खबर
Top News

छात्रों की गूंज के बाद पूर्व मुख्यमंत्री की व्यंग्यात्मक पोस्ट: प्रशासन से लेकर भाजपा नेताओं पर साधा निशाना

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 सितंबर 2026, 3:04 pm
शेयर करें:
छात्रों की गूंज के बाद पूर्व मुख्यमंत्री की व्यंग्यात्मक पोस्ट

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के बाद सोशल मीडिया पर एक व्यंग्यात्मक पोस्ट चर्चा में है, जिसे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा शेयर किया गया है।

पोस्ट में शेयर किया पूरे कार्यक्रम से जुड़ा घटनाक्रम
पोस्ट में कार्यक्रम के आयोजन से जुड़े प्रशासनिक फैसलों, भाजपा नेताओं के बयानों, मैदान के किराए, सुरक्षा व्यवस्था और कार्यक्रम के विरोध में लगाए गए पोस्टरों को लेकर कटाक्ष किया गया है।

पोस्ट की शुरुआत कार्यक्रम के आयोजन में अप्रत्यक्ष रूप से मददगार रहे लोगों को सहयोगी बताते हुए व्यंग्यात्मक धन्यवाद से की गई है।

नेहरू स्टेडियम की अनुमति को लेकर तंज
उन्होंने लिखा- सबसे पहला शुक्रिया नगर निगम और जिला प्रशासन का, जिन्होंने नेहरू स्टेडियम की अनुमति तुरंत खारिज कर दी। अगर वे स्टेडियम दे देते, तो कांग्रेस इतनी मेहनत करके रीजनल पार्क का सुंदर, खुला और हवादार मैदान कैसे ढूंढ पाती?

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर भी कटाक्ष
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का विशेष आभार और धन्यवाद तो सबसे अलग से बनता है। उन्होंने पहले इसे "सर्कस" कहा और फिर जब कलाकारों व रैपरों की बात आई तो बोले कि "रैपर की क्या ज़रूरत, राहुल गांधी ही काफी हैं।

इस मुफ़्त के जबरदस्त प्रचार के लिए पूरे देश की पीआर एजेंसियां कैलाश विजयवर्गीय से ट्यूशन ले सकती हैं। उन्होंने बिना एक रुपया लिए कार्यक्रम की ऐसी पब्लिसिटी की कि जो छात्र नहीं भी आने वाले थे, वे भी उत्सुकता में खिंचे चले आए!

भाजपा नगर अध्यक्ष की शर्तों को लेकर टिप्पणी
भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने मंच पर 'वंदे मातरम' गाने और 'महापुरुषों की तस्वीरें' लगाने की शर्तें रखकर कार्यक्रम को अनजाने में एक पवित्र और राष्ट्रवादी कलेवर दे दिया।

आयोजकों को तो खुद ही समझ नहीं आ रहा था कि क्या-क्या थीम रखें, सुमित जी ने मुफ़्त में इवेंट मैनेजमेंट की सलाह दे दी।

मुख्यमंत्री और IDA पर भी निशाना
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का धन्यवाद और आभार, जिन्होंने अपने बयानों से राहुल को मध्य प्रदेश आने का ऐसा 'न्योता' दिया कि मामला सीधे सुर्खियों में आ गया।

उनके बयानों ने सीधे राष्ट्रीय बहस का हिस्सा बना दिया। इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) का विशेष रूप से शुक्रिया!

12 हजार वर्ग मीटर की खाली पड़ी ज़मीन का तीन दिन का किराया 10.08 लाख रुपये जमा करवाकर IDA ने यह साबित कर दिया कि इंदौर में लोकतंत्र भी 'प्राइम लोकेशन' की प्रॉपर्टी पर ही होता है।

सुरक्षा व्यवस्था और पोस्टरों पर भी कटाक्ष
इंदौर पुलिस प्रशासन की 'वर्मा आयोग' वाली 31 शर्तों का आभार। जिन्होंने 1991 के ऐतिहासिक भूलों और सुरक्षा नियमों से आयोजन को अंतर्राष्ट्रीय हाई सिक्योरिटी समिट जैसा VIP फील दे दिया।

विरोध ने कार्यक्रम को चर्चा में ला दिया
दिनांक 18-19 सितंबर की रात शहरभर में ‘झूठ की गूंज’ के पोस्टर लगाने वाले अज्ञात सज्जनों का विशेष धन्यवाद! रात के अंधेरे में टॉर्च जलाकर, शहर के अवैध यूनिपोल के माध्यम से मुफ़्त में वो विजुअल इफ़ेक्ट दिया कि सुबह होते ही हर नागरिक समझ गया—हां भाई, आज कुछ बड़ा होने वाला है!

यदि सारे प्रशासनिक पेच, नेताओं के तंज, फीस और रात-रातों-रात होर्डिंग चिपके न होते... तो यह कार्यक्रम इंदौर के आम आयोजनों की तरह ही आता और बस ट्रैफिक जाम लगाकर चला जाता। पूरे घटनाक्रम को इतना 'सुपरहिट' और धमाकेदार बनाने के लिए विरोधी खेमे के सभी अप्रत्यक्ष आयोजकों का हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद!

