खबर
Top News

चुनाव खत्म, महंगाई शुरू: जोर का झटका धीरे से; आज सुबह-सुबह बढ़ गए पेट्रोल-डीजल-सीएनजी के दाम

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

15 मई 2026, 1:54 pm
शेयर करें:
चुनाव खत्म, महंगाई शुरू

इंदौर में अब 109.81 रुपए में एक लीटर पेट्रोल

प्रधानमंत्री की अपील के बाद चौथे दिन बढ़ गए डीजल-पेट्रोल पर प्रति लीटर 3 रुपए

सीएनजी के दाम भी 2 रुपए प्रति किलो की हुई बढ़ोतरी, ऑटो-कैब पर पड़ेगा असर

दो दिन पहले दूध के दाम में हुआ था इजाफा, आम आदमी को लगातार लग रहे महंगाई के झटके

इधर दाम बढ़े, उधर प्रधानमंत्री मोदी 5 देशों की यात्रा पर, विपक्ष ने पीएम को बताया ‘महंगाईमैन’

आम आदमी मानकर चल रहा था पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा, उम्मीद से कम बढ़े दाम से राहत

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देशवासियों से की गई अपील के बाद ये तो तय माना जा रहा था कि बात सिर्फ सोने की एक बरस तक खरीद-फरोख्त न करने तक सीमित नहीं रहेगी। प्रधानमंत्री की अपील में पेट्रोल बचाने पर भी जोर दिया गया था।

लिहाजा जनसामान्य मानकर ही चल रहा था कि पेट्रोल-डीजल के दाम देर-सवेर बढ़ने ही वाले हैं, क्योंकि आम आदमी कौन-सा सोना रोजा खरीदता है। रोज तो दूर, सालों बाद भी तब ही खरीदता है, जब घर-परिवार में कोई शादी-ब्याह या शुभ शगुन का प्रसंग उपस्थित हो।

ऐसे में औसत हिंदुस्तानी को जिस बात का अंदेशा था, शुक्रवार सुबह वह घट गया। सरकार ने पेट्रोल-डीजल व सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी का झटका दे दिया। हालांकि जनता इस मामले में जोर का झटका मानकर चल रही थी।

ये जोर का झटका लगा तो सही, लेकिन महज 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी के रूप में धीरे से लगा। आमतौर पर सरकार तेल के दाम आधी रात को बढ़ाती है। इस बार ये काम सुबह-सुबह किया गया और बढ़े हुए दाम खुलते ही बाजार में लागू भी हो गए।

ई रान-अमेरिका के बीच छिड़ी जंग और हिंदुस्तान की सरजमीं तक आ रही इसकी आंच के बाद जनसामान्य महसूस कर रहा था कि पेट्रोल के दाम 5 से 10 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बढ़ेंगे। प्रधानमंत्री मोदी की जनता से की गई अपील ने इस अंदेशे को पुख्ता भी किया, लेकिन दाम में हुए इजाफे के आंकड़े ने जनता को राहत भी दी।

सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर 3 रुपए प्रति लीटर का इजाफा किया। सीएनजी पर ये बढ़ोतरी 2 रुपए प्रति किलो के हिसाब से हुई। इस लिहाज से अब इंदौर में पेट्रोल का नया दाम 106.54 से बढ़कर 109.81 पैसे, यानी एक तरह से 110 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

डीजल भी 91.93 रुपए से बढ़कर 95.02 प्रति लीटर वसूला जाएगा। स्पीड, यानी प्रीमियम पेट्रोल के दाम अब 119.56 प्रति लीटर हो गए हैं। हालांकि ये भी सर्वविदित है कि ईरान-अमेरिका जंग के बाद सिर्फ भारत ही ऐसा देश रहा, जिसने दाम नहीं बढ़ाए थे।

सरकार के इस कदम को विपक्ष ने आड़े हाथों लिया। विपक्षी दलों ने प्रधानमंत्री को ‘महंगाईमैन’ नाम देते हुए तंज कसा कि चुनाव खत्म, महंगाई शुरू। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पेट्रोलियम उत्पादों में दाम की बढ़ोतरी को आम आदमी की जेब पर सरकार का हमला व महंगाईमैन का हंटर बताया तो सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि अब साइकिल ही देश का भविष्य है।

गौरतलब है कि सपा का चुनाव चिह्न साइकिल ही है और मोदी की अपील व पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी के बहाने उन्होंने मोदी व भाजपा दोनों पर जबरदस्त तंज कसा कि आगे बढ़ना है तो साइकिल ही विकल्प है।

