नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर: लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शराब के नशे में धुत होकर अंधगति से कार दौड़ाते हुए तीन-चार लोगों को टक्कर मारकर कार सहित भाग रहे चालक का लोगों ने पीछा किया तो आरोपी चालक ने एक बाइक सवार को भी टक्कर मार दी।
आखिरकार पीछा कर रहे लोगों ने उसे रोका तो शराब के नशे में धुत चालक ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। वहीं कार के अंदर शराब की बोतल पड़ी थी। सूचना मिलने पर पहुंची परदेशीपुरा पुलिस कार जब्त कर आरोपी चालक को थाने ले गई और ड्रिंक एंड ड्राइव के तहत कार्रवाई की।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एमपी 09 डब्ल्यूबी 8133 नंबर की लग्जरी कार तेज रफ्तार में तीन पुलिया चौराहा से निकली। इस दौरान चालक ने रास्ते में तीन-चार लोगों को टक्कर मार दी।
इसके बावजूद वह कार भागता रहा और क्लर्क कॉलोनी के सामने सड़क किनारे खड़े एक बाइक सवार को भी टक्कर मार दी। लोगों ने पीछा कर काफी मशक्कत के बाद कार रुकवाई और पुलिस बुलाने की बात कही तो वह अकड़ दिखाते हुए बोला, जल्दी पुलिस बुलाओ... मैं ज्यादा इंतजार नहीं करूंगा।
परदेशीपुरा टीआई पंकज द्विवेदी के मुताबिक कार चालक शराब के नशे में अंधाधुंध गति से वाहन दौड़ा रहा था। उसने कुछ लोगों को टक्कर मारी, जबकि कई पैदल राहगीर उसकी चपेट में आने से बच गए।
लोगों ने पीछा कर कार रुकवाई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। कार जब्त कर चालक के खिलाफ ड्रिंक एंड ड्राइव के तहत कार्रवाई की है। फिलहाल किसी राहगीर के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है।
संबंधित समाचार

जीवाजी यूनिवर्सिटी में छात्रों की जेब पर डाका:अंतिम तारीख से पहले ही लेट फीस की वसूली

ग्वालियर में 11 महीने में डेंगू-मलेरिया के 390 मरीज:कीवी और बकरी के दूध की बढ़ी मांग

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद ने पकड़ा जोर:कांग्रेस का पैदल मार्च; दुकान लगाने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, बैरिकेडिंग से यातायात प्रभावित, वाहन रेंगते नजर आए

रेलवे कर्मचारी ने शादी का सपना दिखाकर बनाए संबंध:विरोध किया तो जान से मारने की धमकी

सब्जी मंडी विवाद में आज फिर टकराव के आसार:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष खुद लगाएंगे दुकान; पुलिस ने की बैरिकेडिंग

तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर:तीन लोग घायल; चालक वाहन मौके पर छोड़कर भागा

10 हजार का इनामी देवास का तस्कर पकड़ा गया:इस साल 215 तस्कर गिरफ्तार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री ने किसानों को दी बड़ी सौगात:536 करोड़ की सिंचाई परियोजना शुरू; 30 हजार हेक्टेयर से ज्यादा खेतों को मिलेगा पानी

कुश्ती सिखाने वाले कोच की घिनौनी करतूत का किया खुलासा:पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल; पिता-बेटे को जान से मारने की धमकी

पद्मश्री लोहिया ने खोला मोर्चा:जिस पूल ने बनाए अंतरराष्ट्रीय तैराक उसी को ठेके पर देने की चल रही तैयारी

नशे के खिलाफ क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार; ग्राहक का इंतजार करते समय दबोचा

निगम ने मीट की दो दुकानें सील:वसूले 56 हजार रुपए

आबकारी टीम पर हमला:छतों से बरसाए पत्थर; महिला SI सहित छह घायल, पिता-पुत्र गिरफ्तार

बायपास पर 150 मीटर तक निर्माण पर रोक:इस दायरे में अनुमति नहीं; हाईकोर्ट ने सरकार-केंद्र, NHAI से मांगा जवाब

लिफ्टों पर निगम की नजर, 29 इमारतों में मिली खामियां:अब मालिकों को देना होगा सुरक्षा ऑडिट का हिसाब

हाईवे किनारे मिला 20 वर्षीय युवती का शव:कपड़े अस्त-व्यस्त; हत्या की आशंका से जांच, अप्रैल में तय थी शादी

निगम ने वसूला टैक्स...23 साल बाद 42 मकानों पर बुलडोजर:भू-माफियाओं ने बसा दी कॉलोनी; 16 कमिश्नर और दर्जनभर अफसरों की जवाबदेही कहां?

इंदौर बनेगा अब सोलर सिटी:40 हजार छतों पर बन रही 235 मेगावाट बिजली; उज्जैन की कुल मांग के बराबर

सत्ता की छत्रछाया में फल-फूल रहा भू-माफिया तंत्र:खजराना से सिरपुर और हवा बंगला से बाणगंगा तक अवैध कॉलोनियों का मकड़जाल

शहर में चोरों के हौसले बुलंद:पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर दुकानों को बनाया निशाना; सब्बल से खोला शटर, अंदर बैठकर गिने नोट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!