देखिए वीडियो: पीसीसी चीफ का तंज;‘2028 में सरकार बनेगी, अभी मिठाई खा लीजिए’
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार और भाजपा नेताओं पर निशाना साधा।
पटवारी ने कहा कि कार्यक्रम में छात्रों से जुड़े जिन मुद्दों को राहुल गांधी ने उठाया, उन्हें जनता भी अपना मुद्दा मान रही है। उन्होंने दावा किया कि ‘छात्रों की गूंज’ की आवाज अब इंदौर तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसे मध्यप्रदेश के हर जिले तक ले जाया जाएगा।
पटवारी ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा, “2028 में सरकार बनेगी, अभी मिठाई खा लीजिए।” उन्होंने भाजपा सरकार के कामकाज पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उसके कथित ‘कुकर्मों’ के लिए भी वे उन्हें ‘साधुवाद’ देते हैं।
‘सरकार के पास करीब 800 दिन, शिक्षा पर करे काम’
पटवारी ने कहा कि विद्यार्थियों को अधिकार संपन्न और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने मध्यप्रदेश में क्वालिटी एजुकेशन को लेकर ठोस पहल किए जाने की बात कही।
उन्होंने कहा कि सरकार के कार्यकाल में करीब 800 दिन अभी बाकी हैं और इस अवधि में सरकार को छात्रों, युवाओं, रोजगार और शिक्षा जैसे मुद्दों पर काम करना चाहिए। पटवारी ने कहा कि कांग्रेस इन मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी।
‘छात्रों की गूंज’ अब हर जिले में
पटवारी ने कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम इंदौर में खत्म नहीं हुआ है। इसे प्रदेश के अलग-अलग जिलों तक ले जाया जाएगा।उन्होंने कहा, 'हमारा उद्देश्य किसी का अपमान करना नहीं है, बल्कि छात्रों और शिक्षा से जुड़े मुद्दों को सामने रखना है।'
पटवारी ने कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग के लिए इंदौर की जनता, मीडिया, सिख समाज, आईडीए, पुलिस और जिला प्रशासन का आभार भी जताया।
भाजपा नेताओं के बयानों पर भी किया पलटवार
भाजपा नेताओं की ओर से कार्यक्रम को लेकर दिए गए बयानों पर पटवारी ने कहा कि सत्ताधारी दल को चेहरों और आरोप-प्रत्यारोप के बजाय मुद्दों पर बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रों और अभिभावकों से जुड़े सवालों पर चर्चा होना जरूरी है।
दिल्ली यूनिवर्सिटी के चुनावी नतीजों को लेकर पूछे गए सवाल पर पटवारी ने कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ की लड़ाई बच्चों और अभिभावकों से जुड़े मुद्दों की है।
रोजगार पर चीन का उदाहरण देकर सरकार से मांगा जवाब
रोजगार के मुद्दे पर पटवारी ने चीन का उदाहरण देते हुए सरकार से मध्यप्रदेश में रोजगार के आंकड़ों पर सवाल किए। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए रोजगार के पर्याप्त अवसर पैदा करना जरूरी है।
पटवारी ने कहा कि सरकार को युवाओं के भविष्य से जुड़े सवालों पर गंभीरता से काम करना चाहिए। उनके मुताबिक, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगार ऐसे मुद्दे हैं, जिन पर राजनीतिक बयानबाजी के बजाय ठोस काम की जरूरत है।
‘विपक्ष के नेता के कार्यक्रम में बाधा इंदौर की परंपरा नहीं’
पटवारी ने राहुल गांधी के कार्यक्रम के दौरान सामने आई व्यवस्थाओं और विवादों को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इंदौर की परंपरा यह नहीं रही है कि विपक्ष का नेता शहर में आए और उसके कार्यक्रम में किसी तरह की बाधा पैदा हो।
उन्होंने राहुल गांधी के मंच पर कांग्रेस पदाधिकारी की ओर से उठाए गए सवालों पर भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि चर्चा चेहरों पर नहीं, बल्कि मुद्दों पर होनी चाहिए। पटवारी ने दोहराया कि ‘छात्रों की गूंज’ के जरिए कांग्रेस शिक्षा, रोजगार और छात्रों से जुड़े मुद्दों को प्रदेशभर में उठाएगी।
संबंधित समाचार

