वीडियो देखिये, देवगुराड़िया में मिनी ट्रक की टक्कर से शेयर कारोबारी की मौत: मंदिर से दर्शन कर एक्टिवा से घर लौट रहे थे; हादसे के बाद 500 मीटर दूर ट्रक छोड़कर भागा चालक, लोगों ने क्लीनर को पकड़ा
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के देवगुराड़िया क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में शेयर कारोबारी अनंत भंडारी (35) की मौत हो गई। वे शनि मंदिर में दर्शन करने के बाद एक्टिवा से घर लौट रहे थे, तभी एक मिनी ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि कारोबारी ट्रक के नीचे आ गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास यह हादसा हुआ।
मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे कारोबारी
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अनंत भंडारी मंदिर में दर्शन करने के बाद अपनी एक्टिवा से घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान देवगुराड़िया क्षेत्र में मिनी ट्रक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
हादसे के बाद ट्रक छोड़कर भागा चालक
दुर्घटना के बाद मिनी ट्रक का चालक मौके पर रुकने के बजाय वाहन लेकर भागने लगा। बताया जा रहा है कि वह घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक के क्लीनर को पकड़ लिया।
खुड़ैल पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलने के बाद खुड़ैल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस हादसे की परिस्थितियों, ट्रक चालक की भूमिका और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।
अनंत भंडारी बिजली नगर एक्सटेंशन, बिचौली हप्सी के निवासी थे। वे शेयर कारोबार से जुड़े थे और अपनी कंपनी चलाते थे। उनके परिवार में पत्नी और माता-पिता हैं। घटना की खबर मिलने के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
संबंधित समाचार

ठेकेदार की लापरवाही के चलते चली गई इलेक्ट्रिशियन की जान:लाइन बंद होने से पहले ही लगा दिया था काम पर

उमराह के लिए मक्का-मदीना गए लोगों की वापसी अटकी:इनमें भोपाल-इंदौर के 120 से अधिक यात्री शामिल; परिवारों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार

बोला भय्यू सुरीला- साथ नहीं चली तो तेरी बेटी को मार डालूंगा

सिंहस्थ-2028 से पहले संवरेगा ये विश्व प्रसिद्ध मंदिर:कलेक्टर ने किया निरीक्षण; जानिए क्या होगा बदलाव

सामने लगी गाड़ी हटाने की बात पर महिला और उसके भाइयों की गुंडागर्दी:बच्चों के सामने दंपति से मारपीट; शिकायत के 5 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं

मुस्लिम युवक ने हिंदू नाम से युवती को दिया शादी का झांसा:वर्षों तक किया शोषण; 4 साल के बेटे के साथ भी यौन अपराध का आरोप, पुलिस ने दर्ज की FIR

भाजपा विधायक के करीबी पान दुकान:संचालक की गुंडागर्दी के आगे पुलिस नतमस्तक

लेंस कार्ट चौराहे पर ओटलों का अवैध कब्जा यातायात ठप:निगम की अनदेखी से आम जनता परेशान; अतिक्रमणकारियों पर बुलडोजर चलाने की उठी मांग

400 करोड़ के होटल का मामला:पूर्व विधायक को प्रशासन से झटका; की थी ये मांग

कद से ऊंचे या मेहरबानी के बलबूते:कागजों पर सब फिट और धरातल पर नियम फुस्स

नई इवेंट मशीन की चिंगारी से दादा-पोता झुलसे:फुटबॉल दिलाने निकले थे; बच्चे के चेहरे और आंखों के पास चोट, केस दर्ज

वीडियो देखिये, MP में राज्यसभा उम्मीदवार के लिए 4-5 नामों का पैनल बनेगा:केंद्रीय नेतृत्व को भेजेगी BJP; कोर ग्रुप की बैठक में फैसला, इंदौर, भोपाल और जबलपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत बड़ी रैलियां होंगी

भीषण सड़क हादसा:4 दोस्तों की जिंदा जलने से मौत; सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे, एक गंभीर घायल

इंद्रेश उपाध्याय बोले- अब लड़ाई ठाकुर-ब्राह्मण की नहीं:Gen-Z और Gen-Alpha की; इंदौर में युवाओं से किया संवाद, सफलता के लिए मुश्किलों में टूटना नहीं, टिके रहना जरूरी

सरकार पर भारी ठेकेदार कंपनी:एनवीडीए के संरक्षण में मनमानी

राज्यसभा चुनाव का बिगुल बजा:आज से नामांकन; MP के बाहर के नेता पर BJP लगा सकती है दांव, ये नाम चर्चा में

कांग्रेस के निशाने पर मोदी का बाप:कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के बिगड़े बोल से देश की राजनीति में भूचाल; बयानों की गरिमा तार तार

मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर इतने विद्यार्थियों को मिलेगी इतने लाख की छात्रवृत्ति:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे सम्मानित; ऑनलाइन प्रतियोगिता के बाद हुआ चयन

किसान की पीट-पीटकर हत्या:लोहे की रॉड से किया हमला; तीन पर केस दर्ज

शेड से निकलते ही पटरी से उतरा रेलवे का टावर वैगन:चार पहिए डिरेल; रेलवे स्टेशन और अंडरब्रिज के बीच साइड लाइन पर हुई घटना, जनहानि नहीं, बड़े हादसे की आशंका टली
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!