घर-घर पहुंचकर बच्चों की जांच कर रहे डॉक्टर: पता चल रहा इस कारण हुए बीमार; प्रतिष्ठित स्कूल में लंच के बाद सैकड़ों बच्चों की बिगड़ी थी तबीयत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शिशुकुंज इंटरनेशनल स्कूल में लंच के बाद 150 से अधिक विद्यार्थियों की तबीयत बिगड़ने की घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित बच्चों की निगरानी तेज कर दी है। डॉक्टरों की टीम घर-घर पहुंचकर बच्चों की जांच कर रही है। प्रारंभिक परीक्षण में कई बच्चों में गैस्ट्रोएंटेराइटिस और डिहाइड्रेशन के लक्षण पाए गए हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि फिलहाल किसी भी बच्चे की स्थिति गंभीर नहीं है और सभी को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार मंगलवार को चिकित्सकों की टीम करीब 30 प्रभावित बच्चों के घर पहुंची और उनकी स्वास्थ्य स्थिति का आकलन किया। डॉक्टरों ने बच्चों और उनके परिजनों से बातचीत कर बीमारी के लक्षणों की जानकारी ली तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी। विभाग ने बुधवार को भी अन्य प्रभावित विद्यार्थियों के घर जाकर स्वास्थ्य परीक्षण करने की योजना बनाई है ताकि किसी भी बच्चे की हालत बिगड़ने की स्थिति में तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जा सके।
गौरतलब है कि शनिवार को स्कूल में परोसे गए लंच के बाद बड़ी संख्या में बच्चों को पेट दर्द, उल्टी, घबराहट, कमजोरी और बेचैनी की शिकायत होने लगी थी। कुछ ही घंटों में प्रभावित विद्यार्थियों की संख्या बढ़ गई, जिससे अभिभावकों में चिंता फैल गई। प्रभावित विद्यार्थियों में अधिकांश चौथी कक्षा तक के बच्चे शामिल हैं। घटना के बाद सोमवार को बड़ी संख्या में अभिभावक स्कूल पहुंचे और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए नाराजगी जताई।
घटना के बाद स्कूल प्रबंधन ने एहतियाती कदम उठाते हुए अभिभावकों को ई-मेल भेजकर बच्चों के लिए घर से टिफिन भेजने का अनुरोध किया। इसके बाद मंगलवार को अधिकांश विद्यार्थी घर से भोजन लेकर स्कूल पहुंचे। घटना का असर स्कूल की उपस्थिति पर भी दिखाई दिया और सामान्य दिनों की तुलना में विद्यार्थियों की संख्या कम रही।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. माधव हसानी ने बताया कि विभाग को प्राप्त जानकारी के अनुसार अस्वस्थ महसूस करने वाले 85 विद्यार्थियों को एहतियात के तौर पर घर भेजा गया था। इसके अलावा स्कूल प्रशासन को इस संबंध में करीब 35 शिकायतें ई-मेल के माध्यम से भी प्राप्त हुई हैं। फिलहाल सभी बच्चों की स्थिति सामान्य है और किसी भी विद्यार्थी को अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता नहीं पड़ी है।
उधर, सोमवार को जिला प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने स्कूल परिसर में चार घंटे से अधिक समय तक जांच की। निरीक्षण के दौरान किचन में एक्सपायरी डेट निकल चुके मसाले, नमकीन और अन्य खाद्य सामग्री मिलने पर किचन को सील कर दिया गया। जांच टीम ने पनीर, दूध, आइसक्रीम, दाल, तैयार भोजन, मसाले और पानी सहित 23 नमूने एकत्र कर प्रयोगशाला भेजे हैं।
प्रशासन का कहना है कि लैब रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बच्चों की तबीयत बिगड़ने के पीछे दूषित भोजन, पानी या कोई अन्य कारण जिम्मेदार था। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं तथा प्रभावित बच्चों की नियमित स्वास्थ्य निगरानी की जा रही है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!