खबर
Top News

खरीदारी करने आए व्यक्ति की मौत: दुकान पर बैठे-बैठे हुई घबराहट; अचानक बेहोश होकर गिरे

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 अगस्त 2026, 4:57 pm
शेयर करें:
खरीदारी करने आए व्यक्ति की मौत

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के व्यस्त राजबाड़ा क्षेत्र में सोमवार शाम खरीदारी करने आए देवास निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। दुकान पर बैठे रहने के दौरान उन्हें घबराहट हुई और कुछ ही देर में वे बेहोश होकर गिर पड़े।

हार्ट अटैक मानी जा रही मौत की वजह
आसपास मौजूद लोग तत्काल उन्हें एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर मौत की वजह हार्ट अटैक मानी जा रही है। हालांकि मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद होगी।

रिश्तेदार के साथ खरीदारी करने आए थे इंदौर
सराफा पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान विक्रम (50) पुत्र नाथूलाल चौहान निवासी बागली, जिला देवास के रूप में हुई है। विक्रम अपने एक रिश्तेदार के साथ खरीदारी के लिए इंदौर आए थे।

दोनों राजबाड़ा क्षेत्र में सामान खरीद रहे थे। इसी दौरान विक्रम एक दुकान पर बैठ गए। कुछ देर बाद उन्हें अचानक घबराहट महसूस होने लगी और वे बेहोश होकर गिर पड़े।

ऑटो से लेकर पहुंचे एमवाय अस्पताल
विक्रम को अचानक गिरता देख आसपास मौजूद लोग मदद के लिए पहुंचे। उन्हें तत्काल ऑटो से एमवाय अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, शुरुआती तौर पर मामला हार्ट अटैक से मौत का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

बागली में एनजीओ से जुड़े थे विक्रम
परिजनों ने पुलिस को बताया कि विक्रम बागली में एक एनजीओ से जुड़े हुए थे। परिवार में उनकी पत्नी और चार बच्चे सहित अन्य सदस्य हैं। सराफा पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

4 minutes ago
स्कूली वैन ने मासूम को कुचला
Top News

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

10 minutes ago
‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी
Top News

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

28 minutes ago
तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

35 minutes ago
योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन
Top News

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

43 minutes ago
उपचुनाव से पहले उलटफेर
Top News

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

about 1 hour ago
यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार
Top News

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

about 1 hour ago
क्राइम ब्रांच की कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

about 1 hour ago
साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर
Top News

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

about 1 hour ago
पीसीसी चीफ बोले
Top News

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

about 1 hour ago
सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल
Top News

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

about 1 hour ago
फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार
Top News

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

about 2 hours ago
स्नान के दौरान हादसा
Top News

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक

about 2 hours ago
डेबिट कार्ड की जानकारी का दुरुपयोग कर दो मोबाइल खरीदे
Top News

डेबिट कार्ड की जानकारी का दुरुपयोग कर दो मोबाइल खरीदे:ईएमआई के कॉल से खुलासा; ऑनलाइन खरीदारी, दो अलग-अलग शहरों में चल रहे

about 2 hours ago
ग्रामीण आबादी को भी मिलेगा संपत्ति का अधिकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Top News

ग्रामीण आबादी को भी मिलेगा संपत्ति का अधिकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:स्वामित्व योजना में 50 लाख संपत्तियों की नि:शुल्क रजिस्ट्री शुरू

about 2 hours ago
अंडरग्राउंड मेट्रो के रूट पर विरोध जारी
Top News

अंडरग्राउंड मेट्रो के रूट पर विरोध जारी:TBM के कर्व की जरूरत से बदला रास्ता; रहवासी मुख्य सड़क के नीचे से टनल बनाने पर अड़े

about 2 hours ago
तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग
Top News

तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग:घर में फंसे लोगों का रेस्क्यू जारी; आसपास के घर खाली कराए

about 2 hours ago
कॉलेज कैंपस से कॉफी शॉप तक ‘छात्रों की गूंज’
Top News

कॉलेज कैंपस से कॉफी शॉप तक ‘छात्रों की गूंज’:800 से अधिक युवाओं ने कराया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

about 2 hours ago
इस अस्पताल की ओपीडी का सर्वर तीन घंटे ठप
Top News

इस अस्पताल की ओपीडी का सर्वर तीन घंटे ठप:पर्ची के लिए भटकते रहे मरीज; ई-सेहत बंद होने से कई विभागों की पर्चियां नहीं बनीं

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!