13 वर्षीय मासूम के हत्यारे रेहान का घिनौना सच: डर्टी फिल्म, सूखा नशा, फिर जन्मी गंदी सोच
KHULASA FIRST
संवाददाता

पोर्न फिल्में देखते समय दिखा बच्चा तो बुरी नीयत से बुला लिया था छत पर
पुलिस ने तीन दिनों के रिमांड पर लिया, आखिरकार ताऊ और पिता भी धराए
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
13 वर्षीय बच्चे की हत्या के आरोपी रेहान को एमआईजी पुलिस ने कल कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी पुलिस को गुमराह करने की लगातार कोशिश कर रहा है। कभी कुछ कहता है, तो कभी कुछ। पहले बच्चे के नाबालिग दोस्त को उलझाने की कोशिश कर रहा था।
हालांकि बात नहीं बनी। अब कह रहा है बच्चे का अपहरण कर फिरौती वसूलना चाहता था। हालांकि खुलासा फर्स्ट की पड़ताल में खुलासा हुआ है कि सूखे नशे का आदी रेहान पोर्न फिल्में देखने का शौकीन है। इसी के चलते उसकी मानसिकता विकृत हो गई।
घटना वाली शाम उसने बच्चे को गलत नीयत से छत पर बुलाया था। मंसूबे में कामयाब नहीं हुआ तो हत्या कर दी। वारदात से पहले गोगो पेपर से गांजे का नशा भी किया था। टीआई सीबी सिंह के अनुसार कल रात उज्जैन रोड से रेहान के पिता अब्दुल शाकिर और नयापुरा से ताऊ अब्दुल रफीक उर्फ राजा पिता अब्दुल हक को भी हिरासत में ले लिया है। रेहान की मां को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया था। हालांकि उसे भी जल्द ही केस में आरोपी बना लिया जाएगा।
शुक्रवार रात श्रीनगर कांकड़ निवासी मशहूर कव्वाल का 13 वर्षीय बेटा कोचिंग से लौटने के बाद लापता हो गया था। तलाशते हुए पुलिस को आखिरी फुटेज मिला, जिसमें उसके श्रीदेवी अपॉर्टमेंट में जाने का खुलासा हुआ था। पुलिस को उसकी खून से सनी जैकेट और फिर बैग मिला।
शंका के आधार पर मल्टी के चौथे माले पर फ्लैट नंबर 42 में रहने वाले रेहान पिता अब्दुल शाकिर (21) को पकड़कर पूछताछ तो हत्या का खुलासा हो गया। पहले पुलिस को गुमराह कर मल्टी में रहने वाले नाबालिग अयान को हत्या के आरोप में फंसाने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस की सख्ती के आगे धीरे-धीरे टूटता गया। हत्या के बाद रात में ताऊ की मदद से शव छुपाने और खून सने कपड़े वाशिंग मशीन में धोना स्वीकार लिया।
रेहान ने बताया कि उस दिन बच्चा मल्टी में अयान से मिलने जा रहा था। वह पोर्न फिल्म देख रहा था। नीयत खराब हुई और बच्चे को मांझा देने को बोलकर छत पर ले गया। बातों में उलझाकर हरकत करने लगा। बच्चा भागा तो पकड़ कर हत्या कर दी।
हत्या के बाद घबरा गया। नयापुरा निवासी ताऊ अब्दुल रफीक उर्फ राजा पिता अब्दुल हक को फोन कर बुलाया। उसकी मदद से बच्चे का शव कंबल में लपेटकर घर की पलंग पेटी में छिपा दिया। मां शहजादी बी ने सब देखा। रात को रेहान का पिता घर आया तो उसे भी सारी जानकारी लग गई, लेकिन दोनों ने पुलिस को नहीं बताया।
रेहान रात में बच्चे के शव के टुकड़े कर ठिकाने लगाना चाहता था, लेकिन रात में ही पुलिस बच्चे को तलाशते हुए पहुंच गई। रात साढ़े 11 बजे तक रेहान और उसका ताऊ फ्लैट में रहे। रेहान की मां शहजादी किचन में सो गई। वहीं, पता चला है पुलिस ने रेहान का मोबाइल खंगाला तो उसमें पोर्न फिल्मों की लंबी-चौड़ी हिस्ट्री मिली है। घटना से पहले भी उसने करीब आधा घंटे पोर्न फिल्म देखी थी। इस दौरान सूखा नशा भी किया था।
मल्टी के बाहर कार पर लिखा- तेको मारना नहीं था…
पुलिस शनिवार सुबह जब बच्चे को तलाशते हुए श्रीनगर कांकड़ में श्रीदेवी अपार्टमेंट पहुंची तो छत पर उसकी खून से सनी जैकेट और मल्टी के पिछले हिस्से में उसका बैग मिला। गिरफ्तारी पर जब पुलिस ने रेहान से हत्या का कारण पूछा था तो उसने बताया था छोटे भाई अयान को कव्वाल के बेटे ने मारा था, इसलिए उसे मार दिया।
खुलासा फर्स्ट का रिपोर्टर जब वारदात का खुलासा होने पर मौके पर पहुंचा था तब मल्टी के बाहर एक शेवरले कार खड़ी थी। महीनों से खड़ी इस कार के सभी कांचों पर धूल का कब्जा था। हालांकि सभी का ध्यान एक चीज ने अपनी ओर खींचा। कार के पिछले कांच पर लिखा था ‘तेको मारना नहीं था’।
आसपास के लोगों से इस बारे में पूछा तो बताया गया संभवत: रेहान ने बच्चे को मारने के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए उक्त बात लिखी थी। कॉलोनी में माहौल बनाना चाहता था।
मंशा थी अपने गंदे मंसूबे नहीं, भाई को पीटने का बदला लेने के चलते हत्या की बात कहेगा। लाश को टुकड़े कर रात में ठिकाने नहीं लगा पाया और खुलासा हो गया। पुलिस के सामने टूट गया और सच्चाई बता दी।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!