खबर
Top News

कांग्रेस के निशाने पर मोदी का बाप: कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के बिगड़े बोल से देश की राजनीति में भूचाल; बयानों की गरिमा तार तार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

26 अक्टूबर 2026, 1:34 pm
शेयर करें:
कांग्रेस के निशाने पर मोदी का बाप

बीजेपी आज करेगी देशव्यापी प्रदर्शन, बयानों की मर्यादा तार-तार, खड़गे की अमर्यादित टिप्पणी पर शाह का पलटवार, कहा- 'हताशा में गाली-गलौज पर उतरी कांग्रेस'

समारोह में 'मोदी नहीं जाएगा' के नारे पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष तीन बार दोहराया विवादित बयान

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033, खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लोकतांत्रिक मर्यादाओं को ताक पर रखकर बयानों के तीखे तीरों से विपक्षी खेमे को भेदने की सियासी जंग रविवार को देश के राजनीतिक इतिहास के सबसे निचले पायदान पर पहुंच गई।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर दिए गए एक 'अमर्यादित' बयान ने न सिर्फ पटना के बापू सभागार में हिंसक झड़प की स्थिति पैदा कर दी, बल्कि दिल्ली के सत्ता गलियारों तक ऐसा भूचाल ला दिया है, जिसकी गूंज आने वाले चुनावों तक सुनाई देगी।

खड़गे के इस अभूतपूर्व और आक्रामक जुबानी हमले पर देश के गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा नेताओं ने तीखा पलटवार करते हुए इसे कांग्रेस की लगातार हार से उपजी 'हताशा और मानसिक दिवालियापन' की पराकाष्ठा करार दिया है।

राजधानी पटना में इस बयान के खिलाफ थानों में एफआईआर की कानूनी कवायद शुरू हो चुकी है, जिसने इस पूरे विवाद को महज एक राजनीतिक तकरार से आगे बढ़ाकर देशव्यापी आंदोलन और एक बड़े कानूनी महासंग्राम में तब्दील कर दिया है।

बि हार के पहले मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के मौके पर पटना के बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम रविवार को बड़े सियासी ड्रामे और विवाद का केंद्र बन गया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए एक अत्यंत तीखे और विवादित बयान के बाद बिहार से लेकर दिल्ली तक की राजनीति में भूचाल आ गया है।

भाषण के दौरान खड़गे ने मंच से कहा, "मोदी तो क्या, मोदी का बाप भी जाएगा।" खड़गे के इस बयान के बाद सभागार में न सिर्फ जमकर हंगामा हुआ, बल्कि एक युवक की पिटाई भी कर दी गई। इधर, भाजपा ने इसे प्रधानमंत्री और उनके दिवंगत पिता का घोर अपमान बताते हुए कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा सोमवार को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान की कड़ी निंदा की है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित भाजपा के कई मुख्यमंत्री भी भड़क गए और उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया।

शाह ने एक्स पर पोस्ट कर कहा - राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी हर रोज अभद्रता की सीमाएं पार कर रही है। पिछले 12 वर्षों में लगातार चुनावी हार से कांग्रेस में हताशा और निराशा है, जिसके चलते अब उनके पास कोई नीति या मुद्दा नहीं बचा है और वे केवल 'गाली-गलौज की राजनीति' पर उतर आए हैं।

पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहां राजनीतिक मतभेदों की भी एक गरिमा और मर्यादा होती है, लेकिन सार्वजनिक मंच से दिवंगत परिजनों को विवादों में घसीटना कांग्रेस की संकीर्ण मानसिकता को उजागर करता है।

कैसे शुरू हुआ विवाद?... सभागार में खड़गे जब केंद्र सरकार की नीतियों और चुनाव प्रणाली पर हमला बोल रहे थे, तभी दर्शक दीर्घा में बैठे एक युवक ने खड़े होकर चिल्लाया— "मोदी नहीं जाएगा।" इस पर खड़गे ने मंच से तुरंत पलटवार किया और तीन बार दोहराया, "मोदी का बाप भी जाएगा... बाप भी जाएगा, मोदी तो क्या मोदी का बाप भी जाएगा।"

