भाजपा विधायक के करीबी पान दुकान: संचालक की गुंडागर्दी के आगे पुलिस नतमस्तक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुली रहती है रातभर: ओवररेटिंग और प्रतिबंधित गोगो पेपर की भी होती है बिक्री; मारपीट में दो युवक हुए घायल
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
वरिष्ठ अधिकारियों का हवाला देकर आम व्यापारियों पर नियमों का डंडा चलाने वाली पुलिस की सख्ती विधायक के करीबी रसूखदार मां दुर्गा सोडा शॉप पर आकर क्यों दम तोड़ देती है?
शिवमपुरी कॉलोनी के पास संचालित यह दुकान रातभर कारोबार, तय कीमत से ज्यादा वसूली और प्रतिबंधित गोगो पेपर की बिक्री जैसी शिकायतें सामने आ रही हैं। आरोप है कि दुकान संचालक पुलिस के नाम पर ग्राहकों से ज्यादा पैसे वसूलता है और विरोध करने वालों को अपने साथियों की मदद से पिटवा देता है।
इलाके में खुलेआम चल रहे इस खेल पर बीट के पुलिसकर्मियों की भूमिका भी सवालों के घेरे में है।
ताजा मामला दो युवकों के साथ मारपीट का है। सामान के कीमत से अधिक पैसे वसूलने को लेकर शुरू हुए विवाद में दुकानदार और उसके साथियों ने दो युवकों को पीटकर घायल कर दिया।
पुलिस ने आरोपियों के नाम सामने आने के बावजूद नामजद कार्रवाई करने के बजाय एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। पीड़ितों ने आरोप लगाया पुलिस की कार्रवाई से साफ है कि आरोपियों को पुलिस का खुला संरक्षण है।
जानकारी के अनुसार फरियादी प्रोफेशनल फोटोग्राफर सोनू पिता अमृतलाल लोटानी (27) निवासी सिंधी कॉलोनी ने अपने दोस्त कपड़ा कारोबारी नैतिक भाटिया के साथ थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया है।
सोनू के अनुसार 26 अक्टूबर की रात करीब 1.45 बजे वह अपने दोस्त नैतिक के साथ एक्टिवा से रीजनल पार्क से घर लौट रहा था। शिवमपुरी कॉलोनी के पास दोनों मां दुर्गा सोडा शॉप पर सामान लेने के लिए रुके थे।
दुकान संचालक से हमने सामान लिया तो वह हर सामान के 10 से 15 रुपए ज्यादा मांगने लगा। विरोध करने पर कहने लगा रात में दुकान संचालित कर रहा हूं... पुलिस को समझना पड़ता है। तुझे लेना है तो ले।
इस पर विरोध किया तो आरोपी सोनू से गाली-गलौज करने लगा और अपने अन्य साथियों को बुला लिया। आरोपियों ने सोनू के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। नैतिक ने बीच-बचाव किया तो हमलावरों ने उसे भी पीटा। हमले में सोनू और नैतिक दोनों को चोटें आई हैं।
पीड़ितों ने बताया विवाद की सूचना पर भंवरकुआं थाने के पुलिसकर्मि मौके पर पहुंचे और दुकानदार से प्रेम से बात करने लगे। हमने वीडियो बनाया तो पुलिसकर्मियों के सामने दुकानदार और उसके रसूखदार साथी धमकाने लगे। पीड़ितों का कहना है मामले में सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह से मिलकर शिकायत करेंगे।
अज्ञात पर केस दर्ज कर पुलिस बढ़ा रही आरोपियों के हौसले
फरियादी सोनू ने बताया विधायक मधु वर्मा के करीबी आरोपी दुकान संचालक सोडा शॉप के नाम पर पान की दुकान संचालित करते हुए सिगरेट और गुटखा पाउच बेच रहे हैं। प्रतिबंधित गोगो पेपर की बिक्री की बात भी सामने आई है।
रात में दुकान खुली रखने और सामान की निर्धारित कीमत से अधिक वसूली करने की शिकायतें भी हैं। आरोप है कि विरोध करने वाले ग्राहकों को दुकानदार अपने साथियों के जरिये धमकाता और पीटता है।
संबंधित समाचार

