400 करोड़ के होटल का मामला: पूर्व विधायक को प्रशासन से झटका; की थी ये मांग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में प्रस्तावित ग्रैंड हयात फाइव स्टार होटल के निर्माण को लेकर खनिज रॉयल्टी का मामला सामने आया है।
कांग्रेस के पूर्व विधायक संजय शुक्ला की कंपनी ने खुदाई से निकलने वाली गिट्टी और मुरम पर करीब 1.10 करोड़ रुपए की रॉयल्टी माफ करने की मांग की थी, लेकिन जिला प्रशासन ने उनका आवेदन खारिज कर दिया।
400 करोड़ के होटल प्रोजेक्ट में रॉयल्टी का पेंच
अब इस मामले में हाईकोर्ट का रुख किए जाने की जानकारी सामने आई है।
संजय शुक्ला की कंपनी क्रिविश हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड का हयात होटल के साथ करीब 400 करोड़ रुपए का समझौता हुआ है।
इस प्रोजेक्ट के तहत इंदौर के लवकुश चौराहे के पास 11.5 एकड़ जमीन पर ग्रैंड हयात होटल बनाया जा रहा है।
फिलहाल निर्माण के लिए बेसमेंट की खुदाई जारी है, जिसमें बड़ी मात्रा में गिट्टी और मुरम निकलने की बात कही गई है।
निर्माण में इस्तेमाल का हवाला, फिर भी नहीं मिली छूट
कंपनी की ओर से तर्क दिया गया कि खुदाई से निकलने वाली लगभग दो लाख क्यूबिक मीटर गिट्टी और मुरम का उपयोग होटल के निर्माण में ही किया जाएगा।
इसे दूसरी जगह नहीं ले जाया जाएगा। इसी आधार पर नियमों का हवाला देते हुए रॉयल्टी में छूट मांगी गई थी। हालांकि, प्रशासन ने इस दलील को स्वीकार नहीं किया।
अधिकारियों के मुताबिक, इतनी बड़ी मात्रा में खनिज निकलने और उसके निर्माण में इस्तेमाल को लेकर उठे सवालों के बीच आवेदन खारिज कर दिया गया।
इस मामले में करीब 1.10 करोड़ रुपये की रॉयल्टी का मुद्दा है।
140 करोड़ के खनन मामले में भी घिरे हैं शुक्ला
संजय शुक्ला के सामने खनन से जुड़ी यह पहली कानूनी चुनौती नहीं है।
उनके खिलाफ करीब 140 करोड़ रुपए के अवैध खनन से संबंधित मामला भी अपर कलेक्टर न्यायालय में लंबित बताया गया है।
इस मामले में राहत के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया था, लेकिन प्रकरण दोबारा अपर कलेक्टर न्यायालय में पहुंच गया।
217 करोड़ रुपए की संपत्ति कर चुके हैं घोषित
संजय शुक्ला 2018 से 2023 तक इंदौर से कांग्रेस विधायक रहे थे। 2023 के विधानसभा चुनाव में हार के बाद वे भाजपा में शामिल हो गए।
चुनाव के दौरान उन्होंने अपनी कुल संपत्ति करीब 217 करोड़ रुपए घोषित की थी।
फिलहाल ग्रैंड हयात परियोजना में रॉयल्टी छूट को लेकर प्रशासन के फैसले के बाद मामला कानूनी प्रक्रिया में पहुंचता दिखाई दे रहा है।
अब आगे की स्थिति हाईकोर्ट में होने वाली सुनवाई और संबंधित दस्तावेजों पर निर्भर करेगी।
संबंधित समाचार

ठेकेदार की लापरवाही के चलते चली गई इलेक्ट्रिशियन की जान:लाइन बंद होने से पहले ही लगा दिया था काम पर

उमराह के लिए मक्का-मदीना गए लोगों की वापसी अटकी:इनमें भोपाल-इंदौर के 120 से अधिक यात्री शामिल; परिवारों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार

बोला भय्यू सुरीला- साथ नहीं चली तो तेरी बेटी को मार डालूंगा

सिंहस्थ-2028 से पहले संवरेगा ये विश्व प्रसिद्ध मंदिर:कलेक्टर ने किया निरीक्षण; जानिए क्या होगा बदलाव

सामने लगी गाड़ी हटाने की बात पर महिला और उसके भाइयों की गुंडागर्दी:बच्चों के सामने दंपति से मारपीट; शिकायत के 5 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं

मुस्लिम युवक ने हिंदू नाम से युवती को दिया शादी का झांसा:वर्षों तक किया शोषण; 4 साल के बेटे के साथ भी यौन अपराध का आरोप, पुलिस ने दर्ज की FIR

भाजपा विधायक के करीबी पान दुकान:संचालक की गुंडागर्दी के आगे पुलिस नतमस्तक

लेंस कार्ट चौराहे पर ओटलों का अवैध कब्जा यातायात ठप:निगम की अनदेखी से आम जनता परेशान; अतिक्रमणकारियों पर बुलडोजर चलाने की उठी मांग

कद से ऊंचे या मेहरबानी के बलबूते:कागजों पर सब फिट और धरातल पर नियम फुस्स

नई इवेंट मशीन की चिंगारी से दादा-पोता झुलसे:फुटबॉल दिलाने निकले थे; बच्चे के चेहरे और आंखों के पास चोट, केस दर्ज

वीडियो देखिये, MP में राज्यसभा उम्मीदवार के लिए 4-5 नामों का पैनल बनेगा:केंद्रीय नेतृत्व को भेजेगी BJP; कोर ग्रुप की बैठक में फैसला, इंदौर, भोपाल और जबलपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत बड़ी रैलियां होंगी

वीडियो देखिये, देवगुराड़िया में मिनी ट्रक की टक्कर से शेयर कारोबारी की मौत:मंदिर से दर्शन कर एक्टिवा से घर लौट रहे थे; हादसे के बाद 500 मीटर दूर ट्रक छोड़कर भागा चालक, लोगों ने क्लीनर को पकड़ा

भीषण सड़क हादसा:4 दोस्तों की जिंदा जलने से मौत; सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे, एक गंभीर घायल

इंद्रेश उपाध्याय बोले- अब लड़ाई ठाकुर-ब्राह्मण की नहीं:Gen-Z और Gen-Alpha की; इंदौर में युवाओं से किया संवाद, सफलता के लिए मुश्किलों में टूटना नहीं, टिके रहना जरूरी

सरकार पर भारी ठेकेदार कंपनी:एनवीडीए के संरक्षण में मनमानी

राज्यसभा चुनाव का बिगुल बजा:आज से नामांकन; MP के बाहर के नेता पर BJP लगा सकती है दांव, ये नाम चर्चा में

कांग्रेस के निशाने पर मोदी का बाप:कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के बिगड़े बोल से देश की राजनीति में भूचाल; बयानों की गरिमा तार तार

मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर इतने विद्यार्थियों को मिलेगी इतने लाख की छात्रवृत्ति:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे सम्मानित; ऑनलाइन प्रतियोगिता के बाद हुआ चयन

किसान की पीट-पीटकर हत्या:लोहे की रॉड से किया हमला; तीन पर केस दर्ज

शेड से निकलते ही पटरी से उतरा रेलवे का टावर वैगन:चार पहिए डिरेल; रेलवे स्टेशन और अंडरब्रिज के बीच साइड लाइन पर हुई घटना, जनहानि नहीं, बड़े हादसे की आशंका टली
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!