खबर
टॉप न्यूज

डिप्टी कलेक्टर से 3 लाख की ठगी: सीएम-ऑफिस का कर्मचारी बनकर किया फ्रॉड

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

28 दिसंबर 2025, 1:02 pm
शेयर करें:
डिप्टी कलेक्टर से 3 लाख की ठगी

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
साइबर अपराध का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक डिप्टी कलेक्टर को ही ठगों ने करीब 3 लाख रुपए की चपत लगा दी। ठगों ने खुद को सीएम ऑफिस से जुड़ा अधिकारी बताकर विभागीय जांच में राहत दिलाने का झांसा दिया और किस्तों में रकम वसूल ली।

ऐसे रची गई ठगी की साजिश
ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र स्थित न्यू अशोक कॉलोनी में रहने वाले अरविंद सिंह माहौर (41), जो उस समय मुरैना के सबलगढ़ में डिप्टी कलेक्टर पद पर पदस्थ थे, इस साइबर फ्रॉड का शिकार बने।

पीड़ित अधिकारी के अनुसार, 19 सितंबर 2025 की रात करीब 8:17 बजे उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। अज्ञात नंबर होने के कारण उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।

इसके बाद ठग ने उनके कलेक्टर महोदय को फोन कर खुद को CM Portal Office से जुड़ा बताते हुए शिकायत की कि डिप्टी कलेक्टर फोन नहीं उठा रहे हैं। कलेक्टर के निर्देश के बाद जब दोबारा कॉल आई, तो अधिकारी ने फोन उठा लिया।

ट्रूकॉलर पर दिखा “CM Portal
कॉल करने वाले नंबर को जब ट्रूकॉलर पर चेक किया गया, तो वह “CM Portal – Ashwini” के नाम से शो हो रहा था। वरिष्ठ अधिकारी का संदर्भ और सरकारी पहचान दिखने के कारण डिप्टी कलेक्टर को कॉल पर भरोसा हो गया।

राहत दिलाने के नाम पर मांगे पैसे
फोन पर मौजूद व्यक्ति ने खुद को सीएम ऑफिस का कर्मचारी बताते हुए कहा कि विभागीय जांच में सजा कम कराने के लिए कुछ “योगदान राशि” जमा करनी होगी।

ठग की बातों में आकर डिप्टी कलेक्टर ने 19 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच अलग-अलग समय पर ऑनलाइन वॉलेट और बैंक खातों के माध्यम से विभिन्न नंबरों पर करीब 2 लाख 95 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।

लगातार पैसों की मांग से हुआ शक
रकम ट्रांसफर करने के बाद भी आरोपी लगातार और पैसे मांगता रहा। इसी दौरान डिप्टी कलेक्टर को संदेह हुआ और उन्होंने खुद मामले की जांच शुरू की।

जांच में सामने आया पूरा फ्रॉड
जानकारी जुटाने पर पता चला कि सीएम ऑफिस में “अश्विनी” नाम का कोई भी कर्मचारी पदस्थ नहीं है। जब डिप्टी कलेक्टर ने आरोपी से पैसे वापस मांगे, तो उसने बातचीत पूरी तरह बंद कर दी।

1930 पर दर्ज कराई शिकायत
फ्रॉड की पुष्टि होते ही पीड़ित अधिकारी ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत CCTNS सिस्टम के माध्यम से थाटीपुर थाना पहुंची, जहां साइबर ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

MP में चल रहा है E-Zero FIR अभियान
इस मामले पर एएसपी अनु बेनीवाल ने बताया कि मध्य प्रदेश में E-Zero FIR अभियान के तहत साइबर अपराधों पर तेजी से कार्रवाई की जा रही है। शुरुआती जांच में स्पष्ट हुआ है कि ठगों ने सरकारी अधिकारी बनकर 2.95 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी की है।

महिला ने डिप्टी कलेक्टर पर लगाए थे आरोप
इस मामले में फरियादी अरविंद माहौर के साथ एक विवाद भी जुड़ा है, जिसमें वह सस्पेंड हैं। ग्वालियर की एक महिला ने उन पर बेटी को फोन कर परेशान करने का आरोप लगाया था। महिला ने जनसुनवाई में वीडियो समेत शिकायत भी की थी।

फोन पर गाली-गलौज का आरोप
शिकायतकर्ता महिला और उसके पति ने बताया था कि एसडीएम ने उनकी बेटी का मोबाइल नंबर पता कर लिया और पिछले एक साल से देर रात फोन कर गंदी-गंदी बातें करते हैं।

जब उनकी बेटी ने फोन उठाना बंद कर दिया तो रिश्तेदारों को फोन पर धमकाने लगे। उन्होंने बताया- एसडीएम ने सबलगढ़ में देवर की दुकान पर पहुंचकर उन्हें घर बुलाया और धमकी दी कि तेरी बेटी और तेरी भाभी में बहुत गर्मी है, झूठे केस में फंसा दूंगा। मुझसे बड़ा कोई अधिकारी नहीं है।

टैग:

संबंधित समाचार

न्यूजीलैंड में इतिहास रचने उतरेगी टीम इंडिया
Top News

न्यूजीलैंड में इतिहास रचने उतरेगी टीम इंडिया:देर रात आरंभ होगा दूसरा क्रिकेट टेस्ट; गुरनूर बरार को मिल सकता है डेब्यू का मौका, सिराज के खेलने पर संशय

