नेता प्रतिपक्ष पद से इस नेता की विदाई पर पार्टी में असंतोष: इस्तीफों की अटकलों पर फिलहाल विराम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष के पद से चिंटू चौकसे को हटाकर पार्षद सोनिला मिमरोट को जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद कांग्रेस संगठन में असंतोष के स्वर उभरने लगे हैं। फैसले के विरोध में कुछ स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक इस्तीफे की तैयारी की चर्चाएं तेज थीं, लेकिन मंगलवार को हुई लंबी बैठक के बाद फिलहाल इस्तीफा नहीं देने पर सहमति बन गई है।
चौकसे समर्थक कार्यकर्ताओं और नेताओं में नाराजगी
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सोमवार को जारी आदेश में चिंटू चौकसे से नगर निगम नेता प्रतिपक्ष का पद वापस लेकर पार्षद सोनिला मिमरोट को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। चौकसे के पास पहले से शहर कांग्रेस अध्यक्ष का दायित्व भी है। इस बदलाव के बाद एक ओर जहां मिमरोट समर्थकों ने फैसले का स्वागत किया, वहीं चौकसे समर्थक कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं में नाराजगी देखने को मिली।
इस्तीफों को लेकर चली दो घंटे की चर्चा
मंगलवार सुबह विभिन्न वार्डों के ब्लॉक अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, प्रभारी और अन्य कांग्रेस पदाधिकारी बैठक के लिए एकत्र हुए। कांग्रेस नेता दीपू यादव के निवास पर हुई इस बैठक में संगठन की स्थिति और प्रस्तावित इस्तीफों को लेकर करीब दो घंटे तक मंथन चला। बताया जा रहा है कि बैठक के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से भी चर्चा की गई और संगठनात्मक नुकसान की संभावनाओं पर विचार किया गया।
फिलहाल टला इस्तीफों का संकट
बैठक के बाद नेताओं ने सामूहिक रूप से निर्णय लिया कि फिलहाल कोई भी पदाधिकारी या कार्यकर्ता इस्तीफा नहीं देगा। कांग्रेस नेता दीपू यादव ने कहा कि सभी पक्षों से चर्चा हो चुकी है और अब मामला शांत हो गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन के किसी भी सदस्य द्वारा फिलहाल त्यागपत्र नहीं दिया जाएगा।
महापौर ने कांग्रेस के फैसले का किया स्वागत
नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष बदले जाने के मुद्दे पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने सही निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि शहर की छवि को नुकसान पहुंचाने वाली राजनीति करने वालों को कांग्रेस ने पहचान लिया है और उन्हें जिम्मेदारी से हटाया है। भार्गव के अनुसार इस बदलाव से शहर की सकारात्मक छवि मजबूत होगी और नगर निगम में स्वस्थ विपक्ष की भूमिका देखने को मिलेगी।
नेता प्रतिपक्ष पद पर हुए इस बदलाव के बाद कांग्रेस के भीतर भले ही तत्काल विवाद शांत होता दिखाई दे रहा हो, लेकिन आने वाले दिनों में इसका संगठनात्मक असर किस रूप में सामने आता है, इस पर राजनीतिक हलकों की नजर बनी हुई है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!