विपक्ष का कहना है कि चुनाव के कारण सरकार जानबूझकर दाम में वृद्धि रोके हुए थी, ताकि उसे चुनाव में लाभ मिल सके। चुनाव के दौरान सरकार आमजन के बीच दावा कर रही थी कि पेट्रोल-डीजल व गैस के भंडार भरे हुए हैं और दाम नही बढ़ेंगे।

70 बिलियन डॉलर के समझौते से जुड़ी प्रधानमंत्री की विदेश यात्रा...
पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा कर प्रधानमंत्री मोदी आज ही 5 देशों की यात्रा के लिए रवाना हो गए। इनमें से 4 यूरोपीयन यूनियन से जुड़े देश और एक यूएई है। प्रधानमंत्री के इस दौरे दौरान करीब 70 बिलियन डॉलर के समझौते होना हैं।

इनमें तेल, गैस के समझौते होंगे व समुद्र के नीचे से पाइप लाइन के जरिये भारत तक तेल लाने के प्रोजेक्ट अहम हैं। सरकार ने दाम बढ़ने का बचाव भी किया। सरकार का कहना है कि भारत में करीब 4 साल से पेट्रोल के दाम स्थिर थे।

ये तब भी नहीं बढ़ाए गए, जब भारत तक तेल पहुंचना मुश्किल बना हुआ है। ईरान युद्ध में होर्मुज संकट के चलते ये दाम बढ़ाने की मजबूरी का खुलासा करते हुए सरकार का कहना है कि आम आदमी पर कम से कम असर हो, इसका ध्यान रखा गया है।

एक के बाद एक बढ़ते दाम घर के बजट पर असर
गैस सिलेंडर की महंगाई के बाद तीन बड़े झटके लगे आमजन को। पहले कमर्शियल गैस सिलेंडर करीब एक हजार रुपए, यानी 993 रुपए महंगा हुआ। छोटा सिलेंडर भी 265 रुपए महंगा हो गया। चुनाव बाद ये सबसे पहला महंगाई का झटका था। फिर दूध के दाम बढ़े। सोना-चांदी पर आयात शुल्क 6 से 15 प्रतिशत कर दिया गया।

1. दूध महंगा... अमूल और मदर डेयरी ने 2-3 रुपए/लीटर दाम बढ़ाए। अब सांची ने भी 3 रुपए दाम बढ़ा दिए हैं। यानी 5 लोगों के परिवार में महीने का 300-400 रुपए एक्स्ट्रा।

2. सीएनजी महंगी... 1-2 रु/किलो बढ़ोतरी। ऑटो, कैब का किराया

बढ़ेगा। ऑफिस जाने वाले मिडिल

क्लास पर सीधा असर।

3. पेट्रोल-डीजल 3 रुपए महंगा...इसका असर सबसे बड़ा है। माल ढुलाई महंगी होगी तो सब्जी, किराना, दवाइयां सब कुछ महंगा होगा। बाइक/कार चलाना भी जेब पर भारी।

असर कहां-कहां दिखेगा...
रसोई : दूध, सब्जी, गैस सिलेंडर सब पर महंगाई। सफर : बस, ऑटो, कैब का

किराया बढ़ना तय। बचत : महीने के अंत में सेविंग निकालना मुश्किल।

संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद
Top News

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

about 11 hours ago
चर्चित हत्याकांड में फैसला
Top News

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

about 11 hours ago
मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

about 11 hours ago
चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार
Top News

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

about 11 hours ago
देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

about 11 hours ago
आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!
Top News

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

about 12 hours ago
नए नल कनेक्शन पर रोक
Top News

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

about 12 hours ago
देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा
Top News

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

about 12 hours ago
करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब
Top News

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

about 12 hours ago
प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत
Top News

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

about 12 hours ago
12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार
Top News

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

about 13 hours ago
सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत
Top News

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 13 hours ago
सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया
Top News

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

about 13 hours ago
मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा
Top News

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

about 13 hours ago
माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण
Top News

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 13 hours ago
राजस्थानी संस्कृति की झलक
Top News

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

about 13 hours ago
इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम
Top News

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

about 13 hours ago
‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी
Top News

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

about 14 hours ago
मां कूष्मांडा
Top News

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

about 14 hours ago
स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Top News

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!