाकुर-ब्राह्मण की नहीं
Top News

इंद्रेश उपाध्याय बोले- अब लड़ाई ठाकुर-ब्राह्मण की नहीं:Gen-Z और Gen-Alpha की; इंदौर में युवाओं से किया संवाद, सफलता के लिए मुश्किलों में टूटना नहीं, टिके रहना जरूरी

about 2 hours ago
सरकार पर भारी ठेकेदार कंपनी
Top News

सरकार पर भारी ठेकेदार कंपनी:एनवीडीए के संरक्षण में मनमानी

about 2 hours ago
राज्यसभा चुनाव का बिगुल बजा
Top News

राज्यसभा चुनाव का बिगुल बजा:आज से नामांकन; MP के बाहर के नेता पर BJP लगा सकती है दांव, ये नाम चर्चा में

about 2 hours ago
कांग्रेस के निशाने पर मोदी का बाप
Top News

कांग्रेस के निशाने पर मोदी का बाप:कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के बिगड़े बोल से देश की राजनीति में भूचाल; बयानों की गरिमा तार तार

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!