बुजुर्ग से साइबर ठगी: फर्जी YONO एपीके फाइल से उड़ाए 4.47 लाख; ऐसे फंसाया जाल में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नर्मदापुरम।
साइबर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां 67 वर्षीय बुजुर्ग की ठगों ने 4 लाख 47 हजार 268 रुपए की रकम निकाल ली। यह धोखाधड़ी प्ले स्टोर से गलत YONO एपीके फाइल डाउनलोड करने के कारण हुई। आरोपित ने 18 से 20 फरवरी के बीच 6 बार में खाते से पैसे निकाले।
बिना मैसेज निकले दो ट्रांजैक्शन
पीड़ित के अनुसार, 18 और 19 फरवरी को खाते से एक-एक बार राशि निकाली गई, लेकिन इन लेनदेन का कोई मैसेज अलर्ट नहीं आया। 20 फरवरी को जब चार बार खाते से भुगतान हुआ और मैसेज आए, तब उन्हें शक हुआ। बैंक से संपर्क करने पर साइबर ठगी की पुष्टि हुई।
इसके बाद उन्होंने साइबर सेल और कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पांच दिन बाद एफआईआर दर्ज की।
असली की जगह डाउनलोड हुआ गलत एप
पीड़ित के मोबाइल में YONO एप पहले से इंस्टॉल नहीं था। बैंक कर्मियों की सलाह पर उन्होंने प्ले स्टोर से एप डाउनलोड करने की कोशिश की, लेकिन इंस्टॉलेशन पूरा नहीं हुआ। इसके बाद एक व्यक्ति ने खुद को बैंक कर्मी बताकर कॉल किया और लिंक भेजने की बात कही।
लिंक खोलते ही एपीके फाइल डाउनलोड हो गई, जिससे मोबाइल हैक हो गया और पीड़ित को इसकी भनक तक नहीं लगी।
साइबर सेल की चेतावनी
साइबर सेल प्रभारी संदीप यदुवंशी ने बताया कि साइबर ठग आरटीओ चालान, बिजली बिल, कॉल या व्हाट्सएप लिंक के जरिए एपीके फाइल भेजकर ठगी करते हैं।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, नेपाल में जलप्रलय का कहर:100 की मौत; 1000 से ज्यादा लापता, 133 भारतीय का भी पता नहीं चला

वीआईपी काफिले की तेज रफ्तार बनी आफत:पायलट गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर; दो घायल

मुख्यमंत्री ने मां राजराजेश्वरी के दरबार में टेका माथा:सपत्नीक की पूजा-अर्चना; पंचायतन मंदिर का आज करेंगे शिलान्यास

रात 3 बजे फायरिंग से दहशत:दो बदमाशों ने बरसाईं गोलियां; एफआईआर में देरी पर थाना प्रभारी लाइन अटैच

नेपाल की बाढ़ का बिहार में असर:गंडक उफान पर; एनडीआरएफ-एसडीआरएफ ने संभाला मोर्चा, निचले इलाकों से रेस्क्यू तेज

पहले एक्टिवा में मारी टक्कर, फिर टोका तो युवक को पीट डाला:पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज की एनसीआर

बाढ़ से हाहाकार:कैलाश यात्रा के श्रद्धालुओं पर संकट; फ्लैश फ्लड के बाद संपर्क नहीं, तलाश जारी

यूएस वीजा आवेदकों को झटका:इंटरव्यू अपॉइंटमेंट पर लगी रोक; नई तारीख का करना होगा इंतजार

97 दिन तक डिजिटल अरेस्ट:ईडी और सुप्रीम कोर्ट का डर दिखाकर बुजुर्ग दंपती से लाखों ठगे, बेटी ने किया खुलासा

करोड़ों की गड़बड़ी पर डिप्टी सीएम के बंगले के बाहर ‘नोटों की बारिश’:युवा कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन; कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में

त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग अलर्ट:दो क्विंटल से ज्यादा अमानक मिठाई जब्त; मावे का इस राज्य से कनेक्शन

एक ही परिवार की तीन बच्चियों की मौत:मचा कोहराम; उल्टी-दस्त के बाद गई जान, फूड पॉइजनिंग की आशंका

मैदान में दम, अब इनाम की बारिश:एमपीसीए ने खोला खजाना; प्रदेश के क्रिकेटरों को मिले करोड़ों

एक ही नंबर की दो बस:एक जली तो दूसरी पकड़ी गई; दस्तावेज नहीं दिखा सका चालक, पुलिस जांच में जुटी

कबाड़ के एंगल में छिपा रखी थी अवैध शराब:पुलिस ने बाइक रोकी तो हुआ तस्करी का खुलासा

देशविरोधी नारे लगाने का दावा निकला गलत:पुलिस जांच में कॉलेज में नहीं मिली राष्ट्रविरोधी गतिविधि

एमडी बनाने वाला केमिकल जब्त:ट्रांसपोर्ट कार्यालय से मिले दो ड्रम; अज्ञात आरोपी पर केस, पुलिस-एनसीबी अलर्ट

करोड़ों का छह लेन फ्लाईओवर अटका:पहले हटेंगी पानी-सीवरेज लाइनें; फिर होगा निर्माण कार्य शुरू

जमीन किसी और की, लोन किसी और ने लिया:फर्जी दस्तावेज से लाखों का खेल;दंपती समेत छह आरोपियों पर केस

जहां कभी दस्युओं का खौफ था, अब उद्योगों की गूंज:यहां शुरू हुई एशिया की सबसे बड़ी साबुन फैक्ट्री; मुख्यमंत्री ने चौथी यूनिट का किया शुभारंभ
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!