विकास या विनाश: निगम की मनमानी से डॉक्टर का सिर फूटा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
छावनी क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के नाम पर जो हुआ, उसने हर किसी को हैरान कर दिया है। होम्योपैथिक डॉक्टर कपिल दीक्षित, जो इस कार्रवाई के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए थे, अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौटे तो उन्होंने अपने मकान के बाहर एक बैनर टांगा...जीवित छोड़ देने के लिए नगर निगम और प्रशासन का धन्यवाद! यह तंज उस प्रशासनिक लापरवाही पर है, जिसने एक हंसते-खेलते परिवार की जिंदगी बदल दी।
घटना 22 मई की है। डॉक्टर दीक्षित ने बताया कि जेसीबी बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के मकानों के बेहद करीब चल रही थीं। तभी इनके तार बिजली के खंभे में उलझ गए और चालक ने बिना सोचे-समझे मशीन को जोर से खींचा।
नतीजा यह हुआ कि खंभा सीधा उनके सिर पर आ गिरा। उन्हें गंभीर चोट आई, ब्रेन सर्जरी करवानी पड़ी और कई दिनों तक मौत से लड़ने के बाद वे अस्पताल से लौटे हैं।
डॉक्टर का कहना है कि वे और अन्य निवासी खुद ही अपना निर्माण हटाने के लिए तैयार थे। प्रशासन ने 20 मई को अचानक 24 घंटे का नोटिस दिया और अगले ही दिन भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गया।
सबसे डरावनी बात तो यह रही कि कार्रवाई के दौरान डॉक्टर के मकान की पहली मंजिल की दीवार को भी अचानक मशीनों से ढहा दिया गया, जबकि उस कमरे में उनके बुजुर्ग पिता के होने की पूरी संभावना थी। गनीमत रही कि उस वक्त वे वहां नहीं थे।
आज डॉक्टर दीक्षित और पूरा इलाका प्रशासन से सिर्फ एक सवाल पूछ रहा है..क्या विकास की राह इतनी बेरहम होनी चाहिए? जब लोग सहयोग को तैयार थे, तो इतनी जल्दबाजी और जान जोखिम में डालने वाली मशीनरी का इस्तेमाल क्यों किया गया?
डॉक्टर के सिर पर लगा गहरा जख्म अब नगर निगम की उस कार्यशैली का जीता-जागता सबूत बन गया है, जहां विकास की फाइलें तो आगे बढ़ गईं, लेकिन मानवीय संवेदनाएं कहीं पीछे छूट गईं।
संबंधित समाचार

दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज:रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!