सभागार में मारपीट, युवक को बाहर खदेड़ा... खड़गे के बयान के तुरंत बाद कांग्रेस कार्यकर्ता उग्र हो गए। उन्होंने नारा लगाने वाले युवक को भाजपा समर्थक समझकर उसकी जमकर पिटाई कर दी।

सुरक्षाकर्मियों और वरिष्ठ नेताओं के हस्तक्षेप के बाद युवक को बचाकर हॉल से बाहर निकाला गया। बाद में युवक की पहचान संतोष कुमार के रूप में हुई, जिसने खुद को कांग्रेस का ही कार्यकर्ता बताया और कहा कि वह किसी दुर्भावना से नहीं बोल रहा था।

बीजेपी का पलटवार: 'यह कांग्रेस का मानसिक दिवालियापन'... भाजपा ने खड़गे के बयान की कड़े शब्दों में निंदा की है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि हार के डर से बौखलाई कांग्रेस अब मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ चुकी है।

भाजपा नेताओं ने पटना के कोतवाली थाने में खड़गे के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने और माहौल बिगाड़ने के आरोप में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। आज देशभर में खड़गे के पुतले फूंके जाएंगे।

'सगे पिता नहीं, वैचारिक पिता आरएसएस पर था तंज'... चौतरफा घिरी कांग्रेस अब डैमेज कंट्रोल में जुट गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और प्रवक्ता पवन खेड़ा ने सफाई देते हुए कहा कि खड़गेजी के बयान का गलत मतलब निकाला जा रहा है।

उनका इशारा प्रधानमंत्री के जैविक पिता की तरफ नहीं, बल्कि उनके वैचारिक पिता यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की तरफ था। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा जानबूझकर इस कार्यक्रम को बाधित करने की साजिश रच रही थी।

राजनीतिक स्वार्थ के लिए दिवंगत व्यक्तियों के परिजनों को राजनीति में घसीटना दुर्भाग्यपूर्ण
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस अपने राजनीतिक स्वार्थों के लिए दिवंगत व्यक्तियों के परिजनों को भी राजनीति में घसीटने से नहीं चूकती। राजनीति में विचारों का मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन भाषा और व्यवहार में मर्यादा बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह आचरण पूरे देश के सामने है और जनता इसे कभी माफ नहीं करेगी।

संबंधित समाचार

मुस्लिम युवक ने हिंदू नाम से युवती को दिया शादी का झांसा
Top News

मुस्लिम युवक ने हिंदू नाम से युवती को दिया शादी का झांसा:वर्षों तक किया शोषण; 4 साल के बेटे के साथ भी यौन अपराध का आरोप, पुलिस ने दर्ज की FIR

1 minute ago
भाजपा विधायक के करीबी पान दुकान
Top News

भाजपा विधायक के करीबी पान दुकान:संचालक की गुंडागर्दी के आगे पुलिस नतमस्तक

2 minutes ago
लेंस कार्ट चौराहे पर ओटलों का अवैध कब्जा यातायात ठप
Top News

लेंस कार्ट चौराहे पर ओटलों का अवैध कब्जा यातायात ठप:निगम की अनदेखी से आम जनता परेशान; अतिक्रमणकारियों पर बुलडोजर चलाने की उठी मांग

13 minutes ago
400 करोड़ के होटल का मामला
Top News

400 करोड़ के होटल का मामला:पूर्व विधायक को प्रशासन से झटका; की थी ये मांग

18 minutes ago
कद से ऊंचे या मेहरबानी के बलबूते
Top News

कद से ऊंचे या मेहरबानी के बलबूते:कागजों पर सब फिट और धरातल पर नियम फुस्स

28 minutes ago
नई इवेंट मशीन की चिंगारी से दादा-पोता झुलसे
Top News

नई इवेंट मशीन की चिंगारी से दादा-पोता झुलसे:फुटबॉल दिलाने निकले थे; बच्चे के चेहरे और आंखों के पास चोट, केस दर्ज

33 minutes ago
वीडियो देखिये, MP में राज्यसभा उम्मीदवार के लिए 4-5 नामों का पैनल बनेगा
Top News

