सुबह सपना देखो, रात को करोड़पति बना दूंगा: सोशल मीडिया पर ‘मैच कोई भी खेले, जीत आपकी’ का फैला जाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

क्रिकेट के लिए बेटिंग टिप्स के नाम युवाओं से लूट, सट्टेबाजी को बढ़ावा
मुकेश मुवाल 98934-39951 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आप सुबह सपना देखो, रात को मैं उसे पूरा कर दूंगा...। कोई भी लीग खेल लो, कोई भी फार्मेट, पैसा इतना बनाकर दूंगा कि गिनना भूल जाओगे...। ऐसे लुभावने, खोखले और खतरनाक वादों से इन दिनों सोशल मीडिया पटा पड़ा है। क्रिकेट के नाम पर सट्टेबाजी के फर्जी टिप्स युवाओं को अमीर बनने का सपना दिखाकर खुलेआम ठगी का खेल खेल रहे हैं।
इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और यूट्यूब पर खुद को क्रिकेट बेटिंग का मास्टर माइंड बताने वाले ये लोग ‘पक्का मैच’, ‘फिक्स गेम’ और ‘100 प्रतिशत विनिंग टीम’ जैसे जुमलों से लोगों को जाल में फंसा रहे हैं।
इन दिनों सोशल मीडिया पर मैच एनालिसिस और स्टैटिस्टिक्स की आड़ में क्रिकेट सट्टेबाजी के टिप्स देने वालों की बाढ़ सी आ गई है। हैरानी की बात यह है कि भारत में क्रिकेट सट्टेबाजी के टिप्स देना गैरकानूनी होने के बावजूद यह धंधा बेखौफ चल रहा है।
इंस्टाग्राम खोलते ही मुंबई मलिक, सलीम मुंबई, शिव दादा, टाईगर, बिग डेडी, रेड्डी अन्ना, किंग टिप्स, क्रिकेट पंडित, चस्का-99, एडी रेडी, अल्फा प्रिडिक्शन, रित्विक शर्मा, आकाश सिंह, अनुराग ओरिजनल, लेजर लाइन, मलिक भाई, फिरोज टॉस, पवन भाई टिप्स, सोनू दिल्ली, क्रिकेट पिडिक्शन, डी कंपनी, इशिता टिप्स, क्रिक वुड, साहिल तल्हा, संजीव चावला, राज चोपड़ा (स्पेशल), आर्यन गुरुजी, क्रिकेट टीप, विपिन सिंह, नानी, बिग बेस, अनुराग द्विवेदी वीआईपी, विक्रांत सिंह, शिव दादा, विपिन सिंह, बीके रिपोर्ट्स और ना जाने कितने ही लोग क्रिकेट मैच के लिए सट्टेबाजी के टिप्स दे रहे हैं।
इनमें आपस में ही इतना कॉम्पीटिशन है कि ये एक-दूसरे को नीचा भी दिखाते रहते हैं। ये अपने-अपने टेलीग्राम चैनल की लिंग को ज्वाइन करने और अपना चैनल सब्सक्राइब करने के लिए लोगों को उकसाते दिखाई देते हैं। इनके सब्सक्राइबर भी हजारों में हैं। सबसे दुखद ये कि कुछ इंफ्लुएंसर भी इन्हें प्रमोट कर रहे हैं।
बेटिंग टिप्स को लेकर क्या कहते हैं जानकार
जानकारों के अनुसार सोशल मीडिया पर ‘बेटिंग टिप्स’ देना गैरकानूनी हो सकता है। अगर कोई व्यक्ति टेलीग्राम, इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप, यूट्यूब आदि पर ‘पक्का मैच’, ‘फिक्स गेम’, ‘आज की सौ प्रतिशत विनिंग टीम’ कहकर लोगों को सट्टा लगाने के लिए उकसाता है। ऐसे में पुलिस इसे सट्टेबाज़ी को बढ़ावा देना, सट्टा खेलने के लिए उकसाना, आपराधिक साजिश में सहयोगी माना जाएगा।
भले ही ये टिप्स खुद पैसा नहीं लगा रहे हैं, लेकिन कहीं न कहीं ये बुकियों के लिए ग्राहक जुटाने का अपराध जरुर कर रहे हैं। इन लोगों का काम धोखाधड़ी की श्रेणी में भी आ सकता है। कई मामलों में टिप्स देने वाला व्यक्ति भी आरोपी बनाया गया है, भले ही उसने सिर्फ प्रेडिक्शन का दावा किया हो।
हालांकि टिप्सर ‘डिस्क्लेमर’ लगा लेते हैं कि यह सिर्फ एनालिसिस है, हम सट्टा लगाने की सलाह नहीं देते हैं। कानूनी रूप से यदि कंटेंट सट्टेबाजी से जुड़ा हो तो अपराध की श्रेणी में आता है।
सट्टेबाजी पर साइबर टीम की नजर
क्रिकेट के सट्टेबाजों पर कार्रवाई की जाती रही है, जो कि जारी रहेगी। वहीं, सोशल मीडिया पर सट्टेबाजी के टिप्स देने वालों पर हमारी साइबर टीम की पैनी है। यदि कोई भी धोखाधड़ी का शिकार होता है तो कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आमजन से कहना है कि वे ऐसे किसी भी टेलीग्राम चेनल को ज्वाइन नहीं करें। - राजेश कुमार त्रिपाठी (डीसीपी क्राइम)
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!