डबल मर्डर से फैली सनसनी: पड़ोसी महिला और युवक की कुल्हाड़ी से हत्या; इलाके में दहशत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, अनूपपुर।
बिजुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह दो लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई। वार्ड क्रमांक 7 में एक महिला और युवक के शव खून से लथपथ हालत में मिलने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
दोनों पड़ोसी बताए जा रहे
पुलिस के मुताबिक 26 वर्षीय सुरेंद्र सोनी का शव सड़क किनारे मिला, जबकि 45 वर्षीय लल्ली बाई गोंड का शव उनके घर के अंदर पड़ा मिला। दोनों पड़ोसी बताए जा रहे हैं।
शवों पर धारदार हथियार के निशान मिले
विकास सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात का प्रतीत हो रहा है। शवों पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं और आशंका है कि हमला कुल्हाड़ी से किया गया।
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने शुरू किए। पुलिस हत्या के पीछे की वजह और आरोपियों की तलाश में जुटी है।
बेटा है ट्रक चालक
जानकारी के अनुसार, लल्ली बाई विधवा थीं। उनका बेटा ट्रक चालक है और दो दिन पहले काम से बाहर गया हुआ था। वहीं बहू मायके गई हुई थी, जो घटना की सूचना मिलते ही लौट आई।
मार डालो की आवाजें सुनाई दी
मृतक सुरेंद्र सोनी के नाना जगदीश सोनी ने बताया कि सुरेंद्र देर रात शराब पीकर घर लौटा था। उसकी पत्नी खाना बना रही थी, लेकिन कुछ देर बाद वह घर से बाहर निकल गया। इसके बाद “मार डालो-मार डालो” जैसी आवाजें सुनाई दीं।
परिजनों की मांग
परिजनों ने आशंका जताई है कि लल्ली बाई के घर में मौजूद कुछ लोगों ने उस पर हमला किया होगा। वहीं मृतक की बहन नेहा सोनी ने मांग की है कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचें, तभी शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने दिया जाएगा।
जांच जारी
स्थानीय वार्ड पार्षद विमला पटेल ने आशंका जताई कि घटना को किसी बाहरी व्यक्ति ने अंजाम दिया होगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!