संबंधित समाचार

‘छात्रों की गूंज’ की सफलता के साथ संगठन  के ‘सन्नाटे’ की पड़ताल भी जरूरी
Top News

‘छात्रों की गूंज’ की सफलता के साथ संगठन के ‘सन्नाटे’ की पड़ताल भी जरूरी

32 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:पीसीसी चीफ का तंज;‘2028 में सरकार बनेगी, अभी मिठाई खा लीजिए’

37 minutes ago
जेन-जी के भरोसेमंद लीडर राहुल गांधी
Top News

जेन-जी के भरोसेमंद लीडर राहुल गांधी:‘छात्रों की गूंज’ में प्रदेशभर से पहुंचे विद्यार्थी

39 minutes ago
गणपति पंडाल के पास करंट का कहर
Top News

गणपति पंडाल के पास करंट का कहर:बच्ची समेत इतने की मौत; इतने घायल

about 1 hour ago
नशे ने कर दिया बर्बाद इंफ्लुएंसर का कॅरियर
Top News

नशे ने कर दिया बर्बाद इंफ्लुएंसर का कॅरियर:ब्रेन हेमरेज ने ली जान; अर्श से फर्श तक की दुखद कहानी

about 1 hour ago
‘छात्रों की गूंज’ को बीजेपी, नगर निगम और पुलिस-प्रशासन ने बनाया महाआयोजन
Top News

‘छात्रों की गूंज’ को बीजेपी, नगर निगम और पुलिस-प्रशासन ने बनाया महाआयोजन

about 1 hour ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर; बच्ची सहित 2 की मौत

about 1 hour ago
विवाद के बाद पूर्व सीएम ने किससे की फोन पर बात
Top News

विवाद के बाद पूर्व सीएम ने किससे की फोन पर बात:यहां समर्थकों की भीड़ ने रोका कारकेड; पुलिस ने संभाली स्थिति

about 1 hour ago
झूठ नहीं, सच की है यह गूंज
Top News

झूठ नहीं, सच की है यह गूंज:राजनीति का नहीं देश के भविष्य का है सवाल

about 1 hour ago
दिल्ली में जान गंवाने वाले छात्र के दादा से राहुल गांधी ने की मुलाकात
Indore

दिल्ली में जान गंवाने वाले छात्र के दादा से राहुल गांधी ने की मुलाकात:पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और कांग्रेस नेता मनोज राजानी की पहल से परिवार तक पहुंची संवेदना

about 1 hour ago
अब कचरा बनेगा कमाई का जरिया
Top News

अब कचरा बनेगा कमाई का जरिया:पन्नी-रेपर से तैयार होगी प्लास्टिक सीट; GPS से ट्रैक होंगे वाहन

about 1 hour ago
युवाओं में साफ नजर आई राहुल की दीवानगी
Top News

युवाओं में साफ नजर आई राहुल की दीवानगी:‘छात्रों की गूंज' में बुलंद हुई ‘जेन-जी' की आवाज

about 2 hours ago
प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप
Top News

प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप:तीन लोगों पर केस दर्ज; प्रचार सामग्री जब्त

about 2 hours ago
किसने कहा
Top News

किसने कहा:सिर्फ शराबबंदी से नहीं सुलझेगी जहरीली शराब की समस्या

about 2 hours ago
दिनदहाड़े युवक की हत्या
Top News

दिनदहाड़े युवक की हत्या:चलती बाइक पर दोस्त ने सिर में मारी गोली; 15 दिन पुरानी रंजिश का लिया बदला

about 2 hours ago
पिता से 5 लाख ऐंठने का प्लान
Top News

पिता से 5 लाख ऐंठने का प्लान:खुद के अपहरण की कहानी रची; वीडियो कॉल और सीसीटीवी से हुआ खुलासा

about 2 hours ago
युवाओं के लिए खुशखबरी
Top News

युवाओं के लिए खुशखबरी:MP में 85 हजार सरकारी पदों पर भर्ती की तैयारी; ये पद भी होंगे शामिल

about 2 hours ago
पीसीसी चीफ बोले
Top News

पीसीसी चीफ बोले:मुख्यमंत्री के पास अब 800 दिन का समय बचा; हर जिले में छात्रों और अभिभावकों के साथ होगा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम

about 3 hours ago
छात्रों की गूंज कार्यक्रम में स्टूडेंट्स के प्रोफेसर बने राहुल
Top News

छात्रों की गूंज कार्यक्रम में स्टूडेंट्स के प्रोफेसर बने राहुल:1 घंटे की क्लास में बताई सिस्टम की सच्चाई

about 3 hours ago
मोटर चालू करने के दौरान हादसा
Top News

मोटर चालू करने के दौरान हादसा:किसान को लगा करंट; स्टार्टर का स्विच दबाते ही गिर पड़े, हुई मौत

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!