बोला भय्यू सुरीला- साथ नहीं चली तो तेरी बेटी को मार डालूंगा
KHULASA FIRST
संवाददाता

पहले व्यापारी से मारपीट, अब फरारी में लिव-इन पार्टनर को दी धमकी
जेल से छूटने के बाद लगातार पुलिस को दे रहा चुनौती
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कभी मुखबिरी कर पुलिस की मदद करने वाला एहसान उर्फ भय्यू सुरीला अब पुलिस का सिरदर्द बन गया है। जेल से छूटने के बाद चंदन नगर में नाश्ता व्यापारी से मारपीट और धमकी देने के मामले में फरार सुरीला ने खजराना क्षेत्र में रहने वाली अपनी पूर्व लिव-इन पार्टनर को धमकी दी है।
वह महिला पर दोबारा साथ रहने के लिए दबाव बना रहा है। बात नहीं मानने पर भय्यू ने महिला की बेटी को जान से मारने की धमकी दी। चंदन नगर के बाद अब खजराना पुलिस को भी उसकी तलाश है।
पुलिस के अनुसार, ज्योति ने खजराना पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से भोपाल की रहने वाली है और फिलहाल अपनी बेटी के साथ हारून नगर, चंदन नगर में रहती है। वह पहले एहसान उर्फ भय्यू सुरीला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह चुकी है।
महिला के मुताबिक, भय्यू के जेल जाने के बाद उसने उसका घर छोड़ दिया था। आरोप है कि जेल में रहने के दौरान भी भय्यू उसे धमकाता था। जेल से बाहर आने के बाद उसने दोबारा साथ रहने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। महिला के अनुसार, वह अपने दादा-दादी और मुंहबोले भाई समीर के साथ खजराना जा रही थी।
इसी दौरान ताज नगर मेन रोड पर भय्यू मिल गया। आरोप है कि उसने महिला पर अपने साथ चलने के लिए दबाव बनाया और बात नहीं मानने पर उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर खजराना पुलिस ने उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
महीनेभर से चंदन नगर पुलिस को छका रहा
भय्यू की तलाश चंदन नगर पुलिस को भी है। एक महीने पहले महिला की दुकान के नीचे समीर से मारपीट और धमकी के मामले में उसके खिलाफ केस दर्ज हुआ था। पुलिस उसकी तलाश कर रही है, लेकिन वह अब तक पकड़ में नहीं आया है।
आरोप है कि इस दौरान उसने सोशल मीडिया पर इंदौर पुलिस के अधिकारियों को चेतावनी देने वाला ऑडियो-वीडियो भी भेजा, जो महिला के मोबाइल तक पहुंचा।
कृष्णा हत्याकांड में की थी पुलिस की मदद
भय्यू का नाम पहले भी गंभीर मामलों में सामने आ चुका है। कुछ महीने पहले उसने खजराना के करीब 14 साल पुराने कृष्णा हत्याकांड में आरोपियों की तलाश के दौरान पुलिस की मदद की थी।
पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को मुंबई से पकड़ा था। हालांकि, आरोपियों ने दावा किया था कि उज्जैन जेल में भय्यू से हुए विवाद के बाद आपसी रंजिश के चलते हत्या में उसका नाम झूठा लिया गया था।
संबंधित समाचार

हत्या के आरोपी ने बकरे की लाश जलाकर रची अपनी मौत की कहानी:AI से बनवाई चिता पर लेटे शव की तस्वीर; फर्जी डेथ सर्टिफिकेट बनवाकर कोर्ट में किया पेश; डेढ़ साल से फरार था, अब गिरफ्तार

1500 में करोड़ों की जमीन के सौदे में लाखों की स्टाम्प ड्यूटी चोरी:रविकांत बाहरी व्यक्ति; फिर कैसे हो गया 1000 की स्टाम्प ड्यूटी और 500 रुपए पंजीयन शुल्क पर मुख्तारनामा

साइबर ठगों के लिए बैंक खाते खोलकर बैठे थे युवक दो धराए:ऑपरेशन मैट्रिक्स फिर एक्शन मोड में; एक ने ठगी के लिए दिया खाता, दूसरे ने कराया संपर्क

ठेकेदार की लापरवाही के चलते चली गई इलेक्ट्रिशियन की जान:लाइन बंद होने से पहले ही लगा दिया था काम पर

उमराह के लिए मक्का-मदीना गए लोगों की वापसी अटकी:इनमें भोपाल-इंदौर के 120 से अधिक यात्री शामिल; परिवारों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार

सिंहस्थ-2028 से पहले संवरेगा ये विश्व प्रसिद्ध मंदिर:कलेक्टर ने किया निरीक्षण; जानिए क्या होगा बदलाव

सामने लगी गाड़ी हटाने की बात पर महिला और उसके भाइयों की गुंडागर्दी:बच्चों के सामने दंपति से मारपीट; शिकायत के 5 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं

मुस्लिम युवक ने हिंदू नाम से युवती को दिया शादी का झांसा:वर्षों तक किया शोषण; 4 साल के बेटे के साथ भी यौन अपराध का आरोप, पुलिस ने दर्ज की FIR

भाजपा विधायक के करीबी पान दुकान:संचालक की गुंडागर्दी के आगे पुलिस नतमस्तक

लेंस कार्ट चौराहे पर ओटलों का अवैध कब्जा यातायात ठप:निगम की अनदेखी से आम जनता परेशान; अतिक्रमणकारियों पर बुलडोजर चलाने की उठी मांग

400 करोड़ के होटल का मामला:पूर्व विधायक को प्रशासन से झटका; की थी ये मांग

कद से ऊंचे या मेहरबानी के बलबूते:कागजों पर सब फिट और धरातल पर नियम फुस्स

नई इवेंट मशीन की चिंगारी से दादा-पोता झुलसे:फुटबॉल दिलाने निकले थे; बच्चे के चेहरे और आंखों के पास चोट, केस दर्ज

वीडियो देखिये, MP में राज्यसभा उम्मीदवार के लिए 4-5 नामों का पैनल बनेगा:केंद्रीय नेतृत्व को भेजेगी BJP; कोर ग्रुप की बैठक में फैसला, इंदौर, भोपाल और जबलपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत बड़ी रैलियां होंगी

वीडियो देखिये, देवगुराड़िया में मिनी ट्रक की टक्कर से शेयर कारोबारी की मौत:मंदिर से दर्शन कर एक्टिवा से घर लौट रहे थे; हादसे के बाद 500 मीटर दूर ट्रक छोड़कर भागा चालक, लोगों ने क्लीनर को पकड़ा

भीषण सड़क हादसा:4 दोस्तों की जिंदा जलने से मौत; सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे, एक गंभीर घायल

इंद्रेश उपाध्याय बोले- अब लड़ाई ठाकुर-ब्राह्मण की नहीं:Gen-Z और Gen-Alpha की; इंदौर में युवाओं से किया संवाद, सफलता के लिए मुश्किलों में टूटना नहीं, टिके रहना जरूरी

सरकार पर भारी ठेकेदार कंपनी:एनवीडीए के संरक्षण में मनमानी

राज्यसभा चुनाव का बिगुल बजा:आज से नामांकन; MP के बाहर के नेता पर BJP लगा सकती है दांव, ये नाम चर्चा में

कांग्रेस के निशाने पर मोदी का बाप:कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के बिगड़े बोल से देश की राजनीति में भूचाल; बयानों की गरिमा तार तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!