साइबर ठगों के लिए बैंक खाते खोलकर बैठे थे युवक दो धराए: ऑपरेशन मैट्रिक्स फिर एक्शन मोड में; एक ने ठगी के लिए दिया खाता, दूसरे ने कराया संपर्क
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
साइबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराकर ठगी की रकम खपाने वाले नेटवर्क पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। त्योहारों के बीच धीमा पड़ा ऑपरेशन मैट्रिक्स फिर एक्शन मोड में है।
तुकोगंज पुलिस ने करीब 9 लाख रुपए की साइबर ठगी से जुड़े मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक एक आरोपी ने अपना बैंक खाता ठगी के लिए उपलब्ध कराया, जबकि दूसरे ने बिचौलिये की भूमिका निभाते हुए खाते का संपर्क साइबर ठगों से कराया। देश के अलग-अलग राज्यों से इस खाते में ठगी की रकम पहुंची थी।
तुकोगंज टीआई जितेंद्रसिंह चौहान के अनुसार राज्य साइबर पुलिस मुख्यालय और एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की जांच में डीसीबी बैंक की न्यू पलासिया स्थित ब्रांच के खाते का इस्तेमाल साइबर ठगी में किया गया था। इसके बाद तुकोगंज पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस ने खजराना स्थित रामकृष्ण बाग कॉलोनी निवासी आकाश रसीले (24) और सावन सोलंकी (21) को गिरफ्तार किया है। आकाश खाताधारक है, जबकि सावन पर बिचौलिये की भूमिका निभाने का आरोप है। पुलिस की जांच अब इस नेटवर्क से जुड़े दूसरे लोगों और ठगी की रकम के पूरे लेनदेन पर केंद्रित है।
करीब 9 लाख रुपए किन-किन लोगों से ठगे गए, रकम आगे कहां भेजी गई और इसमें दूसरे खातों की क्या भूमिका रही, इसकी पड़ताल की जा रही है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
संबंधित समाचार

हत्या के आरोपी ने बकरे की लाश जलाकर रची अपनी मौत की कहानी:AI से बनवाई चिता पर लेटे शव की तस्वीर; फर्जी डेथ सर्टिफिकेट बनवाकर कोर्ट में किया पेश; डेढ़ साल से फरार था, अब गिरफ्तार

1500 में करोड़ों की जमीन के सौदे में लाखों की स्टाम्प ड्यूटी चोरी:रविकांत बाहरी व्यक्ति; फिर कैसे हो गया 1000 की स्टाम्प ड्यूटी और 500 रुपए पंजीयन शुल्क पर मुख्तारनामा

ठेकेदार की लापरवाही के चलते चली गई इलेक्ट्रिशियन की जान:लाइन बंद होने से पहले ही लगा दिया था काम पर

उमराह के लिए मक्का-मदीना गए लोगों की वापसी अटकी:इनमें भोपाल-इंदौर के 120 से अधिक यात्री शामिल; परिवारों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार

बोला भय्यू सुरीला- साथ नहीं चली तो तेरी बेटी को मार डालूंगा

सिंहस्थ-2028 से पहले संवरेगा ये विश्व प्रसिद्ध मंदिर:कलेक्टर ने किया निरीक्षण; जानिए क्या होगा बदलाव

सामने लगी गाड़ी हटाने की बात पर महिला और उसके भाइयों की गुंडागर्दी:बच्चों के सामने दंपति से मारपीट; शिकायत के 5 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं

मुस्लिम युवक ने हिंदू नाम से युवती को दिया शादी का झांसा:वर्षों तक किया शोषण; 4 साल के बेटे के साथ भी यौन अपराध का आरोप, पुलिस ने दर्ज की FIR

भाजपा विधायक के करीबी पान दुकान:संचालक की गुंडागर्दी के आगे पुलिस नतमस्तक

लेंस कार्ट चौराहे पर ओटलों का अवैध कब्जा यातायात ठप:निगम की अनदेखी से आम जनता परेशान; अतिक्रमणकारियों पर बुलडोजर चलाने की उठी मांग

400 करोड़ के होटल का मामला:पूर्व विधायक को प्रशासन से झटका; की थी ये मांग

कद से ऊंचे या मेहरबानी के बलबूते:कागजों पर सब फिट और धरातल पर नियम फुस्स

नई इवेंट मशीन की चिंगारी से दादा-पोता झुलसे:फुटबॉल दिलाने निकले थे; बच्चे के चेहरे और आंखों के पास चोट, केस दर्ज

वीडियो देखिये, MP में राज्यसभा उम्मीदवार के लिए 4-5 नामों का पैनल बनेगा:केंद्रीय नेतृत्व को भेजेगी BJP; कोर ग्रुप की बैठक में फैसला, इंदौर, भोपाल और जबलपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत बड़ी रैलियां होंगी

वीडियो देखिये, देवगुराड़िया में मिनी ट्रक की टक्कर से शेयर कारोबारी की मौत:मंदिर से दर्शन कर एक्टिवा से घर लौट रहे थे; हादसे के बाद 500 मीटर दूर ट्रक छोड़कर भागा चालक, लोगों ने क्लीनर को पकड़ा

भीषण सड़क हादसा:4 दोस्तों की जिंदा जलने से मौत; सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे, एक गंभीर घायल

इंद्रेश उपाध्याय बोले- अब लड़ाई ठाकुर-ब्राह्मण की नहीं:Gen-Z और Gen-Alpha की; इंदौर में युवाओं से किया संवाद, सफलता के लिए मुश्किलों में टूटना नहीं, टिके रहना जरूरी

सरकार पर भारी ठेकेदार कंपनी:एनवीडीए के संरक्षण में मनमानी

राज्यसभा चुनाव का बिगुल बजा:आज से नामांकन; MP के बाहर के नेता पर BJP लगा सकती है दांव, ये नाम चर्चा में

कांग्रेस के निशाने पर मोदी का बाप:कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के बिगड़े बोल से देश की राजनीति में भूचाल; बयानों की गरिमा तार तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!