ठेकेदार की लापरवाही के चलते चली गई इलेक्ट्रिशियन की जान:लाइन बंद होने से पहले ही लगा दिया था काम पर

उमराह के लिए मक्का-मदीना गए लोगों की वापसी अटकी:इनमें भोपाल-इंदौर के 120 से अधिक यात्री शामिल; परिवारों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार

बोला भय्यू सुरीला- साथ नहीं चली तो तेरी बेटी को मार डालूंगा

सिंहस्थ-2028 से पहले संवरेगा ये विश्व प्रसिद्ध मंदिर:कलेक्टर ने किया निरीक्षण; जानिए क्या होगा बदलाव

सामने लगी गाड़ी हटाने की बात पर महिला और उसके भाइयों की गुंडागर्दी:बच्चों के सामने दंपति से मारपीट; शिकायत के 5 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं

मुस्लिम युवक ने हिंदू नाम से युवती को दिया शादी का झांसा:वर्षों तक किया शोषण; 4 साल के बेटे के साथ भी यौन अपराध का आरोप, पुलिस ने दर्ज की FIR

लेंस कार्ट चौराहे पर ओटलों का अवैध कब्जा यातायात ठप:निगम की अनदेखी से आम जनता परेशान; अतिक्रमणकारियों पर बुलडोजर चलाने की उठी मांग

400 करोड़ के होटल का मामला:पूर्व विधायक को प्रशासन से झटका; की थी ये मांग

कद से ऊंचे या मेहरबानी के बलबूते:कागजों पर सब फिट और धरातल पर नियम फुस्स

नई इवेंट मशीन की चिंगारी से दादा-पोता झुलसे:फुटबॉल दिलाने निकले थे; बच्चे के चेहरे और आंखों के पास चोट, केस दर्ज

वीडियो देखिये, MP में राज्यसभा उम्मीदवार के लिए 4-5 नामों का पैनल बनेगा:केंद्रीय नेतृत्व को भेजेगी BJP; कोर ग्रुप की बैठक में फैसला, इंदौर, भोपाल और जबलपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत बड़ी रैलियां होंगी

वीडियो देखिये, देवगुराड़िया में मिनी ट्रक की टक्कर से शेयर कारोबारी की मौत:मंदिर से दर्शन कर एक्टिवा से घर लौट रहे थे; हादसे के बाद 500 मीटर दूर ट्रक छोड़कर भागा चालक, लोगों ने क्लीनर को पकड़ा

भीषण सड़क हादसा:4 दोस्तों की जिंदा जलने से मौत; सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे, एक गंभीर घायल

इंद्रेश उपाध्याय बोले- अब लड़ाई ठाकुर-ब्राह्मण की नहीं:Gen-Z और Gen-Alpha की; इंदौर में युवाओं से किया संवाद, सफलता के लिए मुश्किलों में टूटना नहीं, टिके रहना जरूरी

सरकार पर भारी ठेकेदार कंपनी:एनवीडीए के संरक्षण में मनमानी

राज्यसभा चुनाव का बिगुल बजा:आज से नामांकन; MP के बाहर के नेता पर BJP लगा सकती है दांव, ये नाम चर्चा में

कांग्रेस के निशाने पर मोदी का बाप:कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के बिगड़े बोल से देश की राजनीति में भूचाल; बयानों की गरिमा तार तार

मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर इतने विद्यार्थियों को मिलेगी इतने लाख की छात्रवृत्ति:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे सम्मानित; ऑनलाइन प्रतियोगिता के बाद हुआ चयन

किसान की पीट-पीटकर हत्या:लोहे की रॉड से किया हमला; तीन पर केस दर्ज

शेड से निकलते ही पटरी से उतरा रेलवे का टावर वैगन:चार पहिए डिरेल; रेलवे स्टेशन और अंडरब्रिज के बीच साइड लाइन पर हुई घटना, जनहानि नहीं, बड़े हादसे की आशंका टली
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!