गैंगस्टर सतीश भाऊ के केस पार्टनर के गुंडे बेटे पर हुआ रेप और पॉक्सो का केस दर्ज: ब्लैकमेलिंग और आर्म्स एक्ट के अपराध भी है पहले से दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के सबसे चर्चित विष्णु उस्ताद हत्याकांड से जुड़े और गैंगस्टर सतीश पवार उर्फ भाऊ के केस पार्टनर रहे गुंडे पवित्र प्रधान के बेटे आरोपी हितेश प्रधान को पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
बाप के साथ ये भी गैंगस्टर सतीश भाऊ से जुड़कर शहर में मैटरबाजी को अंजाम दे रहा था। बड़ा सवाल ये है कि आदतन अपराधी सतीश भाऊ से जुड़े लोग बार-बार कानून को चुनौती देते नजर आ रहे हैं।
एमआईजी पुलिस ने एक 16 वर्षीय किशोरी की शिकायत पर आरोपी हितेश प्रधान पर कार्रवाई की है। टीआई सीबी सिंह के मुताबिक शुरुआत में पीड़िता ने छेड़छाड़ की शिकायत की थी। बाद में कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष दिए गए बयान में उसने दुष्कर्म की बात बताई। इसके बाद केस में पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराएं जोड़ दी गई।
बदमाश हितेश प्रधान का नाम पुलिस के लिए नया नहीं है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ लसूड़िया थाने में ब्लैकमेलिंग और एमआईजी थाने में आर्म्स एक्ट का मामला पहले से दर्ज है। इसके अलावा अवैध हथियार और कारतूस रखने के मामले में क्राइम ब्रांच भी उससे पूछताछ कर चुकी है।
सूत्रों के अनुसार दो-तीन वर्ष पहले उसे अवैध हथियारों के नेटवर्क से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया था। ताजा मामले ने इसलिए भी सनसनी फैला दी है, क्योंकि हितेश विष्णु उस्ताद हत्याकांड के आरोपी पवित्र प्रधान का बेटा है।
पिता पहले से चर्चित हत्या प्रकरण में आरोपी और अब बेटे पर लगातार गंभीर आपराधिक मामलों के आरोप शहर में संगठित अपराध और अपराधियों के बढ़ते हौसलों को लेकर नई बहस छेड़ रहे हैं।
पुलिस के सामने बड़ा सवाल
हितेश प्रधान पर पहले भी गंभीर मामले दर्ज होने के बावजूद वह फिर एक संगीन अपराध में आरोपी बना। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या आदतन अपराधियों पर पुलिस की निगरानी पर्याप्त है? क्या पुराने अपराधियों का नेटवर्क अब भी सक्रिय है?
और क्या ऐसे चेहरों पर समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से वे लगातार कानून को चुनौती देने का साहस जुटा रहे हैं? पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वर्तमान मामले में हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है।
साथ ही आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड, उसके संपर्कों और संभावित नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है। यदि जांच में नए तथ्य सामने आते हैं तो उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!