वीडियो देखिये, MP में राज्यसभा उम्मीदवार के लिए 4-5 नामों का पैनल बनेगा:केंद्रीय नेतृत्व को भेजेगी BJP; कोर ग्रुप की बैठक में फैसला, इंदौर, भोपाल और जबलपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत बड़ी रैलियां होंगी

37 minutes ago
वीडियो देखिये, देवगुराड़िया में मिनी ट्रक की टक्कर से शेयर कारोबारी की मौत
Top News

वीडियो देखिये, देवगुराड़िया में मिनी ट्रक की टक्कर से शेयर कारोबारी की मौत:मंदिर से दर्शन कर एक्टिवा से घर लौट रहे थे; हादसे के बाद 500 मीटर दूर ट्रक छोड़कर भागा चालक, लोगों ने क्लीनर को पकड़ा

about 1 hour ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:4 दोस्तों की जिंदा जलने से मौत; सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे, एक गंभीर घायल

about 1 hour ago
इंद्रेश उपाध्याय बोले- अब लड़ाई ठाकुर-ब्राह्मण की नहीं
Top News

इंद्रेश उपाध्याय बोले- अब लड़ाई ठाकुर-ब्राह्मण की नहीं:Gen-Z और Gen-Alpha की; इंदौर में युवाओं से किया संवाद, सफलता के लिए मुश्किलों में टूटना नहीं, टिके रहना जरूरी

about 1 hour ago
सरकार पर भारी ठेकेदार कंपनी
Top News

सरकार पर भारी ठेकेदार कंपनी:एनवीडीए के संरक्षण में मनमानी

about 1 hour ago
राज्यसभा चुनाव का बिगुल बजा
Top News

राज्यसभा चुनाव का बिगुल बजा:आज से नामांकन; MP के बाहर के नेता पर BJP लगा सकती है दांव, ये नाम चर्चा में

about 2 hours ago
मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर इतने विद्यार्थियों को मिलेगी इतने लाख की छात्रवृत्ति
Top News

मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर इतने विद्यार्थियों को मिलेगी इतने लाख की छात्रवृत्ति:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे सम्मानित; ऑनलाइन प्रतियोगिता के बाद हुआ चयन

about 2 hours ago
किसान की पीट-पीटकर हत्या
Top News

किसान की पीट-पीटकर हत्या:लोहे की रॉड से किया हमला; तीन पर केस दर्ज

about 2 hours ago
शेड से निकलते ही पटरी से उतरा रेलवे का टावर वैगन
Top News

शेड से निकलते ही पटरी से उतरा रेलवे का टावर वैगन:चार पहिए डिरेल; रेलवे स्टेशन और अंडरब्रिज के बीच साइड लाइन पर हुई घटना, जनहानि नहीं, बड़े हादसे की आशंका टली

about 2 hours ago
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:होटल-ढाबों पर दी दबिश; 30 से ज्यादा केस दर्ज, हजारों लीटर भट्टी शराब और लहान जब्त

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बच्चे को कंधे पर बैठाया
Top News

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बच्चे को कंधे पर बैठाया:मलखंब दल को 1 लाख देने की घोषणा; शरद उत्सव में विद्यार्थियों से किया संवाद

about 2 hours ago
नशे से दूर रहें, दूध की ताकत अपनाएं
Top News

नशे से दूर रहें, दूध की ताकत अपनाएं:मुख्यमंत्री बोले- सरकार और समाज मिलकर चलाएं नशामुक्ति अभियान

about 2 hours ago
लिव-इन पार्टनर को धमकाने का आरोप
Top News

लिव-इन पार्टनर को धमकाने का आरोप:आपराधिक मामलों को लेकर चर्चा में रहने वाले बदमाश पर FIR; बेटी को जान से मारने की धमकी देने का दावा, साथ रहने के लिए दबाव बनाने का आरोप

about 2 hours ago
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष की सुरक्षा में चूक
Top News

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष की सुरक्षा में चूक:एयरपोर्ट पर अचानक पास पहुंचा अनजान व्यक्ति; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!