खबर
Top News

सरकार पर भारी ठेकेदार कंपनी: एनवीडीए के संरक्षण में मनमानी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

26 अक्टूबर 2026, 1:44 pm
शेयर करें:
सरकार पर भारी ठेकेदार कंपनी

नर्मदा-गंभीर परियोजना

सरकार को बेवकूफ बनाने के लिए एनवीडीए के अफसर बर्बाद करवा रहे लाखों लीटर पानी

सिंचाई के बजाय खुले में हर दिन बहाया जा रहा नर्मदा जल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नर्मदा-मालवा-गंभीर लिंक परियोजना में मालवा के किसानों तक सिंचाई का पानी पहुंचाने का दावा अब सवालों के घेरे में है। पाइप लाइन से रिसाव के कारण फसलें खराब होने पर मुआवजा नहीं मिलने से नाराज किसानों ने 22 अक्टूबर को पीएस-2 (बलवाड़ा) पंप हाउस पर ताला लगा दिया। बताया जा रहा है कि कई दिन से पंपिंग ठप है।

पीएस-2 बंद होने के कारण 24 अक्टूबर को पीएस-1 के पंप चालू कर पीएस-2 पंप हाउस नंबर 2 तक पानी नहीं पहुंच पाने के कारण पहले ही नदी में छोड़ना पड़ा। कई दिन से इस तरह हजारों लीटर पानी हर दिन व्यर्थ बहाया जा रहा है और पंप चालू रखने से सरकार को लाखों रुपए बिजली बिल का भुगतान करना पड़ रहा है।

पानी सिंचाई के लिए लिफ्ट कर चार पंप स्टेशन से होते हुए खेतों तक पहुंचना है। इस परियोजना की ठेकेदार कंपनी, जो गले तक भ्रष्टाचार और नियम विरुद्ध कार्य करने के मामलों में डूबी है, के कारण किसानों को सिंचाई के लिए पानी समय पर नहीं मिल पा रहा। कहा जाता है कि नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण इंदौर के अधिकारियों का इस कंपनी को पूरा संरक्षण है।

दरअसल, अल्पवर्षा के कारण इस समय किसानों को सिंचाई की सख्त जरूरत है और उसके लिए भारतीय किसान संघ ने सरकार को चेतावनी दी थी कि गंभीर परियोजना का पानी जल्द उपलब्ध कराया जाए।

मुख्यमंत्री ने 15 अक्टूबर तक पानी किसानों को देने का वादा किया था। भाजपा ने उनकी इस घोषणा का स्वागत किया। विधायक उषा ठाकुर ने वीडियो जारी करते हुए मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया।

यह देखे बिना कि ठेकेदार कंपनी सिंचाई के लिए पानी का उद्‌वहन कैसे कर पाएगी, क्योंकि कर्मचारी मजदूर को महीनों से वेतन नहीं दिया। पाइप लाइन के मेंटेनेंस और उपकरणों की खरीदी में घोटाला करने वाली कंपनी ने पाइप लाइन को जर्जर अवस्था में लाकर छोड़ दिया है।

इसकी जानकारी विभाग के सभी अधिकारियों को होने के बाद भी कोई कार्रवाई न तो विभाग कर रहा है, न शासन।

कंपनी के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह जनप्रतिनिधियों सहित मुख्यमंत्री तक किसी की परवाह नहीं कर रही। इसीलिए विभाग के कुछ अफसर और ठेकेदार कंपनी ने मिलकर पाइप लाइन चालू करने का पाखंड रचा।

यह बताने के लिए कि पाइप लाइन में पानी छोड़ने का काम 15 अक्टूबर के वादे के अनुसार शुरू कर दिया है, लेकिन यह पानी कुछ दूरी तक ही जाकर रुका गया, क्योंकि पंपिंग स्टेशन नंबर दो पर ताले लगा दिए गए हैं, इसलिए पानी को इस स्टेशन के पहले ही खुले में बहाना पड़ रहा है।

यह स्थिति जगह-जगह से टूटी-फूटी पाइप लाइन के कारण बनी। पानी फटी हुई पाइप लाइन से खेतों में फसलों को बर्बाद कर रहा है, जिससे किसान आक्रोशित हैं और पंपिंग स्टेशन पर ताले लगा दिए।

दूसरी ओर कर्मचारियों व श्रमिकों को वेतन नहीं मिलने से परियोजना का काम प्रभावित हो रहा है। श्रमिकों ने बताया वेतन और अन्य बकाया नहीं मिलने के कारण आंदोलन की चेतावनी दे दी है, साथ ही काम नहीं करने का भी अल्टिमेटम दे दिया है।

नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण इंदौर के अधिकारियों और ठेकेदार कंपनी के प्रबंधकों को यह अच्छे से मालूम है कि पाइप लाइन जिस स्थिति में है और कर्मचारियों में जिस तरह का असंतोष है, उसके कारण सिंचाई का पानी खेतों तक नहीं पहुंच सकता।

इसलिए एक ही पंपिंग स्टेशन को चालू करके यह बताने की कोशिश की कि पानी छोड़ने का काम शुरू कर दिया, जबकि वास्तव में यह पूरी तरह से झूठ है। आगे पानी लिफ्ट नहीं हो पाने से पानी और बिजली दोनों व्यर्थ खर्च हो रहे हैं।

यह सब इसलिए किया जा रहा है कि ठेकेदार कंपनी का किया-धरा पूरी तरह सुरक्षित रहे और उसके खिलाफ कोई कार्रवाई न हो सके। कंपनी नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण की अन्य परियोजनाओं में भी ठेके लेने की कोशिश कर रही है, जिसकी शिकायतें मुख्य सचिव तक हो चुकी हैं।

जानकारों के अनुसार यदि पंपिंग स्टेशन 1-2 और 3-4 समय पर क्रमवार चालू हों, तो करीब 120 घंटे में पानी मालवा के किसानों तक पहुंच सकता है।

बियरिंग जला दिए
इससे पहले 18 अक्टूबर को आरोप सामने आए थे कि पंपिंग स्टेशन के दो पंपों के बियरिंग जला दिए गए। इसका कारण यह बताया गया कि काम करने वाले शराब के नशे में थे। इससे साबित होता है कि काम बेहद लापरवाही से चल रहा है।

हवा में उड़ा दिया सरकार का वादा
बताया गया कि मुख्यमंत्री और महू क्षेत्र की विधायक द्वारा 15 अक्टूबर तक मालवा के किसानों को सिंचाई का पानी देने की बात कही गई थी। किसानों और परियोजना से जुड़े श्रमिक कर्मचारियों का आरोप है कि ठेकेदार कंपनी पॉवर लिंक की कार्यप्रणाली के कारण यह वादा पूरा नहीं हो सका।

कर्मचारियों का वेतन बकाया
परियोजना से जुड़े श्रमिकों और कर्मचारियों का आरोप है कि कंपनी न तो बकाया वेतन दे रही है और न अन्य देनदारियां चुका रही। किसानों और कर्मचारियों के बढ़ते आक्रोश के कारण परियोजना कभी भी ठप हो सकती है। ऐसा हुआ तो हजारों हेक्टेयर में खड़ी फसलों की सिंचाई प्रभावित होगी।

एनवीडीए पर संरक्षण के आरोप
आरोप है कि नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण (एनवीडीए) के संरक्षण में कंपनी के प्रबंधक नियमों के विरुद्ध परियोजना का संचालन कर रहे हैं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि जल संसाधन विभाग के अंतर्गत एनवीडीए के ठेकों में गड़बड़ियां कागजों के साथ मैदान में भी दिख रही हैं, फिर भी जिम्मेदार चुप हैं।

संबंधित समाचार

मुस्लिम युवक ने हिंदू नाम से युवती को दिया शादी का झांसा
Top News

मुस्लिम युवक ने हिंदू नाम से युवती को दिया शादी का झांसा:वर्षों तक किया शोषण; 4 साल के बेटे के साथ भी यौन अपराध का आरोप, पुलिस ने दर्ज की FIR

1 minute ago
भाजपा विधायक के करीबी पान दुकान
Top News

भाजपा विधायक के करीबी पान दुकान:संचालक की गुंडागर्दी के आगे पुलिस नतमस्तक

2 minutes ago
लेंस कार्ट चौराहे पर ओटलों का अवैध कब्जा यातायात ठप
Top News

लेंस कार्ट चौराहे पर ओटलों का अवैध कब्जा यातायात ठप:निगम की अनदेखी से आम जनता परेशान; अतिक्रमणकारियों पर बुलडोजर चलाने की उठी मांग

13 minutes ago
400 करोड़ के होटल का मामला
Top News

400 करोड़ के होटल का मामला:पूर्व विधायक को प्रशासन से झटका; की थी ये मांग

18 minutes ago
कद से ऊंचे या मेहरबानी के बलबूते
Top News

कद से ऊंचे या मेहरबानी के बलबूते:कागजों पर सब फिट और धरातल पर नियम फुस्स

28 minutes ago
नई इवेंट मशीन की चिंगारी से दादा-पोता झुलसे
Top News

नई इवेंट मशीन की चिंगारी से दादा-पोता झुलसे:फुटबॉल दिलाने निकले थे; बच्चे के चेहरे और आंखों के पास चोट, केस दर्ज

