खबर
Top News

लेंस कार्ट चौराहे पर ओटलों का अवैध कब्जा यातायात ठप: निगम की अनदेखी से आम जनता परेशान; अतिक्रमणकारियों पर बुलडोजर चलाने की उठी मांग

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

26 अक्टूबर 2026, 2:54 pm
शेयर करें:
लेंस कार्ट चौराहे पर ओटलों का अवैध कब्जा यातायात ठप

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के अतिव्यस्त लेंस कार्ट (नरीमन पॉइंट) चौराहे से महालक्ष्मी नगर और बीसीएम अपोलो डीबी की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण और अवैध निर्माण के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।

इस व्यस्त मार्ग पर सुबह से लेकर देर रात तक वाहनों की भारी आवाजाही बनी रहती है, लेकिन सड़क की चौड़ाई कम होने से यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों, स्कूली बसों, एंबुलेंस और राहगीरों को रोज भीषण जाम और दुर्घटना के खतरे का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासियों और राहगीरों से मिली शिकायतों के अनुसार इस चौराहे पर स्थित व्यक्तिगत निर्माण और व्यावसायिक दुकानों के संचालकों द्वारा सड़क की ओर अतिक्रमण फैलाया गया है। दुकानों के बाहर ओटले और पक्के निर्माण बनाकर सड़क की लगभग 10 से 15 फीट जगह दबा ली गई है।

शिकायत के दायरे में पार्श्वनाथ पान भंडार, मनीष चतुर्वेदी प्रॉपर्टी ब्रोकर्स, मेडिकल स्टोर और एप्पल डेंटल क्लिनिक जैसे प्रमुख प्रतिष्ठान शामिल हैं, जिनके सामने बने निर्माण के कारण वाहनों की पार्किंग और आवाजाही के लिए जगह पूरी तरह समाप्त हो चुकी है।

स्थल निरीक्षण के निर्देश दिए हैं
लेंस गार्ड चौराहे पर दुकानों के बाहर बने अवैध ओटलों और निर्माणों का मामला संज्ञान में आया है। भवन अनुज्ञा विभाग और रिमूवल अमले की संयुक्त टीम गठित कर मौके स्थल निरीक्षण के निर्देश दे दिए गए हैं।

यदि किसी भी दुकान के सामने नियम विरुद्ध या सार्वजनिक सड़क पर अतिक्रमण पाया जाता है तो उसे तत्काल प्रभाव से हटाकर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। - प्रखर सिंह, अपर आयुक्त, नगर निगम इंदौर

दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही स्थिति
नगर निगम के रिमूवल अमले की लापरवाही के चलते चौराहे पर स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है। जब मुख्य मार्ग की चौड़ाई ही इन अवैध ओटलों की भेंट चढ़ जाएगी तो फिर यातायात सुचारू कैसे चलेगा?

आम नागरिक रोज इस जाम में फंसकर परेशान हो रहे हैं, लेकिन निगम के जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे हुए हैं। स्थानीय नागरिकों और राहगीरों की मांग है कि नगर निगम का भवन अनुज्ञा विभाग और रिमूवल अमला तुरंत लेंस गार्ड चौराहे पर पहुंचकर सीमांकन करे।

यदि जांच में दुकानों के सामने बने ये ओटले नियम विरुद्ध पाए जाते हैं तो इन्हें अविलंब बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया जाए और सड़क को मूल चौड़ाई में बहाल कर अतिक्रमणकारियों पर सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

संबंधित समाचार

ठेकेदार की लापरवाही के चलते चली गई इलेक्ट्रिशियन की जान
Top News

ठेकेदार की लापरवाही के चलते चली गई इलेक्ट्रिशियन की जान:लाइन बंद होने से पहले ही लगा दिया था काम पर

less than a minute ago
उमराह के लिए मक्का-मदीना गए लोगों की वापसी अटकी
Top News

उमराह के लिए मक्का-मदीना गए लोगों की वापसी अटकी:इनमें भोपाल-इंदौर के 120 से अधिक यात्री शामिल; परिवारों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार

2 minutes ago
बोला भय्यू सुरीला- साथ नहीं चली तो तेरी बेटी को मार डालूंगा
Top News

बोला भय्यू सुरीला- साथ नहीं चली तो तेरी बेटी को मार डालूंगा

5 minutes ago
सिंहस्थ-2028 से पहले संवरेगा ये विश्व प्रसिद्ध मंदिर
Top News

सिंहस्थ-2028 से पहले संवरेगा ये विश्व प्रसिद्ध मंदिर:कलेक्टर ने किया निरीक्षण; जानिए क्या होगा बदलाव

