बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर की मौत: पार्टी ऑफिस में फंदे पर लटका मिला शव; सुसाइड नोट बरामद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, कोलकाता।
पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता आशीष बनर्जी की रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
उनका शव बीरभूम जिले के रामपुरहाट स्थित टीएमसी कार्यालय में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस को पार्टी कार्यालय से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें आशीष बनर्जी ने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
सुसाइड नोट में भ्रष्टाचार के आरोपों से किया इनकार
पुलिस के मुताबिक, सुसाइड नोट में आशीष बनर्जी ने रेत के टेंडर और कुछ प्रशासनिक कार्यों का जिक्र किया है। उन्होंने लिखा कि उन्होंने कभी भ्रष्टाचार नहीं किया और किसी काम के बदले पैसे नहीं लिए।
नोट में TRDA (तारापीठ-रामपुरहाट डेवलपमेंट अथॉरिटी) से जुड़े टेंडर, प्लान पास करने, NOC और चेक से संबंधित मामलों में अपनी किसी भी भूमिका से इनकार किया गया है।
उन्होंने यह भी लिखा कि उनकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। सुसाइड नोट में राजनीति में आने को लेकर अफसोस जताने की बात भी सामने आई है।
पुलिस ने सुसाइड नोट को जांच में शामिल कर लिया है और इसकी सत्यता सहित अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
घर के पास ही था टीएमसी कार्यालय
आशीष बनर्जी रामपुरहाट के वार्ड नंबर-5 के हत्तलापारा इलाके में रहते थे। उनके घर के पास ही तृणमूल कांग्रेस का पार्टी कार्यालय स्थित है। रविवार सुबह इसी कार्यालय में उनका शव मिला।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की परिस्थितियों को लेकर स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।
ममता सरकार में मंत्री और डिप्टी स्पीकर रहे
आशीष बनर्जी को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी नेताओं में गिना जाता था। पश्चिम बंगाल में टीएमसी की सरकार बनने के बाद उन्होंने सरकार में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं।
वे स्कूल शिक्षा और कृषि मंत्री भी रह चुके थे। इसके अलावा पिछली ममता सरकार में उन्हें विधानसभा का डिप्टी स्पीकर बनाया गया था।
लगातार पांच बार रामपुरहाट से विधायक चुने गए
आशीष बनर्जी रामपुरहाट विधानसभा सीट से लंबे समय तक विधायक रहे। उन्होंने 2001, 2006, 2011, 2016 और 2021 के विधानसभा चुनाव में लगातार पांच बार जीत दर्ज की।
हालांकि, 2026 के विधानसभा चुनाव में उन्हें BJP उम्मीदवार ध्रुबा साहा के हाथों हार का सामना करना पड़ा। चुनावी हार के बाद भी वे संगठन में सक्रिय रहे।
2 जून को जिला अध्यक्ष पद से दिया था इस्तीफा
आशीष बनर्जी ने 2 जून को टीएमसी के बीरभूम जिला अध्यक्ष और जिला कोर कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।
इस्तीफे के बाद उन्होंने कहा था कि जिला कोर कमेटी निष्क्रिय हो गई थी और अब उसके काम करने की आवश्यकता नहीं रह गई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि वे आगे पार्टी के सामान्य सदस्य के तौर पर बने रहेंगे।
फिलहाल पुलिस उनकी मौत से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। सुसाइड नोट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

सूरज जाट ने लगा दी पुलिस की इज्जत की वाट:खेल भी पुराना और खिलाड़ी भी

देखिए वीडियो, शाही मस्जिद पर सख्ती:500 मीटर क्षेत्र सील; मचान तैयार, सोशल मीडिया की अफवाहों पर पुलिस की नजर

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टा गतिविधियां संचालित करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार; मोबाइल-लैपटॉप जब्त

मस्जिद क्षेत्र सील अघोषित कर्फ्यू:250 दुकानें बंद 10 करोड़ का कारोबार ठप; 30 उपद्रवियों को किया गिरफ्तार, अब तक आठ एफआईआर

देखिए वीडियो, युवती के अपहरण मामले में नया मोड़:प्रेमी के साथ अपनी मर्जी से जाने का किया दावा; दोनों ने की शादी

3 साल की कानूनी लड़ाई के बाद रास्ता साफ:इस मार्ग के निर्माण हटेंगे; व्यापारियों को 24 घंटे की मोहलत

देखिए वीडियो, मस्जिद उपद्रव:पुलिस पर पथराव के इतने आरोपी जेल भेजे गए; अब तक इतने गिरफ्तार

स्ट्रीट डॉग को सब्बल से पीटकर मार डाला:रहवासी की शिकायत पर एफआईआर

10-10 हजार लेकर बांटे आशियाने:नेताजी का मिला संरक्षण

नवरात्रि से पहले हिंदू समाज के खिलाफ बड़े षड्यंत्र की आशंका:बड़ी मात्रा में गर्भपात किट मिलने का सनसनीखेज मामला

बिल्डर की मौत मामले में नया खुलासा:हाल ही में खरीदी थी करोड़ों की जमीन; आर्थिक संकट के संकेत नहीं, सुसाइड से पहले गए थे राजधानी

देखिए वीडियो, ढाबे पर कट्टा दिखाकर डराने का आरोप:दो गिरफ्तार; पुलिस ने देशी कट्टा और जिंदा कारतूस किया जब्त,15 लाख की कार भी पकड़ी

रेवंत रेड्डी धिक्कार है:कर दिया भगवान का बंटवारा

देखिए वीडियो, युवती को कार में बैठाकर ले गए दो युवक:परिजन ने दर्ज कराया अपहरण का केस, लड़की ने किया चौंकाने वाला खुलासा

मोहन का राजधर्म:राजधर्म और सुशासन की मिसाल: आपसी सहमति से खुला विकास का मार्ग

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे क्रिकेटर:भस्म आरती में हुए शामिल; नंदी हॉल में बैठकर की आराधना

देखिए वीडियो, ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई:दो आरोपी गिरफ्तार; तस्करी के नेटवर्क को लेकर पूछताछ

नगर निगम के पानी के टैंकर का कहर:दो को कुचला; छात्रा की मौत, एक गंभीर

हजारों करोड़ की ड्रग्स जब्त:इतने विदेशी पकड़े गए; नाव से इतने किलो हेरोइन-मेथ बरामद, इस द्वीप के पास कार्रवाई

एशियन गेम्स में MP के खिलाड़ियों का जलवा:नीरू का गोल्ड; मनीषा का सिल्वर तो देव ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!