देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: अब तक इन लोगों के प्राण पखेरू उड़े; हादसे की कई स्तर पर जांच, इस राज्य के थे पांच मृतक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंककला में हुई भीषण पटाखा फैक्ट्री दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है, जबकि करीब 10 घायलों का उपचार अब भी जारी है। गुरुवार सुबह हुए इस विस्फोट में धीरज, सुमित, सन्नी, अमर, गुड्डू और एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हुई है। सभी मजदूर धमाके के दौरान गंभीर रूप से झुलस गए थे। प्रशासन के अनुसार मृतकों में से पांच मजदूर बिहार के रहने वाले थे।
घटना के बाद घायलों को देवास और इंदौर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, जिला अस्पताल में भर्ती बिहार के 11 अन्य मजदूरों को स्वस्थ होने पर शुक्रवार को ट्रेन के जरिए उनके गृह राज्य भेजा गया। जिला प्रशासन ने इन मजदूरों के भोजन की व्यवस्था करने के साथ प्रत्येक को 10-10 हजार रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता देकर रवाना किया।
हादसे के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए मुख्य फैक्ट्री संचालक अनिल मालवीय और मैनेजर आजास खान को गिरफ्तार कर भेरूगढ़ जेल भेज दिया है। दोनों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ नामजद प्रकरण दर्ज किया है।
इधर, मामले में दूसरा मैनेजर महेश और ठेकेदार भूपेंद्र अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फैक्ट्री में बिहार से 200 से अधिक मजदूरों को काम पर लाया गया था, जिनमें कुछ नाबालिग भी शामिल हो सकते हैं। पुलिस इस एंगल से भी गहन जांच कर रही है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने एक साथ कई स्तर पर जांच शुरू कर दी है। उज्जैन संभागायुक्त आशीष सिंह ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं, जबकि कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने तीन सदस्यीय जांच दल गठित किया है। पुलिस जांच की जिम्मेदारी निरीक्षक प्रीति कटारे को सौंपी गई है। वहीं राज्य शासन ने हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति सुभाष काकड़े की अध्यक्षता में एकल सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग गठित किया है, जो एक माह के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा।
संबंधित समाचार

राहुल गांधी का आरोप-ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार:बोले- CEC इस्तीफा दें; वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:अफसर लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

दिनदहाड़े बिल्डिंग में चोरी:नवरात्रि पूजन में गया था परिवार; जेवर और नकदी ले गए बदमाश, सीसीटीवी में 3 संदिग्ध हुए कैद

आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान:केंद्रीय मंत्री ने जताई नाराजगी; कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब

जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर:भस्म आरती में हुए शामिल; मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार

रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रुपए लेकर एक्टिवा सहित फरार हुई युवती; मैनेजर बैंक में जमा कराने जा रहा था शोरूम का कलेक्शन

दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज:रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!