खबर
Top News

छात्र को फर्जी बैंक कॉल का झांसा देकर साइबर ठगी: फर्जी वेबसाइट पर कराया लॉगिन; ओटीपी डालते ही ट्रांसफर हो गई रकम

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 सितंबर 2026, 3:54 pm
शेयर करें:
छात्र को फर्जी बैंक कॉल का झांसा देकर साइबर ठगी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पलासिया थाना क्षेत्र में बीई के एक छात्र के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। जालसाज ने खुद को बैंक प्रतिनिधि बताकर छात्र को क्रेडिट कार्ड की प्रोटेक्शन फीस बंद करने का झांसा दिया।

इसके बाद उसे फर्जी वेबसाइट पर लॉगिन करवाकर OTP दर्ज कराया गया। OTP डालते ही छात्र के क्रेडिट कार्ड से 1 लाख 30 हजार रुपए Amazon मर्चेंट को ट्रांसफर हो गए।

ठगी का पता चलने के बाद छात्र ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत की। शिकायत के आधार पर पलासिया पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

खुद को एक्सिस बैंक का प्रतिनिधि बताकर किया फोन
पलासिया पुलिस के मुताबिक, गीता भवन क्षेत्र में किराए से रहने वाले बीई छात्र सौम्य बोरदिया ने साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई है।

सौम्य ने पुलिस को बताया कि 5 सितंबर को उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को एक्सिस बैंक का प्रतिनिधि बताया। उसने कहा कि उनके क्रेडिट कार्ड पर लगने वाली प्रोटेक्शन फीस को डिएक्टिवेट किया जा सकता है।

आरोपी ने बातचीत के दौरान छात्र को भरोसे में लेने के लिए उसके क्रेडिट कार्ड की लिमिट, कार्ड से जुड़ी समय और तारीख जैसी जानकारी भी बताई।

फर्जी वेबसाइट पर कराया लॉगिन
आरोपी ने सौम्य को एक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करने के लिए कहा। इसके बाद प्रोटेक्शन फीस डिएक्टिवेट करने के नाम पर वेबसाइट पर दिए गए ‘एक्टिव’ बटन पर क्लिक करने को कहा गया।

क्लिक करने के बाद वेबसाइट पर OTP दर्ज करने का विकल्प आया। सौम्य ने मोबाइल पर आया OTP वेबसाइट पर दर्ज कर दिया। OTP डालते ही स्क्रीन पर ‘सेशन एक्सपायर’ होने का मैसेज दिखाई दिया।

इसके बाद वह वेबसाइट से लॉगआउट हो गए। आरोपी ने छात्र से यह भी कहा था कि प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगले 24 घंटे तक क्रेडिट कार्ड से कोई लेनदेन न करें।

24 घंटे बाद बैलेंस चेक किया तो उड़ गए होश
अगले दिन जब सौम्य ने अपने क्रेडिट कार्ड का बैलेंस चेक किया तो उन्हें खाते से 1.30 लाख रुपए ट्रांसफर होने की जानकारी मिली। ट्रांजैक्शन Amazon मर्चेंट के नाम पर हुआ था। इसके बाद छात्र को समझ आया कि वह साइबर ठगी का शिकार हो चुका है। उसने तत्काल साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई।

पलासिया पुलिस ने FIR दर्ज कर शुरू की जांच
साइबर हेल्पलाइन से मिली शिकायत के आधार पर पलासिया पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। पुलिस अब कॉल करने वाले व्यक्ति, इस्तेमाल की गई वेबसाइट, मोबाइल नंबर और ट्रांजैक्शन से जुड़े विवरण की जांच कर रही है।

पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ठगी में इस्तेमाल की गई वेबसाइट और बैंक प्रतिनिधि बनकर कॉल करने वाला आरोपी कौन है।

बैंक अधिकारी बनकर होने वाली ठगी से रहें सावधान
इस तरह के मामलों में जालसाज अक्सर बैंक अधिकारी बनकर कार्ड बंद करने, फीस हटाने, KYC अपडेट करने या कार्ड की सुरक्षा बढ़ाने का झांसा देते हैं।

OTP, PIN, CVV या कार्ड संबंधी संवेदनशील जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करनी चाहिए। बैंक से जुड़ी किसी भी प्रक्रिया के लिए हमेशा बैंक के आधिकारिक ऐप, वेबसाइट या ग्राहक सेवा नंबर का ही इस्तेमाल करना सुरक्षित है।

संबंधित समाचार

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई:दो रेड सैंड बोआ सांपों के साथ पकड़ाया युवक; इतने करोड़ बताई जा रही कीमत

about 12 hours ago
वीडियो देखिये, खातेगांव शराब तस्करी मामले में नया मोड़
Top News

