लापरवाही के खिलाफ बंद रहा नलखेड़ा: चक्काजाम कर जताया आक्रोश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, आगर-मालवा/नलखेड़ा।
विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर के पास शुक्रवार देर रात हृदय विदारक हादसा हुआ। नाले की बाढ़ में बहने से कार सवार 8 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 3 बच्चे शामिल हैं। इससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। शनिवार रात प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर अंबेडकर चौराहे पर चक्काजाम कर किया गया और विरोध में दुकानें भी बंद रहीं।
कलेक्टर शेरसिंह मीणा, एसपी दिलीपकुमार सोनी और एएसपी रवींद्रकुमार बोयट तहसीलदार समेत अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। ड्राइवर को छोड़ सभी श्रद्धालु मूल रूप से ओडिशा के थे, जो उज्जैन आए थे और वहाँ से कार एमपी 13 एएफ 7135 किराए पर लेकर मां बगलामुखी दर्शन के लिए आए थे।
देर रात तेज बारिश से मंदिर के पास नाले में पानी का बहाव अचानक बढ़ गया और कार उसकी चपेट में आ गई। रात में तेज बारिश के बाद नाले का पानी बढ़ा और कार पुलिया से बहकर करीब 100 मीटर दूर चली गई। नलखेड़ा में पिछले 24 घंटे में करीब 3.7 इंच बारिश दर्ज की गई। हादसे का पता शनिवार सुबह चला जब लोगों ने नाले में पलटी कार देखी।
प्रशासन पर लापरवाही का आरोप
रहवासियों का कहना है शुक्रवार रात लगभग 9 से 12 बजे तक तेज वर्षा के चलते मंदिर मार्ग का नाला उफान पर था। इस दौरान नाले के दोनों ओर न बैरिकेडिंग थी न सुरक्षा जवान। प्रशासन बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद कर देता या कोई सुरक्षा जवान मौजूद रहता तो उक्त घटना को रोका जा सकता था।
सीसी टीवी फुटेज में स्पष्ट है कार पार्किंग से निकलकर सीधे नाले में बह गई। प्रशासन की लापरवाही ही इस घटना का कारण बनी है जिसमे आठ भक्तों की जिंदगी चली गई।
देवनारायण शोभायात्रा निरस्त... स्थानीय गुर्जर समाज की आज निकलने वाली भगवान श्री देवनारायण की शोभा यात्रा को निरस्त कर दिया गया है।
घटनाक्रम की जांच जारी
कार नाले में कैसे गिरी इसकी जांच की जा रही है। कार की लोकेशन नाले से 100 मीटर दूर की है। पुलिया के दोनों और आयरन रेलिंग लगी है। - डॉ. शेरसिंह मीना, कलेक्टर
संबंधित समाचार

फ्लाईओवर से 75 फीट नीचे गिरी तेज रफ्तार BMW:3 युवकों की मौत; एक गंभीर

212 दुकानें बंद, व्यापारियों का प्रदर्शन जताया आक्रोश:फुटपाथ माफियाओं का जुलूस निकालो

गणेश उत्सव का पोस्टर फाड़ने को लेकर विवाद:दो पक्षों में मारपीट; चार लोगों पर केस दर्ज, छह थानों का पुलिस बल तैनात, चार लोगों के घायल होने की सूचना

सबूत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस:फर्जी स्टाम्प मामले में पीड़ित का आरोप

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज में पुलिस से नोकझोंक पर सियासत:पूर्व मंत्री बोले- तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है; राहुल गांधी का कार्यक्रम है, कई सिंघम आए और चले गए, ये इंदौर है प्यारे

मंत्री और नगर अध्यक्ष का कांग्रेस पर निशाना:‘छात्रों के बीच कार्यकर्ताओं को खड़ा करने की जरूरत क्यों पड़ी?’

छात्र को फर्जी बैंक कॉल का झांसा देकर साइबर ठगी:फर्जी वेबसाइट पर कराया लॉगिन; ओटीपी डालते ही ट्रांसफर हो गई रकम

आईईटी डीएवीवी में टेक अनलीश 4.0 आयोजित:700 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

सपने पूरे करना हमारा दायित्व है:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

देखिए वीडियो:मरीज की मौत के बाद हंगामा; परिजन पर जूनियर डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों से मारपीट का आरोप

भतीजे ने काका पर किया जानलेवा हमला:सिर पर फोड़ा मटका; इलाज के दौरान मौत

लक्ष्मी नॉवेल्टी मार्केट में चार दुकानों पर दी दबिश:स्पाइजन के 1930 कवर समेत ग्लास गार्ड और घड़ी के बेल्ट जब्त

छात्रों की गूंज के बाद पूर्व मुख्यमंत्री की व्यंग्यात्मक पोस्ट:प्रशासन से लेकर भाजपा नेताओं पर साधा निशाना

‘छात्रों की गूंज’ की सफलता के साथ संगठन के ‘सन्नाटे’ की पड़ताल भी जरूरी

देखिए वीडियो:पीसीसी चीफ का तंज;‘2028 में सरकार बनेगी, अभी मिठाई खा लीजिए’

जेन-जी के भरोसेमंद लीडर राहुल गांधी:‘छात्रों की गूंज’ में प्रदेशभर से पहुंचे विद्यार्थी

गणपति पंडाल के पास करंट का कहर:बच्ची समेत इतने की मौत; इतने घायल

नशे ने कर दिया बर्बाद इंफ्लुएंसर का कॅरियर:ब्रेन हेमरेज ने ली जान; अर्श से फर्श तक की दुखद कहानी

‘छात्रों की गूंज’ को बीजेपी, नगर निगम और पुलिस-प्रशासन ने बनाया महाआयोजन

भीषण सड़क हादसा:मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर; बच्ची सहित 2 की मौत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!