33 minutes ago
वीडियो देखिये, MP में राज्यसभा उम्मीदवार के लिए 4-5 नामों का पैनल बनेगा
Top News

वीडियो देखिये, MP में राज्यसभा उम्मीदवार के लिए 4-5 नामों का पैनल बनेगा:केंद्रीय नेतृत्व को भेजेगी BJP; कोर ग्रुप की बैठक में फैसला, इंदौर, भोपाल और जबलपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत बड़ी रैलियां होंगी

37 minutes ago
वीडियो देखिये, देवगुराड़िया में मिनी ट्रक की टक्कर से शेयर कारोबारी की मौत
Top News

वीडियो देखिये, देवगुराड़िया में मिनी ट्रक की टक्कर से शेयर कारोबारी की मौत:मंदिर से दर्शन कर एक्टिवा से घर लौट रहे थे; हादसे के बाद 500 मीटर दूर ट्रक छोड़कर भागा चालक, लोगों ने क्लीनर को पकड़ा

about 1 hour ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:4 दोस्तों की जिंदा जलने से मौत; सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे, एक गंभीर घायल

about 1 hour ago
इंद्रेश उपाध्याय बोले- अब लड़ाई ठाकुर-ब्राह्मण की नहीं
Top News

इंद्रेश उपाध्याय बोले- अब लड़ाई ठाकुर-ब्राह्मण की नहीं:Gen-Z और Gen-Alpha की; इंदौर में युवाओं से किया संवाद, सफलता के लिए मुश्किलों में टूटना नहीं, टिके रहना जरूरी

about 1 hour ago
राज्यसभा चुनाव का बिगुल बजा
Top News

राज्यसभा चुनाव का बिगुल बजा:आज से नामांकन; MP के बाहर के नेता पर BJP लगा सकती है दांव, ये नाम चर्चा में

about 2 hours ago
कांग्रेस के निशाने पर मोदी का बाप
Top News

कांग्रेस के निशाने पर मोदी का बाप:कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के बिगड़े बोल से देश की राजनीति में भूचाल; बयानों की गरिमा तार तार

about 2 hours ago
मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर इतने विद्यार्थियों को मिलेगी इतने लाख की छात्रवृत्ति
Top News

मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर इतने विद्यार्थियों को मिलेगी इतने लाख की छात्रवृत्ति:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे सम्मानित; ऑनलाइन प्रतियोगिता के बाद हुआ चयन

about 2 hours ago
किसान की पीट-पीटकर हत्या
Top News

किसान की पीट-पीटकर हत्या:लोहे की रॉड से किया हमला; तीन पर केस दर्ज

about 2 hours ago
शेड से निकलते ही पटरी से उतरा रेलवे का टावर वैगन
Top News

शेड से निकलते ही पटरी से उतरा रेलवे का टावर वैगन:चार पहिए डिरेल; रेलवे स्टेशन और अंडरब्रिज के बीच साइड लाइन पर हुई घटना, जनहानि नहीं, बड़े हादसे की आशंका टली

about 2 hours ago
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:होटल-ढाबों पर दी दबिश; 30 से ज्यादा केस दर्ज, हजारों लीटर भट्टी शराब और लहान जब्त

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बच्चे को कंधे पर बैठाया
Top News

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बच्चे को कंधे पर बैठाया:मलखंब दल को 1 लाख देने की घोषणा; शरद उत्सव में विद्यार्थियों से किया संवाद

about 2 hours ago
नशे से दूर रहें, दूध की ताकत अपनाएं
Top News

नशे से दूर रहें, दूध की ताकत अपनाएं:मुख्यमंत्री बोले- सरकार और समाज मिलकर चलाएं नशामुक्ति अभियान

about 2 hours ago
लिव-इन पार्टनर को धमकाने का आरोप
Top News

लिव-इन पार्टनर को धमकाने का आरोप:आपराधिक मामलों को लेकर चर्चा में रहने वाले बदमाश पर FIR; बेटी को जान से मारने की धमकी देने का दावा, साथ रहने के लिए दबाव बनाने का आरोप

about 2 hours ago
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष की सुरक्षा में चूक
Top News

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष की सुरक्षा में चूक:एयरपोर्ट पर अचानक पास पहुंचा अनजान व्यक्ति; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!