वीडियो देखिये, खातेगांव शराब तस्करी मामले में नया मोड़:राहुल जायसवाल ने बदला बयान; बोले- टिमरनी की शराब दुकान में मेरी कोई भागीदारी नहीं, पुलिस ने दबाव डालकर बुलवाया

about 12 hours ago
वीडियो देखिये, देवास कांड के बाद वन विभाग के रेंजर भी अलर्ट
Top News

वीडियो देखिये, देवास कांड के बाद वन विभाग के रेंजर भी अलर्ट:अवैध खनन रोकने पहुंचे तो हाथ में लहराई सर्विस रिवॉल्वर; ट्रक चालक ने की थी वाहन भगाने की कोशिश

about 13 hours ago
मध्याह्न भोजन खाने के बाद 45 बच्चे बीमार
Top News

मध्याह्न भोजन खाने के बाद 45 बच्चे बीमार:उल्टी-पेट दर्द की शिकायत; कलेक्टर ने समूह को तत्काल हटाया

about 13 hours ago
खातेगांव थाना प्रभारी को इस तरह दी गई अंतिम विदाई
Top News

खातेगांव थाना प्रभारी को इस तरह दी गई अंतिम विदाई:समाज की सदियों पुरानी परंपरा के तहत हुआ अंतिम संस्कार

about 13 hours ago
शहीद टीआई के पिता ने मुख्यमंत्री से मांगी मदद
Top News

शहीद टीआई के पिता ने मुख्यमंत्री से मांगी मदद:की ये मांग

about 13 hours ago
सिंहस्थ 2028 की तैयारियों में लापरवाही पर बड़ा एक्शन
Top News

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों में लापरवाही पर बड़ा एक्शन:ठेकेदारों पर लगाई इतने लाख की पेनल्टी; टाटा कंपनी पर भी लगया जुर्माना

about 13 hours ago
दिवंगत टीआई के गृह ग्राम पहुंचे डिप्टी सीएम
Top News

दिवंगत टीआई के गृह ग्राम पहुंचे डिप्टी सीएम:परिजनों से मिलकर दी श्रद्धांजलि; बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

about 14 hours ago
मध्यप्रदेश के IPS अधिकारी का इस्तीफा
Top News

मध्यप्रदेश के IPS अधिकारी का इस्तीफा:4 दिन पहले ही SP पद से हटाया था; सीएम आज शाम लेंगे पीएचक्यू में बैठक

about 14 hours ago
टीआई हत्याकांड पर सियासत तेज
Top News

टीआई हत्याकांड पर सियासत तेज:भाजपा उपाध्यक्ष ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर लगाया शराब माफिया को संरक्षण देने का आरोप

about 14 hours ago
स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की कवायद
Top News

स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की कवायद:कलेक्टर कार्यालय में लगाया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल

about 14 hours ago
हवा में उड़ते विमान में मची अफरा-तफरी
Top News

हवा में उड़ते विमान में मची अफरा-तफरी:यात्री ने छेड़ा इमरजेंसी गेट का लीवर; बज उठा अलार्म

about 14 hours ago
जनसुनवाई में 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं
Top News

जनसुनवाई में 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं:कलेक्टर ने संवेदनशीलता के साथ किया निराकरण; मेधावी दिव्यांग विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए मिली सहायता

about 14 hours ago
वीडियो देखिये,  NH-39 पर दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत
Top News

वीडियो देखिये, NH-39 पर दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत:पीछे से टक्कर मारने वाले ट्रक के चालक की मौके पर मौत

about 14 hours ago
छापे से ज्यादा चर्चा ‘सौदेबाजी’ की
Top News

छापे से ज्यादा चर्चा ‘सौदेबाजी’ की:शिमला पान मसाला के अवैध कारोबार पर फूड़ और जीएसटी विभाग मौन

about 15 hours ago
यात्री की कथित लापरवाही से विमान में हड़कंप मच गया
Top News

यात्री की कथित लापरवाही से विमान में हड़कंप मच गया:घटना के बाद विमान में यात्रियों और क्रू मेंबर्स के बीच चिंता का माहौल; यात्री के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया

about 15 hours ago
कंधों पर साथी की अर्थी
Top News

कंधों पर साथी की अर्थी:आंखों में आंसू और दिल में कभी न भूल पाने वाला दर्द

about 15 hours ago
वीडियो देखिये, टीआई की हत्या के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

वीडियो देखिये, टीआई की हत्या के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन:धर्मनगरी में सरकार के खिलाफ नारेबाजी

about 15 hours ago
देखिये वीडियो, खातेगांव टीआई हत्याकांड
Top News

देखिये वीडियो, खातेगांव टीआई हत्याकांड:घटनास्थल पर तस्दीक के दौरान भागने लगा वाहन मालिक; पुलिस ने पीछा कर पकड़ा, पैर में आई चोट

about 15 hours ago
वीडियो देखिये, राहुल गांधी पर डिप्टी सीएम का निशाना
Top News

वीडियो देखिये, राहुल गांधी पर डिप्टी सीएम का निशाना:बोले- देश में उनकी बातों पर कौन भरोसा करता है?

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!