भीषण सड़क हादसा: 4 दोस्तों की जिंदा जलने से मौत; सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे, एक गंभीर घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बदनावर।
धार जिले में लेबड़-नयागांव फोरलेन पर रविवार देर रात भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। सादलपुर और खेरोद के बीच एक ढाबे के पास श्रद्धालुओं से भरी कार पुलिया के डिवाइडर से टकराकर नीचे जा गिरी।
जिंदा जलने से मौत
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का इंजन उखड़कर दूर जा गिरा। हादसे के तुरंत बाद कार में आग लग गई और अंदर फंसे चार युवकों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। उनकी जिंदा जलने से मौत हो गई।
कार में सवार पांचवां युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची।
दमकल की मदद से आग बुझाई गई, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद चारों शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए धार जिला अस्पताल भेजा।
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे पांचों दोस्त
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, धार जिले के सागौर निवासी पांचों दोस्त राजस्थान स्थित सांवरिया सेठ मंदिर में दर्शन करने गए थे। रविवार रात करीब 11:30 बजे वे कार से वापस लौट रहे थे।
इसी दौरान सादलपुर के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पुलिया पर बने डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और पुलिया से नीचे जा गिरी।
हादसे के दौरान एक युवक कार से बाहर जा गिरा, जबकि चार अन्य अंदर ही फंस गए। इसके कुछ ही देर बाद वाहन में आग भड़क उठी।
आग ने दिया संभलने का मौका तक नहीं
हादसे के बाद कार में तेजी से आग फैल गई। अंदर फंसे चारों युवकों को बाहर निकालने का मौका नहीं मिल सका। सूचना मिलने पर पुलिस और राहत दल घटनास्थल पर पहुंचे।
दमकलकर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन से चारों शवों को बाहर निकाला।
हादसे में घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए इंदौर रेफर कर दिया गया।
चार मृतकों की पहचान, एक युवक गंभीर घायल
पुलिस के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान इस प्रकार हुई है। अंकुश उर्फ भीम चौधरी (20), पिता विक्रम चौधरी, चेतन चौधरी (20), पिता जीवन चौधरी, आदित्य उर्फ अनमोल तिवारी (19), पिता संतोष तिवारी, अभिषेक सोलंकी, पिता लक्ष्मण सोलंकी हादसे में तुषार मंडलोई (20), पिता मुकेश मंडलोई गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया।
हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कार किस वजह से अनियंत्रित हुई और पुलिया के डिवाइडर से टकराने के बाद उसमें आग कैसे लगी, इन पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
दर्शन कर घर लौट रहे पांच दोस्तों के सफर का इस तरह दर्दनाक अंत होने से उनके परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसे में चार युवकों की मौत और एक के गंभीर रूप से घायल होने की घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है।
संबंधित समाचार

मुस्लिम युवक ने हिंदू नाम से युवती को दिया शादी का झांसा:वर्षों तक किया शोषण; 4 साल के बेटे के साथ भी यौन अपराध का आरोप, पुलिस ने दर्ज की FIR

भाजपा विधायक के करीबी पान दुकान:संचालक की गुंडागर्दी के आगे पुलिस नतमस्तक

लेंस कार्ट चौराहे पर ओटलों का अवैध कब्जा यातायात ठप:निगम की अनदेखी से आम जनता परेशान; अतिक्रमणकारियों पर बुलडोजर चलाने की उठी मांग

400 करोड़ के होटल का मामला:पूर्व विधायक को प्रशासन से झटका; की थी ये मांग

कद से ऊंचे या मेहरबानी के बलबूते:कागजों पर सब फिट और धरातल पर नियम फुस्स

नई इवेंट मशीन की चिंगारी से दादा-पोता झुलसे:फुटबॉल दिलाने निकले थे; बच्चे के चेहरे और आंखों के पास चोट, केस दर्ज

वीडियो देखिये, MP में राज्यसभा उम्मीदवार के लिए 4-5 नामों का पैनल बनेगा:केंद्रीय नेतृत्व को भेजेगी BJP; कोर ग्रुप की बैठक में फैसला, इंदौर, भोपाल और जबलपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत बड़ी रैलियां होंगी

वीडियो देखिये, देवगुराड़िया में मिनी ट्रक की टक्कर से शेयर कारोबारी की मौत:मंदिर से दर्शन कर एक्टिवा से घर लौट रहे थे; हादसे के बाद 500 मीटर दूर ट्रक छोड़कर भागा चालक, लोगों ने क्लीनर को पकड़ा

इंद्रेश उपाध्याय बोले- अब लड़ाई ठाकुर-ब्राह्मण की नहीं:Gen-Z और Gen-Alpha की; इंदौर में युवाओं से किया संवाद, सफलता के लिए मुश्किलों में टूटना नहीं, टिके रहना जरूरी

सरकार पर भारी ठेकेदार कंपनी:एनवीडीए के संरक्षण में मनमानी

राज्यसभा चुनाव का बिगुल बजा:आज से नामांकन; MP के बाहर के नेता पर BJP लगा सकती है दांव, ये नाम चर्चा में

कांग्रेस के निशाने पर मोदी का बाप:कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के बिगड़े बोल से देश की राजनीति में भूचाल; बयानों की गरिमा तार तार

मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर इतने विद्यार्थियों को मिलेगी इतने लाख की छात्रवृत्ति:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे सम्मानित; ऑनलाइन प्रतियोगिता के बाद हुआ चयन

किसान की पीट-पीटकर हत्या:लोहे की रॉड से किया हमला; तीन पर केस दर्ज

शेड से निकलते ही पटरी से उतरा रेलवे का टावर वैगन:चार पहिए डिरेल; रेलवे स्टेशन और अंडरब्रिज के बीच साइड लाइन पर हुई घटना, जनहानि नहीं, बड़े हादसे की आशंका टली

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:होटल-ढाबों पर दी दबिश; 30 से ज्यादा केस दर्ज, हजारों लीटर भट्टी शराब और लहान जब्त

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बच्चे को कंधे पर बैठाया:मलखंब दल को 1 लाख देने की घोषणा; शरद उत्सव में विद्यार्थियों से किया संवाद

नशे से दूर रहें, दूध की ताकत अपनाएं:मुख्यमंत्री बोले- सरकार और समाज मिलकर चलाएं नशामुक्ति अभियान

लिव-इन पार्टनर को धमकाने का आरोप:आपराधिक मामलों को लेकर चर्चा में रहने वाले बदमाश पर FIR; बेटी को जान से मारने की धमकी देने का दावा, साथ रहने के लिए दबाव बनाने का आरोप

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष की सुरक्षा में चूक:एयरपोर्ट पर अचानक पास पहुंचा अनजान व्यक्ति; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!