एक ही परिवार के 3 बच्चों की मौत: अचानक तबीयत बिगड़ी और कुछ ही देर में चली गई जान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, छतरपुर।
एक ही परिवार के तीन बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतकों में 9 माह की चाहत, 5 साल की मनीषा और 9 साल की पूनम शामिल हैं। तीनों की मौत शुक्रवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद हुई।
आलू-बैंगन की सब्जी खाई थी
परिजनों के मुताबिक, बच्चों ने रात में आलू-बैंगन की सब्जी खाई थी। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। हालांकि, बच्चों की मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है।
तबीयत बिगड़ी और कुछ ही देर में मौत
मामला मातगांव थाना क्षेत्र के पिपुरा गांव का है। बताया गया कि रात में बच्चों की अचानक तबीयत खराब हुई। परिजनों ने उनका प्राथमिक उपचार कराने की कोशिश की, लेकिन तीनों की मौत हो गई।
मौत के बाद परिजनों ने बच्चों के शवों को दफना दिया। घटना की जानकारी पुलिस और प्रशासन तक पहुंचने के बाद मामले को गंभीरता से लिया गया।
पुलिस ने कब्र से निकलवाए शव
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम गांव पहुंची। अधिकारियों की मौजूदगी में तीनों बच्चों के शवों को कब्र से बाहर निकलवाया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
रिपोर्ट सामने आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बच्चों की मौत भोजन से जुड़ी थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण था।
मौत की वजह अभी रहस्य
एक ही परिवार के तीन बच्चों की कम उम्र में मौत होने से गांव में भी चर्चा का माहौल है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अलग-अलग पहलुओं से जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल बच्चों की मौत का कारण आधिकारिक रूप से सामने नहीं आया है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!