दो बार टिकट कटा, फिर भी नहीं छोड़ा कांग्रेस का साथ: दतिया की जीत के बाद इस नेता को मिला इनाम; दी गई ये बड़ी जिम्मेदारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दतिया।
विधानसभा उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा संदेश दिया है। भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए अवधेश नायक को मध्य प्रदेश कांग्रेस का महासचिव नियुक्त किया गया है।
राजनीतिक सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा
उनकी नियुक्ति को उपचुनाव में सक्रिय भूमिका और दो बार टिकट नहीं मिलने के बावजूद पार्टी के लिए लगातार काम करने के इनाम के रूप में देखा जा रहा है। अवधेश नायक का पिछले तीन वर्षों का राजनीतिक सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है।
भाजपा छोड़कर कांग्रेस का थामा था दामन
वर्ष 2023 में भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामने के बाद उनका नाम दतिया विधानसभा सीट से प्रत्याशी के तौर पर सामने आया था। कांग्रेस ने शुरुआत में उन्हें टिकट भी दिया, लेकिन बाद में फैसला बदलते हुए राजेंद्र भारती को चुनाव मैदान में उतार दिया।
टिकट बदला, लेकिन पार्टी से नहीं बनाई दूरी
2023 में अंतिम समय पर टिकट बदले जाने के बावजूद नायक ने सार्वजनिक रूप से नाराजगी जाहिर नहीं की और कांग्रेस के साथ बने रहे। इसके बाद दतिया विधानसभा उपचुनाव आया तो एक बार फिर उनका नाम टिकट के प्रमुख दावेदारों में शामिल रहा।
हालांकि इस बार भी कांग्रेस नेतृत्व ने नायक के बजाय घनश्याम सिंह पर भरोसा जताया। लगातार दूसरी बार चुनाव लड़ने का मौका नहीं मिलने के बावजूद नायक ने खुद को प्रचार अभियान से अलग नहीं किया।
ब्राह्मण समाज को साधने में निभाई अहम भूमिका
उपचुनाव के दौरान अवधेश नायक ने कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में सक्रिय प्रचार किया। खास तौर पर ब्राह्मण समाज के बीच पार्टी के पक्ष में माहौल तैयार करने की जिम्मेदारी उन्होंने संभाली।
क्षेत्र में बैठकों, सभाओं और जनसंपर्क के जरिए उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के लिए समर्थन जुटाया। कांग्रेस की चुनावी रणनीति में उनकी इस सक्रियता को महत्वपूर्ण माना गया।
दतिया उपचुनाव में पार्टी की जीत के बाद अब संगठन ने उन्हें प्रदेश स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी देकर इसका राजनीतिक इनाम दिया है।
महासचिव बनाकर कांग्रेस ने दिया संगठन को संदेश
अवधेश नायक को प्रदेश कांग्रेस महासचिव बनाए जाने को केवल एक नियुक्ति के तौर पर नहीं देखा जा रहा। इसके जरिए पार्टी नेतृत्व ने उन नेताओं को भी संदेश देने की कोशिश की है, जो टिकट या पद की दावेदारी के बीच संगठन में सक्रिय हैं।
नायक को लगातार दो चुनावों में टिकट नहीं मिला, इसके बावजूद उन्होंने बगावत या खुली नाराजगी के बजाय पार्टी प्रत्याशी के लिए काम किया।
अब प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी देकर कांग्रेस ने संकेत दिया है कि व्यक्तिगत दावेदारी से ऊपर उठकर संगठन के लिए काम करने वाले नेताओं को प्रदेश स्तर पर अवसर दिया जाएगा।
संबंधित समाचार

शहर का बड़ा गणपति:जहां हर दर्शन में बसती है सवा सौ साल पुरानी परंपरा

मरीज की मौत के बाद एमवायएच में हंगामा:परिजन ने सर्जरी विभाग के रेजिडेंट डॉक्टर से की हाथापाई; विरोध में डॉक्टरों ने कुछ देर रोका काम

देखिए वीडियो:मुख्यमंत्री बोले; करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा हमारी जिम्मेदारी, नागरिकों के सहयोग से आसान हुआ सड़क चौड़ीकरण, नागरिकों ने फूल बरसाकर किया स्वागत

सीनियर्स से प्रताड़ित महिला डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास:एमजीएम मेडिकल कॉलेज का मामला

फ्लाईओवर से 75 फीट नीचे गिरी तेज रफ्तार BMW:3 युवकों की मौत; एक गंभीर

212 दुकानें बंद, व्यापारियों का प्रदर्शन जताया आक्रोश:फुटपाथ माफियाओं का जुलूस निकालो

गणेश उत्सव का पोस्टर फाड़ने को लेकर विवाद:दो पक्षों में मारपीट; चार लोगों पर केस दर्ज, छह थानों का पुलिस बल तैनात, चार लोगों के घायल होने की सूचना

सबूत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस:फर्जी स्टाम्प मामले में पीड़ित का आरोप

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज में पुलिस से नोकझोंक पर सियासत:पूर्व मंत्री बोले- तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है; राहुल गांधी का कार्यक्रम है, कई सिंघम आए और चले गए, ये इंदौर है प्यारे

मंत्री और नगर अध्यक्ष का कांग्रेस पर निशाना:‘छात्रों के बीच कार्यकर्ताओं को खड़ा करने की जरूरत क्यों पड़ी?’

छात्र को फर्जी बैंक कॉल का झांसा देकर साइबर ठगी:फर्जी वेबसाइट पर कराया लॉगिन; ओटीपी डालते ही ट्रांसफर हो गई रकम

आईईटी डीएवीवी में टेक अनलीश 4.0 आयोजित:700 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

लापरवाही के खिलाफ बंद रहा नलखेड़ा:चक्काजाम कर जताया आक्रोश

सपने पूरे करना हमारा दायित्व है:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

देखिए वीडियो:मरीज की मौत के बाद हंगामा; परिजन पर जूनियर डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों से मारपीट का आरोप

भतीजे ने काका पर किया जानलेवा हमला:सिर पर फोड़ा मटका; इलाज के दौरान मौत

लक्ष्मी नॉवेल्टी मार्केट में चार दुकानों पर दी दबिश:स्पाइजन के 1930 कवर समेत ग्लास गार्ड और घड़ी के बेल्ट जब्त

छात्रों की गूंज के बाद पूर्व मुख्यमंत्री की व्यंग्यात्मक पोस्ट:प्रशासन से लेकर भाजपा नेताओं पर साधा निशाना

‘छात्रों की गूंज’ की सफलता के साथ संगठन के ‘सन्नाटे’ की पड़ताल भी जरूरी

देखिए वीडियो:पीसीसी चीफ का तंज;‘2028 में सरकार बनेगी, अभी मिठाई खा लीजिए’
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!