खबर
Top News

नई इवेंट मशीन की चिंगारी से दादा-पोता झुलसे: फुटबॉल दिलाने निकले थे; बच्चे के चेहरे और आंखों के पास चोट, केस दर्ज

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

26 अक्टूबर 2026, 2:34 pm
शेयर करें:
नई इवेंट मशीन की चिंगारी से दादा-पोता झुलसे

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के नंदा नगर में नई इवेंट मशीन की जांच के दौरान निकली आग की चिंगारी ने बुजुर्ग दादा और उनके 12 वर्षीय पोते को अपनी चपेट में ले लिया।

मशीन की चिंगारी से दादा-पोता झुलसे
दोनों घर से फुटबॉल लेने के लिए निकले थे, तभी अचानक चिंगारी उनकी तरफ आई और वे झुलस गए।

हादसे में बुजुर्ग के दोनों हाथों के बाल झुलस गए, जबकि बच्चे के दोनों हाथ, चेहरा, गला और आंखों के आसपास चोटें आई हैं।

फुटबॉल लेने निकले, अचानक चिंगारी ने घेरा
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पड़ोसी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, नंदा नगर निवासी रमेशचंद्र पिता कन्हैयालाल जायसवाल अपने 12 वर्षीय पोते रुद्र को फुटबॉल दिलाने के लिए घर से बाहर निकले थे।

दोनों अभी घर से कुछ ही दूर पहुंचे थे कि अचानक तेज चिंगारी उनकी ओर आई। इससे पहले कि वे कुछ समझ पाते, दादा और पोता उसकी चपेट में आ गए।

हादसे के बाद परिवार की बड़ी टेंशन
हादसे में रमेशचंद्र के दोनों हाथों के बाल झुलस गए। वहीं, रुद्र के चेहरे, गले, दोनों हाथों और आंखों के आसपास चोटें आईं।

अचानक हुई घटना से परिवार घबरा गया। बच्चे के चेहरे और आंखों के आसपास चोट आने से परिजन विशेष रूप से चिंतित हो गए।

पड़ोसी नई मशीन का कर रहा था परीक्षण
घटना के बाद रमेशचंद्र ने आसपास जानकारी जुटाई। इस दौरान पता चला कि पड़ोस में रहने वाला तुषार पिता विजय कोली इवेंट का काम करता है।

वह हाल ही में नई मशीन खरीदकर लाया था और घटना के समय घर के बाहर उसे चलाकर जांच रहा था।

आरोप है कि मशीन के परीक्षण के दौरान उससे आग की चिंगारी निकली, जो दादा-पोते तक पहुंच गई। इसी के चलते दोनों झुलस गए।

शिकायत के बाद पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण
परदेशीपुरा थाना पुलिस के मुताबिक, रमेशचंद्र जायसवाल की शिकायत पर तुषार कोली के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार

ठेकेदार की लापरवाही के चलते चली गई इलेक्ट्रिशियन की जान
Top News

ठेकेदार की लापरवाही के चलते चली गई इलेक्ट्रिशियन की जान:लाइन बंद होने से पहले ही लगा दिया था काम पर

1 minute ago
उमराह के लिए मक्का-मदीना गए लोगों की वापसी अटकी
Top News

उमराह के लिए मक्का-मदीना गए लोगों की वापसी अटकी:इनमें भोपाल-इंदौर के 120 से अधिक यात्री शामिल; परिवारों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार

3 minutes ago
बोला भय्यू सुरीला- साथ नहीं चली तो तेरी बेटी को मार डालूंगा
Top News

बोला भय्यू सुरीला- साथ नहीं चली तो तेरी बेटी को मार डालूंगा

6 minutes ago
सिंहस्थ-2028 से पहले संवरेगा ये विश्व प्रसिद्ध मंदिर
Top News

सिंहस्थ-2028 से पहले संवरेगा ये विश्व प्रसिद्ध मंदिर:कलेक्टर ने किया निरीक्षण; जानिए क्या होगा बदलाव

9 minutes ago
सामने लगी गाड़ी हटाने की बात पर महिला और उसके भाइयों की गुंडागर्दी
Top News

सामने लगी गाड़ी हटाने की बात पर महिला और उसके भाइयों की गुंडागर्दी:बच्चों के सामने दंपति से मारपीट; शिकायत के 5 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं

10 minutes ago
मुस्लिम युवक ने हिंदू नाम से युवती को दिया शादी का झांसा
Top News

मुस्लिम युवक ने हिंदू नाम से युवती को दिया शादी का झांसा:वर्षों तक किया शोषण; 4 साल के बेटे के साथ भी यौन अपराध का आरोप, पुलिस ने दर्ज की FIR

15 minutes ago
भाजपा विधायक के करीबी पान दुकान
Top News

भाजपा विधायक के करीबी पान दुकान:संचालक की गुंडागर्दी के आगे पुलिस नतमस्तक

15 minutes ago
लेंस कार्ट चौराहे पर ओटलों का अवैध कब्जा यातायात ठप
Top News

लेंस कार्ट चौराहे पर ओटलों का अवैध कब्जा यातायात ठप:निगम की अनदेखी से आम जनता परेशान; अतिक्रमणकारियों पर बुलडोजर चलाने की उठी मांग

26 minutes ago
400 करोड़ के होटल का मामला
Top News

400 करोड़ के होटल का मामला:पूर्व विधायक को प्रशासन से झटका; की थी ये मांग

31 minutes ago
कद से ऊंचे या मेहरबानी के बलबूते
Top News

कद से ऊंचे या मेहरबानी के बलबूते:कागजों पर सब फिट और धरातल पर नियम फुस्स

41 minutes ago
वीडियो देखिये, MP में राज्यसभा उम्मीदवार के लिए 4-5 नामों का पैनल बनेगा
Top News

वीडियो देखिये, MP में राज्यसभा उम्मीदवार के लिए 4-5 नामों का पैनल बनेगा:केंद्रीय नेतृत्व को भेजेगी BJP; कोर ग्रुप की बैठक में फैसला, इंदौर, भोपाल और जबलपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत बड़ी रैलियां होंगी

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, देवगुराड़िया में मिनी ट्रक की टक्कर से शेयर कारोबारी की मौत
Top News

वीडियो देखिये, देवगुराड़िया में मिनी ट्रक की टक्कर से शेयर कारोबारी की मौत:मंदिर से दर्शन कर एक्टिवा से घर लौट रहे थे; हादसे के बाद 500 मीटर दूर ट्रक छोड़कर भागा चालक, लोगों ने क्लीनर को पकड़ा

about 1 hour ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:4 दोस्तों की जिंदा जलने से मौत; सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे, एक गंभीर घायल

about 1 hour ago
इंद्रेश उपाध्याय बोले- अब लड़ाई ठाकुर-ब्राह्मण की नहीं
Top News

इंद्रेश उपाध्याय बोले- अब लड़ाई ठाकुर-ब्राह्मण की नहीं:Gen-Z और Gen-Alpha की; इंदौर में युवाओं से किया संवाद, सफलता के लिए मुश्किलों में टूटना नहीं, टिके रहना जरूरी

about 2 hours ago
सरकार पर भारी ठेकेदार कंपनी
Top News

सरकार पर भारी ठेकेदार कंपनी:एनवीडीए के संरक्षण में मनमानी

about 2 hours ago
राज्यसभा चुनाव का बिगुल बजा
Top News

राज्यसभा चुनाव का बिगुल बजा:आज से नामांकन; MP के बाहर के नेता पर BJP लगा सकती है दांव, ये नाम चर्चा में

about 2 hours ago
कांग्रेस के निशाने पर मोदी का बाप
Top News

कांग्रेस के निशाने पर मोदी का बाप:कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के बिगड़े बोल से देश की राजनीति में भूचाल; बयानों की गरिमा तार तार

about 2 hours ago
मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर इतने विद्यार्थियों को मिलेगी इतने लाख की छात्रवृत्ति
Top News

मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर इतने विद्यार्थियों को मिलेगी इतने लाख की छात्रवृत्ति:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे सम्मानित; ऑनलाइन प्रतियोगिता के बाद हुआ चयन

about 2 hours ago
किसान की पीट-पीटकर हत्या
Top News

किसान की पीट-पीटकर हत्या:लोहे की रॉड से किया हमला; तीन पर केस दर्ज

about 2 hours ago
शेड से निकलते ही पटरी से उतरा रेलवे का टावर वैगन
Top News

शेड से निकलते ही पटरी से उतरा रेलवे का टावर वैगन:चार पहिए डिरेल; रेलवे स्टेशन और अंडरब्रिज के बीच साइड लाइन पर हुई घटना, जनहानि नहीं, बड़े हादसे की आशंका टली

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!