सामने लगी गाड़ी हटाने की बात पर महिला और उसके भाइयों की गुंडागर्दी: बच्चों के सामने दंपति से मारपीट; शिकायत के 5 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विजयनगर थाना क्षेत्र के मालवीय नगर की गली में रास्ते से कार हटाने की बात पर विवाद इतना बढ़ा कि एक दंपति के साथ दूसरी कार चालक महिला, उसके भाइयों और साथ आए लोगों ने गाली-गलौज, मारपीट कर कार में तोड़फोड़ कर चाबी छीन ली।
घटना के समय कार में दंपति के दो छोटे बच्चे भी थे। इस घटना से वे घबरा गए और रोने लगे। पीड़ित रोहित माथे का आरोप है कि घटना के पांच दिन बाद भी विजयनगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है। अब वे पुलिस कमिश्नर की जनसुनवाई में शिकायत करने की बात कह रहे हैं।
पुलिस पर राजीनामे का दबाव बनाने का आरोप
रोहित के मुताबिक 21 अक्टूबर 2026 की रात करीब 11:30 बजे वह पत्नी कोमल और दो बच्चों के साथ मालवीय नगर स्थित मामा के घर से लौट रहे थे। पांडे पराठे वाली गली नंबर-1 में एक महिला ने कार रास्ते में खड़ी कर रखी थी।
गाड़ी आगे-पीछे करने के लिए कहने पर विवाद शुरू हो गया। गाड़ी अलका ठाकुर की थी, जिससे कहा कि गाड़ी पीछे कर लो तो गालियां देने लगी। पत्नी ने विरोध किया तो उससे भी गाली-गलौज करने लगी।
कुछ देर बाद महिला का भाई महेंद्र सिंह सोनगरा और अन्य लोग भी वहां पहुंच गए। उन्हें महिला को समझाने का कहा तो वह भी गालियां देने लगा। बच्चे कार में होने के कारण विरोध नही कर पाया और उन्हें बोला गाड़ी हटा लो।
इसी दौरान महेंद्र सिंह ने अपने भाई अर्जुन ठाकुर, सोनू ठाकुर सहित अन्य लोगों को बुला लिया, जिन्होंने आते ही मारपीट की और कार में तोड़फोड़ की। इस दौरान गाड़ी की चाबी भी छीन ली । महेंद्र सिंह ने मेरी पत्नी के साथ भी बदसलूकी कर मारपीट की।
बच्चों के सामने मारपीट करने से वे डरकर रोने लगे। इसी बीच मेरे मामा राजेश यादव मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर चाबी वापस दिलाई। इसके बाद हम दंपति ने करीब 300 से 500 मीटर कार रिवर्स कर बाहर निकले और सीधे थाने पहुंचे।
उसी रात घटना की शिकायत विजयनगर थाने में की। लेकिन शिकायत किए 5 दिन बीत गए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
थाने के कई बार चक्कर काट चुके
पीड़ित रोहित के मुताबिक थाने पर शिकायत पत्नी ने की थी। महिला के साथ मारपीट होने के वावजूद पुलिस ने 5 दिन बीत जाने के बावजूद कार्रवाई नहीं की। थाने पर कई बार चक्कर काट चुके हैं।
थाने जाते हैं तो राजीनामे के लिए दबाव बनाया जाता है। पूरा घटना सीसीटीवी कैमरों में घटना कैद हुई है और जांच अधिकारी ने फुटेज भी देखे हैं। इसके बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं हुई। रोहित का कहना है कि वे मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर की जनसुनवाई में करेंगे।
संबंधित समाचार

ठेकेदार की लापरवाही के चलते चली गई इलेक्ट्रिशियन की जान:लाइन बंद होने से पहले ही लगा दिया था काम पर

उमराह के लिए मक्का-मदीना गए लोगों की वापसी अटकी:इनमें भोपाल-इंदौर के 120 से अधिक यात्री शामिल; परिवारों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार

बोला भय्यू सुरीला- साथ नहीं चली तो तेरी बेटी को मार डालूंगा

सिंहस्थ-2028 से पहले संवरेगा ये विश्व प्रसिद्ध मंदिर:कलेक्टर ने किया निरीक्षण; जानिए क्या होगा बदलाव

मुस्लिम युवक ने हिंदू नाम से युवती को दिया शादी का झांसा:वर्षों तक किया शोषण; 4 साल के बेटे के साथ भी यौन अपराध का आरोप, पुलिस ने दर्ज की FIR

भाजपा विधायक के करीबी पान दुकान:संचालक की गुंडागर्दी के आगे पुलिस नतमस्तक

लेंस कार्ट चौराहे पर ओटलों का अवैध कब्जा यातायात ठप:निगम की अनदेखी से आम जनता परेशान; अतिक्रमणकारियों पर बुलडोजर चलाने की उठी मांग

400 करोड़ के होटल का मामला:पूर्व विधायक को प्रशासन से झटका; की थी ये मांग

कद से ऊंचे या मेहरबानी के बलबूते:कागजों पर सब फिट और धरातल पर नियम फुस्स

नई इवेंट मशीन की चिंगारी से दादा-पोता झुलसे:फुटबॉल दिलाने निकले थे; बच्चे के चेहरे और आंखों के पास चोट, केस दर्ज

वीडियो देखिये, MP में राज्यसभा उम्मीदवार के लिए 4-5 नामों का पैनल बनेगा:केंद्रीय नेतृत्व को भेजेगी BJP; कोर ग्रुप की बैठक में फैसला, इंदौर, भोपाल और जबलपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत बड़ी रैलियां होंगी

वीडियो देखिये, देवगुराड़िया में मिनी ट्रक की टक्कर से शेयर कारोबारी की मौत:मंदिर से दर्शन कर एक्टिवा से घर लौट रहे थे; हादसे के बाद 500 मीटर दूर ट्रक छोड़कर भागा चालक, लोगों ने क्लीनर को पकड़ा

भीषण सड़क हादसा:4 दोस्तों की जिंदा जलने से मौत; सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे, एक गंभीर घायल

इंद्रेश उपाध्याय बोले- अब लड़ाई ठाकुर-ब्राह्मण की नहीं:Gen-Z और Gen-Alpha की; इंदौर में युवाओं से किया संवाद, सफलता के लिए मुश्किलों में टूटना नहीं, टिके रहना जरूरी

सरकार पर भारी ठेकेदार कंपनी:एनवीडीए के संरक्षण में मनमानी

राज्यसभा चुनाव का बिगुल बजा:आज से नामांकन; MP के बाहर के नेता पर BJP लगा सकती है दांव, ये नाम चर्चा में

कांग्रेस के निशाने पर मोदी का बाप:कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के बिगड़े बोल से देश की राजनीति में भूचाल; बयानों की गरिमा तार तार

मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर इतने विद्यार्थियों को मिलेगी इतने लाख की छात्रवृत्ति:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे सम्मानित; ऑनलाइन प्रतियोगिता के बाद हुआ चयन

किसान की पीट-पीटकर हत्या:लोहे की रॉड से किया हमला; तीन पर केस दर्ज

शेड से निकलते ही पटरी से उतरा रेलवे का टावर वैगन:चार पहिए डिरेल; रेलवे स्टेशन और अंडरब्रिज के बीच साइड लाइन पर हुई घटना, जनहानि नहीं, बड़े हादसे की आशंका टली
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!