1 minute ago
भीषण अग्निकांड
Top News

भीषण अग्निकांड:तेल टैंकर पलटते ही हुआ धमाका; 31 लोगों की मौत, 21 घायल

8 minutes ago
वॉट्सएप का नया फीचर
Top News

वॉट्सएप का नया फीचर:अब तय समय पर खुद-ब-खुद भेजे जाएंगे मैसेज; फोन बंद होने पर भी होगी डिलीवरी

9 minutes ago
फाइनल के लिए आज श्रीलंका से भिड़ेगी टीम इंडिया-ए
Top News

फाइनल के लिए आज श्रीलंका से भिड़ेगी टीम इंडिया-ए:राइजिंग स्टार्स एशिया कप का पहला सेमीफाइनल होगा रोमांचक; पिछले मुकाबले में वैभव ने जड़े थे 28 छक्के

17 minutes ago
सब्जी मंडी विवाद में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की एंट्री
Top News

सब्जी मंडी विवाद में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की एंट्री:ब्रिज के नीचे खुद खड़े रहकर दुकानें लगवाने का ऐलान

19 minutes ago
प्रदेश में बढ़ा ठंड का सितम
Top News

प्रदेश में बढ़ा ठंड का सितम:अगले दो दिन और बढ़ेगी सर्दी; राजधानी में लगातार तीसरे साल रिकॉर्ड ठंड

28 minutes ago
दूषित पानी से हुई मौतों का मामला
Top News

दूषित पानी से हुई मौतों का मामला:निलंबित अधिकारी हुए बहाल; निचले स्तर के कर्मचारी अब भी निलंबित

29 minutes ago
भागीरथपुरा कांड में बड़े अफसर की बहाली
Top News

भागीरथपुरा कांड में बड़े अफसर की बहाली:छोटे कर्मचारियों पर अब भी निलंबन की मार

37 minutes ago
बायपास पर चोर-पुलिस की दौड़
Top News

बायपास पर चोर-पुलिस की दौड़:पांच किमी पीछा कर बदमाशों को पकड़ लिया; दो वाहन और चोरी के औजार जब्त

42 minutes ago
मां बगलामुखी की शरण में पहुंचे अभिनेता विवेक ओबेरॉय
Top News

मां बगलामुखी की शरण में पहुंचे अभिनेता विवेक ओबेरॉय:गिरी महाराज से लिया आशीर्वाद

about 15 hours ago
कृष्णबाग की कार्रवाई की आड़ में अयोध्यापुरी के घरों पर भी चला प्रशासन का बुलडोजर
Top News

कृष्णबाग की कार्रवाई की आड़ में अयोध्यापुरी के घरों पर भी चला प्रशासन का बुलडोजर:लोगों की चीख- न हमारा विवाद, न नोटिस, फिर किस बात की सजा?

about 16 hours ago
उजड़ी कृष्ण बाग कॉलोनी
Top News

उजड़ी कृष्ण बाग कॉलोनी:बुलडोजर ने सिर्फ मकान नहीं तोड़े; कई परिवारों के सपने भी मलबे में दब गए

about 16 hours ago
हमारी रजिस्ट्री कराने वाले कौन थे?
Top News

हमारी रजिस्ट्री कराने वाले कौन थे?:जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब होगी; अब लोहे पर भंगार कबाड़ा कारोबारियों की नजर!

about 17 hours ago
बकाया शुल्क नहीं चुकाने पर मीट की दुकान सील
Top News

बकाया शुल्क नहीं चुकाने पर मीट की दुकान सील:बम्बई बाजार में गंदगी मिलने पर 2 हजार का जुर्माना

about 17 hours ago
आज से शराब की सप्लाई के पहले गुणवत्ता जांच जरूरी
Top News

आज से शराब की सप्लाई के पहले गुणवत्ता जांच जरूरी:मध्य प्रदेश में शराब की हर खेप पर रहेगी नजर; रासायनिक जांच रिपोर्ट के बिना नहीं होगा वितरण

about 17 hours ago
भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय महिला सम्मेलन महेश्वर में संपन्न
Top News

भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय महिला सम्मेलन महेश्वर में संपन्न:किसान संगठन की मजबूती में महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण

about 17 hours ago
लापरवाह बाइक सवारों को बीच चौराहे रोककर काटा 1500 रुपए का चालान
Top News

लापरवाह बाइक सवारों को बीच चौराहे रोककर काटा 1500 रुपए का चालान:चलती गाड़ी पर मोबाइल से बात करने; नो पार्किंग और अमानक नंबर प्लेट वालों पर भी हुई कार्रवाई

about 17 hours ago
जैन समाज ने लिया 12 माह भोजनशाला चलाने का संकल्प
Top News

जैन समाज ने लिया 12 माह भोजनशाला चलाने का संकल्प:बड़ी संख्या में जैन समाजजन रहे मौजूद

about 17 hours ago
गाड़ी निजी, ठाट सरकारी
Top News

गाड़ी निजी, ठाट सरकारी:इमरजेंसी लाइट लगाकर घूम रहा था; ट्रैफिक पुलिस ने दिया 3 हजार का झटका

about 18 hours ago
भ्रष्ट वार्डन मंजुला जरिया सस्पेंड
Top News

भ्रष्ट वार्डन मंजुला जरिया सस्पेंड:शासकीय बालिका छात्रावास में रहते समय किया था भारी भ्रष्टाचार

about 18 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!