शिक्षा विभाग सख्त: 15 अगस्त तक हर छात्र की यू-डाइस प्रोफाइल अपडेट करना अनिवार्य
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश में स्कूली विद्यार्थियों का डिजिटल रिकॉर्ड अपडेट करने का काम तय समय से पीछे चल रहा है। प्रदेश के 14.30 लाख से अधिक विद्यार्थियों की प्रोफाइल अभी तक यू-डाइस पोर्टल पर अपडेट नहीं हो सकी है, जिससे छात्रवृत्ति, नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक, गणवेश और साइकिल जैसी सरकारी योजनाओं का लाभ प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। स्थिति को गंभीर मानते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी जिलों को 15 अगस्त तक 100 प्रतिशत प्रोफाइल अपडेट करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
9 प्रतिशत काम अब भी अधूरा
शिक्षा विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 30 जुलाई तक 1 करोड़ 63 लाख 28 हजार 809 विद्यार्थियों की प्रोफाइल अपडेट करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इनमें से 1 करोड़ 48 लाख 98 हजार 740 विद्यार्थियों का डेटा अपडेट हो चुका है, जबकि 14 लाख 30 हजार 69 विद्यार्थियों की प्रोफाइल अभी भी लंबित है। यानी प्रदेश में करीब 9 प्रतिशत काम बाकी है।
क्या है यू-डाइस पोर्टल?
यू-डाइस (यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इंफार्मेशन सिस्टर फॉर एजुकेशन) देशभर के स्कूलों और विद्यार्थियों का आधिकारिक डिजिटल डेटाबेस है। इसमें विद्यार्थियों की शैक्षणिक जानकारी दर्ज की जाती है, जिसके आधार पर सरकार विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का संचालन और सत्यापन करती है।
इन योजनाओं पर पड़ सकता है असर
यदि विद्यार्थियों की प्रोफाइल समय पर अपडेट नहीं होती है, तो कई महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ प्रभावित हो सकता है। इनमें छात्रवृत्ति योजना, नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण, गणवेश योजना, साइकिल वितरण योजना शामिल हैं।
इसके अलावा अधूरा डेटा रहने से ड्रॉपआउट विद्यार्थियों का सही रिकॉर्ड भी तैयार नहीं हो पाएगा, जिससे शिक्षा विभाग की निगरानी व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।
यू-डाइस अपडेट में ये जिले सबसे आगे
प्रदेश में प्रोफाइल अपडेट के मामले में कुछ जिलों ने बेहतर प्रदर्शन किया है इनमें बालाघाट 96% (प्रदेश में प्रथम), नरसिंहपुर 94%, खरगोन 94%, खंडवा 93%, बैतूल 93%, वहीं सागर जिला 93 प्रतिशत प्रगति के साथ प्रदेश में 10वें स्थान पर है।
इन जिलों का प्रदर्शन सबसे कमजोर
यू-डाइस रिपोर्ट के अनुसार सबसे पीछे रहने वाले जिलों में आगर मालवा 86% (55वां स्थान), श्योपुर 87%, पन्ना 88%, झाबुआ 88%, दमोह 89% शामिल हैं। इन जिलों को शेष विद्यार्थियों का डेटा जल्द अपडेट करने के लिए विशेष निर्देश जारी किए गए हैं।
15 अगस्त तक 100% लक्ष्य
स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और स्कूल प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि 15 अगस्त तक लंबित सभी विद्यार्थियों की प्रोफाइल यू-डाइस पोर्टल पर अपडेट कर दी जाए। विभाग का लक्ष्य है कि स्वतंत्रता दिवस तक प्रदेश का यू-डाइस डेटा पूरी तरह अद्यतन हो जाए, ताकि किसी भी विद्यार्थी को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी न हो।
संबंधित समाचार

ईडी का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में की बड़ी कार्रवाई; लाखों रुपए की संपत्तियां की कुर्क

देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती:झांकियों में इन पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध; ऊंचाई और मंच की चौड़ाई पर भी नियम

महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप:सुरक्षाकर्मियों पर बाल खींचने और मोबाइल छीनने का दावा

पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा:इसी कार्यकाल में क्षेत्र की सभी समस्याएं कर देंगे दूर

बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:जिंदा जलाकर उतारा मौत के घात; पड़ोसी बचाने पहुंचा तो उसे भी काटा

पूर्व मंत्री बोले:तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है

धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज:आश्रम की भूमि पर बिना अनुमति बन रहा था दो मंजिला भवन; कार्रवाई के दौरान पुलिस बल रहा तैनात

छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब:जीतू पटवारी

माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं

सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला:परिवार को ब्याज सहित इतने लाख रुपए क्षतिपूर्ति

पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा:पितृ ऋण से मुक्ति का पावन पर्व

एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अगले ढाई साल में होंगी 3.5 लाख सरकारी भर्तियां

कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी:सड़क पर रोककर किया परेशान; तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत:सीसीटीवी में कैद

सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य:बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा की कार्रवाई सिर्फ आम नागरिकों तक; आरोपी रसूखदार नेताओं के सामने क्यों डाले हथियार!

रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी:फोन की लत से बच्चे हो रहे बेकाबू; स्क्रीन की लत से बढ़ी परेशानी, थेरेपी सेंटरों में लग रही कतार

थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग:भ्रष्टाचार की बलि चढ़ी सड़क; निगम के दावों का खुलासा

डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:शाम 4 बजे से कई मार्गों पर डायवर्जन; इस मंदिर पहुंचेंगी शहरभर से झांकियां

‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान:कांग्रेस का प्रदर्शन

14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक:महू का तस्कर आया गिरफ्त में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!