लक्ष्मी नॉवेल्टी मार्केट में चार दुकानों पर दी दबिश: स्पाइजन के 1930 कवर समेत ग्लास गार्ड और घड़ी के बेल्ट जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एमजी रोड थाना क्षेत्र के जेल रोड स्थित लक्ष्मी नॉवेल्टी मार्केट में स्पाइजन कंपनी के नाम से नकली सामान बेचे जाने की सूचना पर दिल्ली से आई कंपनी की लीगल टीम ने चार दुकानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में मोबाइल कवर, ग्लास गार्ड और घड़ी के बेल्ट जब्त किए गए। टीम जब्त माल अपने साथ दिल्ली ले गई।
जांच अधिकारी सुमित शर्मा के मुताबिक कंपनी को लगातार सूचना मिल रही थी कि लक्ष्मी नॉवेल्टी मार्केट स्थित कुछ दुकानों पर स्पाइजन कंपनी के नाम से नकली मोबाइल कवर और अन्य उत्पाद बेचे जा रहे हैं।
सूचना के आधार पर दिल्ली से एलूडिकेशन एडवोकेट एंड लीगल कंसल्टेंट की लीगल टीम और स्पाइजन कंपनी के कर्मचारी इंदौर पहुंचे। टीम ने पुलिस की मदद से दुकानों की जांच की।
कार्रवाई के दौरान टीम ने लक्ष्मी नॉवेल्टी मार्केट स्थित अमृत मोबाइल, एसएसपी मोबाइल, गोल्डन टाउन और राज मोबाइल पर दबिश दी। जांच के दौरान दुकानों से स्पाइजन कंपनी के नाम से रखे गए मोबाइल कवर और अन्य सामान की पड़ताल की। टीम ने मौके से करीब 1930 मोबाइल कवर जब्त किए।
इसके अलावा स्पाइजन कंपनी के नाम वाले ग्लास गार्ड और घड़ी के बेल्ट भी बरामद किए गए।
टीम ने जब्त किए गए सभी सामान को अपने कब्जे में लेकर दिल्ली रवाना किया है। कंपनी की ओर से सामान की जांच कर यह पता लगाया जाएगा कि जब्त उत्पाद असली हैं या कंपनी के नाम से बनाए गए नकली उत्पाद हैं।
पुलिस और कंपनी की टीम मामले से जुड़े दस्तावेजों और दुकानों पर मिले सामान की भी जांच कर रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

गणेश उत्सव का पोस्टर फाड़ने को लेकर विवाद:दो पक्षों में मारपीट; चार लोगों पर केस दर्ज, छह थानों का पुलिस बल तैनात, चार लोगों के घायल होने की सूचना

सबूत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस:फर्जी स्टाम्प मामले में पीड़ित का आरोप

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज में पुलिस से नोकझोंक पर सियासत:पूर्व मंत्री बोले- तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है; राहुल गांधी का कार्यक्रम है, कई सिंघम आए और चले गए, ये इंदौर है प्यारे

मंत्री और नगर अध्यक्ष का कांग्रेस पर निशाना:‘छात्रों के बीच कार्यकर्ताओं को खड़ा करने की जरूरत क्यों पड़ी?’

छात्र को फर्जी बैंक कॉल का झांसा देकर साइबर ठगी:फर्जी वेबसाइट पर कराया लॉगिन; ओटीपी डालते ही ट्रांसफर हो गई रकम

आईईटी डीएवीवी में टेक अनलीश 4.0 आयोजित:700 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

लापरवाही के खिलाफ बंद रहा नलखेड़ा:चक्काजाम कर जताया आक्रोश

सपने पूरे करना हमारा दायित्व है:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

देखिए वीडियो:मरीज की मौत के बाद हंगामा; परिजन पर जूनियर डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों से मारपीट का आरोप

भतीजे ने काका पर किया जानलेवा हमला:सिर पर फोड़ा मटका; इलाज के दौरान मौत

छात्रों की गूंज के बाद पूर्व मुख्यमंत्री की व्यंग्यात्मक पोस्ट:प्रशासन से लेकर भाजपा नेताओं पर साधा निशाना

‘छात्रों की गूंज’ की सफलता के साथ संगठन के ‘सन्नाटे’ की पड़ताल भी जरूरी

देखिए वीडियो:पीसीसी चीफ का तंज;‘2028 में सरकार बनेगी, अभी मिठाई खा लीजिए’

जेन-जी के भरोसेमंद लीडर राहुल गांधी:‘छात्रों की गूंज’ में प्रदेशभर से पहुंचे विद्यार्थी

गणपति पंडाल के पास करंट का कहर:बच्ची समेत इतने की मौत; इतने घायल

नशे ने कर दिया बर्बाद इंफ्लुएंसर का कॅरियर:ब्रेन हेमरेज ने ली जान; अर्श से फर्श तक की दुखद कहानी

‘छात्रों की गूंज’ को बीजेपी, नगर निगम और पुलिस-प्रशासन ने बनाया महाआयोजन

भीषण सड़क हादसा:मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर; बच्ची सहित 2 की मौत

विवाद के बाद पूर्व सीएम ने किससे की फोन पर बात:यहां समर्थकों की भीड़ ने रोका कारकेड; पुलिस ने संभाली स्थिति

झूठ नहीं, सच की है यह गूंज:राजनीति का नहीं देश के भविष्य का है सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!