9 minutes ago
सामने लगी गाड़ी हटाने की बात पर महिला और उसके भाइयों की गुंडागर्दी
Top News

सामने लगी गाड़ी हटाने की बात पर महिला और उसके भाइयों की गुंडागर्दी:बच्चों के सामने दंपति से मारपीट; शिकायत के 5 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं

9 minutes ago
मुस्लिम युवक ने हिंदू नाम से युवती को दिया शादी का झांसा
Top News

मुस्लिम युवक ने हिंदू नाम से युवती को दिया शादी का झांसा:वर्षों तक किया शोषण; 4 साल के बेटे के साथ भी यौन अपराध का आरोप, पुलिस ने दर्ज की FIR

14 minutes ago
भाजपा विधायक के करीबी पान दुकान
Top News

भाजपा विधायक के करीबी पान दुकान:संचालक की गुंडागर्दी के आगे पुलिस नतमस्तक

14 minutes ago
400 करोड़ के होटल का मामला
Top News

400 करोड़ के होटल का मामला:पूर्व विधायक को प्रशासन से झटका; की थी ये मांग

30 minutes ago
कद से ऊंचे या मेहरबानी के बलबूते
Top News

कद से ऊंचे या मेहरबानी के बलबूते:कागजों पर सब फिट और धरातल पर नियम फुस्स

41 minutes ago
नई इवेंट मशीन की चिंगारी से दादा-पोता झुलसे
Top News

नई इवेंट मशीन की चिंगारी से दादा-पोता झुलसे:फुटबॉल दिलाने निकले थे; बच्चे के चेहरे और आंखों के पास चोट, केस दर्ज

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, MP में राज्यसभा उम्मीदवार के लिए 4-5 नामों का पैनल बनेगा
Top News

वीडियो देखिये, MP में राज्यसभा उम्मीदवार के लिए 4-5 नामों का पैनल बनेगा:केंद्रीय नेतृत्व को भेजेगी BJP; कोर ग्रुप की बैठक में फैसला, इंदौर, भोपाल और जबलपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत बड़ी रैलियां होंगी

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, देवगुराड़िया में मिनी ट्रक की टक्कर से शेयर कारोबारी की मौत
Top News

वीडियो देखिये, देवगुराड़िया में मिनी ट्रक की टक्कर से शेयर कारोबारी की मौत:मंदिर से दर्शन कर एक्टिवा से घर लौट रहे थे; हादसे के बाद 500 मीटर दूर ट्रक छोड़कर भागा चालक, लोगों ने क्लीनर को पकड़ा

about 1 hour ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:4 दोस्तों की जिंदा जलने से मौत; सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे, एक गंभीर घायल

about 1 hour ago
इंद्रेश उपाध्याय बोले- अब लड़ाई ठाकुर-ब्राह्मण की नहीं
Top News

इंद्रेश उपाध्याय बोले- अब लड़ाई ठाकुर-ब्राह्मण की नहीं:Gen-Z और Gen-Alpha की; इंदौर में युवाओं से किया संवाद, सफलता के लिए मुश्किलों में टूटना नहीं, टिके रहना जरूरी

about 2 hours ago
सरकार पर भारी ठेकेदार कंपनी
Top News

सरकार पर भारी ठेकेदार कंपनी:एनवीडीए के संरक्षण में मनमानी

about 2 hours ago
राज्यसभा चुनाव का बिगुल बजा
Top News

राज्यसभा चुनाव का बिगुल बजा:आज से नामांकन; MP के बाहर के नेता पर BJP लगा सकती है दांव, ये नाम चर्चा में

about 2 hours ago
कांग्रेस के निशाने पर मोदी का बाप
Top News

कांग्रेस के निशाने पर मोदी का बाप:कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के बिगड़े बोल से देश की राजनीति में भूचाल; बयानों की गरिमा तार तार

about 2 hours ago
मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर इतने विद्यार्थियों को मिलेगी इतने लाख की छात्रवृत्ति
Top News

मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर इतने विद्यार्थियों को मिलेगी इतने लाख की छात्रवृत्ति:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे सम्मानित; ऑनलाइन प्रतियोगिता के बाद हुआ चयन

about 2 hours ago
किसान की पीट-पीटकर हत्या
Top News

किसान की पीट-पीटकर हत्या:लोहे की रॉड से किया हमला; तीन पर केस दर्ज

about 2 hours ago
शेड से निकलते ही पटरी से उतरा रेलवे का टावर वैगन
Top News

शेड से निकलते ही पटरी से उतरा रेलवे का टावर वैगन:चार पहिए डिरेल; रेलवे स्टेशन और अंडरब्रिज के बीच साइड लाइन पर हुई घटना, जनहानि नहीं, बड़े हादसे की आशंका टली

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!