ड्रम और गाड़ियां लगाकर रास्ता बंद: गर्भवती महिलाओं को झेलनी पड़ी परेशानी; 4 महीने तक पुलिस निष्क्रिय, हाईकोर्ट ने दिए कार्रवाई के निर्देश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पंचकुइया रोड स्थित रामनगर क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं को परेशान करने का मामला सामने आया है। लगातार चार महीने तक शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद कोर्ट ने पुलिस को सख्त निर्देश दिए हैं।
याचिकाकर्ता महिला का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले उमेश जरवाल, दिनेश जुनवाल, महेश जुनवाल और गायत्री जुनवाल लंबे समय से उनके परिवार को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं।
महिला के वकीलों शुभम शर्मा और विकास जायसवाल के अनुसार, पीड़िता और उसकी देवरानी दोनों गर्भवती हैं और डॉक्टरों ने उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी है। इसके बावजूद जब भी उन्हें इलाज के लिए बाहर जाना होता है, आरोपी घर के सामने पानी के ड्रम और वाहन खड़े कर रास्ता बंद कर देते हैं।
इस स्थिति में महिलाओं को करीब डेढ़ किलोमीटर पैदल चलकर मुख्य सड़क तक पहुंचना पड़ता है, जिससे उनके स्वास्थ्य पर खतरा बना रहता है और गर्भपात की आशंका भी बढ़ जाती है।
पीड़िता ने थाना मल्हारगंज, डीसीपी जोन-1, पुलिस कमिश्नर और कलेक्टर को कई बार लिखित शिकायतें दीं, लेकिन कहीं से राहत नहीं मिली। इसके बाद मजबूर होकर उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। मामले की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने इसे गंभीर मानते हुए मल्हारगंज थाना पुलिस को शिकायत पर विधिसम्मत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
वकीलों के मुताबिक, इससे पहले भी आरोपियों ने परिवार का सामान सड़क पर रखकर रास्ता बाधित किया था। विरोध करने पर मारपीट की घटना भी हुई, जिसमें महिला के पति को गंभीर चोट आई थी। इस मामले में पहले ही एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।
संबंधित समाचार

ईडी का बड़ा एक्शन:दो शहरों में इतने ठिकानों पर छापे; डायरेक्टर और प्रमोटरों से जुड़े घर-दफ्तरों पर तलाशी

कांग्रेस नेता ने की छोटे भाई और बहू से मारपीट:इस बात को लेकर हुआ विवाद; प्रकरण दर्ज

निगम का बुलडोजर:सात से अधिक मकान और टीन शेड ध्वस्त

ड्रोन से नापी जमीन:पटवारी ने चढ़ाए गलत नाम

दवा व्यापारी सुसाइड केस में इतने पर एफआईआर:उधार और ब्याज की वसूली के दबाव का आरोप; इतने गिरफ्तार

नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप:दोस्ती खत्म करने पर फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी; पुलिस ने दर्ज किया केस

यूपीआई पर टैक्स अफवाहों का गुब्बारा:डिजिटल पेमेंट पर वसूली; आखिर क्या है सच

कपड़ा व्यापारी से धोखाधड़ी:डॉक्यूमेंट्स लेकर इतने हजार का लोन कराकर खरीदा एलईडी टीवी; आरोपी ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर लिए दस्तावेज और एटीएम कार्ड

मंदिर के पास मकान तोड़ने पहुंचा निगम का अमला:जेसीबी के सामने खड़ी हुई महिला वकील; भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शुरू हुई तोड़फोड़

सरकारी जमीन पर कब्जा कर खुली शराब दुकान!:इतने लाख का जुर्माना; 7 दिन में कब्जा हटाने का आदेश

हाईकोर्ट का फैसला:पत्नी को दूसरे पुरुष के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखना अकेले व्यभिचार का सबूत नहीं; तलाक की अपील खारिज

जहरीली शराब कांड:मुख्य आरोपित की तलाश तेज; दो राज्यों में दबिश

उप मुख्यमंत्री एक्शन में:अवैध अहाते तत्काल बंद कराएं; लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

एमपी में नायब तहसीलदार के इतने पदों पर निकली भर्ती:इस दिन से शुरू होंगे आवेदन; सिर्फ ये कर सकेंगे अप्लाई

राजधानी पहुंचे AIMIM प्रमुख:आज UCC के खिलाफ जनसभा; कार्यकर्ताओं से भी करेंगे मुलाकात

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:ब्रांच मैनेजर और सर्वेयर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

28 पुलिसकर्मी सम्मानित:घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने से लेकर स्नैचिंग केस सुलझाने तक किया उत्कृष्ट काम; कमिश्नर ने किया पुरस्कृत

किसानों के लिए बडी खुशखबरी:इंजीनियर डे पर मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; दिन में इतने घंटे बिजली देने की तैयारी

राहुल गांधी के कार्यक्रम को IDA की मंजूरी:5 शर्तों के साथ मिलेगा मैदान; 5 एकड़ में बन रहा हाईटेक वॉटरप्रूफ डोम

पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 80 आवेदन:कमिश्नर ने सुनी समस्याएं; अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!