नशे में भड़का गैंडा: घर से उठा लाया तलवार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मामूली कहासुनी अब जानलेवा रूप लेने लगी है। छत्रीपुरा इलाके में नशे में धुत बदमाश हर्ष उर्फ ‘गैंडा’ राठौर विवाद के बाद घर से तलवार उठा लाया और युवकों को मारने दौड़ पड़ा। मोहल्ले के लोगों ने बीच-बचाव कर उसे पकड़ा, नहीं तो बड़ा खूनी विवाद हो सकता था।
परसों शाम बारह भाई मोहल्ले में कुछ युवक खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान नशे में धुत हर्ष उर्फ गैंडा राठौर वहां पहुंचा और युवकों से बहस करने लगा। बात बढ़ी तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।
युवकों द्वारा विरोध जताने पर गैंडा आगबबूला हो गया। विवाद के कुछ ही देर बाद वह सीधे घर पहुंचा और हाथ में तलवार लेकर वापस आ धमका। तलवार लहराते हुए उसने युवकों को मारने की धमकी दी और उनकी तरफ दौड़ पड़ा।
अचानक हुए घटनाक्रम से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि मौके पर मौजूद रहवासियों ने हिम्मत दिखाते हुए गैंडा को पकड़ लिया और विवाद में शामिल युवकों को वहां से रवाना किया।
लोगों का कहना है कि यदि समय रहते बीच-बचाव नहीं होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय रहवासियों ने आरोप लगाया कि वाइन शॉप के आसपास आए दिन नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे मोहल्ले का माहौल बिगड़ रहा है।
संबंधित समाचार

अस्पताल की लिफ्ट गिरने से मरीज की मौत:परिजन ने किया हंगामा; पुलिस पर मारपीट का आरोप, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

2934 करोड़ के कथित साइबर फर्जीवाड़े का खुलासा:शेयर बाजार और ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर ठगी का जाल; आरोपी को एसटीएफ ने पकड़ा

मामा ने भांजे को मौत के मुंह से निकाला:खुद नदी में समाए; दूसरे दिन मिला शव, 14 साल के बच्चे की बची जान

बुंदेलखंड से भाजपा का बड़ा संदेश:केन-बेतवा पर कांग्रेस को घेरा; विकास को बनाया सियासी हथियार

स्कूल ऑडिट पर सीजेपी की बैठक में हंगामा:सवाल-जवाब के बाद छात्रों ने की नारेबाजी; पुलिस ने संभाला मोर्चा

अधूरे वादों से नहीं बच सकती सरकार:तीन मांगें अब भी अधूरी; सीजेपी का 5 सितंबर को फिर राजधानी मार्च

एशियन गेम्स के लिए तीन खिलाड़ी जापान रवाना:सॉफ्ट टेनिस टीम में मिली जगह; पदक पर नजर

वीडियो देखिये, नशे की लत ने बनाया चोर:कर्ज चुकाने के लिए चार ऑटो उड़ाए; आठ लाख का माल बरामद

डैम में डूबने से युवक की मौत:देर रात तक घर नहीं लौटा; तलाश के बाद मिला शव

डिजिटल अरेस्ट पर सीजेआई का बड़ा बयान:संसद के कानून का इंतजार नहीं करेगी न्यायपालिका; सुप्रीम कोर्ट ने खुद लिया संज्ञान

मंदिर शिफ्टिंग के विरोध में प्रदर्शन:विहिप-बजरंग दल ने किया चक्काजाम; प्रशासन के आश्वासन पर आंदोलन खत्म

व्यापारियों का महामंथन:स्वदेशी उत्पाद; डिजिटल कारोबार और ग्लोबल मार्केट पर चर्चा

आतंकियों का नया डिजिटल जाल:पोर्न-डेटिंग साइट्स के चैट फीचर से भेज रहे सीक्रेट मैसेज; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

स्नान के दौरान श्रद्धालु की डूबने से मौत:उत्तराखंड के 45 वर्षीय व्यक्ति ने तोड़ा दम; परिजन ने अस्पताल की सुविधाओं पर उठाए सवाल

मटकी पर निशाना और बंदूकों से फायरिंग:तालाब किनारे जुटी हथियारबंद भीड़; पुलिस जांच में जुटी

सूनी कॉलोनी में घुसे बदमाश:दो घरों को बनाया निशाना; रहवासी जागे तो पत्थर फेंककर भागे, एफआईआर दर्ज

दूषित पानी, भू-माफिया और रोजगार पर सरकार को घेरा:नेता प्रतिपक्ष ने की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

तेज रफ्तार ट्रक ने दर्जनभर गोवंश को मारी टक्कर:5 की मौत; कई घायल; गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम

फोटो कॉपी सेंटर में चल रहा था फर्जी प्रमाण पत्र का खेल:नकली सील के साथ संचालक गिरफ्तार; लैपटॉप में मिले 27 दस्तावेज

10 दिन भूखे रहे, अब खून से लिखी गुहार:वर्ग-2 और वर्ग-3 अभ्यर्थियों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन; मुख्यमंत्री से कहा- पद बढ़ाइए
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!