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई:दो रेड सैंड बोआ सांपों के साथ पकड़ाया युवक; इतने करोड़ बताई जा रही कीमत

वीडियो देखिये, खातेगांव शराब तस्करी मामले में नया मोड़:राहुल जायसवाल ने बदला बयान; बोले- टिमरनी की शराब दुकान में मेरी कोई भागीदारी नहीं, पुलिस ने दबाव डालकर बुलवाया

वीडियो देखिये, देवास कांड के बाद वन विभाग के रेंजर भी अलर्ट:अवैध खनन रोकने पहुंचे तो हाथ में लहराई सर्विस रिवॉल्वर; ट्रक चालक ने की थी वाहन भगाने की कोशिश

मध्याह्न भोजन खाने के बाद 45 बच्चे बीमार:उल्टी-पेट दर्द की शिकायत; कलेक्टर ने समूह को तत्काल हटाया

खातेगांव थाना प्रभारी को इस तरह दी गई अंतिम विदाई:समाज की सदियों पुरानी परंपरा के तहत हुआ अंतिम संस्कार

शहीद टीआई के पिता ने मुख्यमंत्री से मांगी मदद:की ये मांग

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों में लापरवाही पर बड़ा एक्शन:ठेकेदारों पर लगाई इतने लाख की पेनल्टी; टाटा कंपनी पर भी लगया जुर्माना

दिवंगत टीआई के गृह ग्राम पहुंचे डिप्टी सीएम:परिजनों से मिलकर दी श्रद्धांजलि; बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

मध्यप्रदेश के IPS अधिकारी का इस्तीफा:4 दिन पहले ही SP पद से हटाया था; सीएम आज शाम लेंगे पीएचक्यू में बैठक

टीआई हत्याकांड पर सियासत तेज:भाजपा उपाध्यक्ष ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर लगाया शराब माफिया को संरक्षण देने का आरोप

स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की कवायद:कलेक्टर कार्यालय में लगाया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल

हवा में उड़ते विमान में मची अफरा-तफरी:यात्री ने छेड़ा इमरजेंसी गेट का लीवर; बज उठा अलार्म

जनसुनवाई में 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं:कलेक्टर ने संवेदनशीलता के साथ किया निराकरण; मेधावी दिव्यांग विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए मिली सहायता

वीडियो देखिये, NH-39 पर दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत:पीछे से टक्कर मारने वाले ट्रक के चालक की मौके पर मौत

छापे से ज्यादा चर्चा ‘सौदेबाजी’ की:शिमला पान मसाला के अवैध कारोबार पर फूड़ और जीएसटी विभाग मौन

यात्री की कथित लापरवाही से विमान में हड़कंप मच गया:घटना के बाद विमान में यात्रियों और क्रू मेंबर्स के बीच चिंता का माहौल; यात्री के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया

कंधों पर साथी की अर्थी:आंखों में आंसू और दिल में कभी न भूल पाने वाला दर्द

वीडियो देखिये, टीआई की हत्या के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन:धर्मनगरी में सरकार के खिलाफ नारेबाजी

देखिये वीडियो, खातेगांव टीआई हत्याकांड:घटनास्थल पर तस्दीक के दौरान भागने लगा वाहन मालिक; पुलिस ने पीछा कर पकड़ा, पैर में आई चोट

वीडियो देखिये, राहुल गांधी पर डिप्टी सीएम का निशाना:बोले- देश में उनकी बातों पर कौन भरोसा करता है?
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!