खबर
Top News

ऑनलाइन पटाखे बेचने का झांसा देकर 50 हजार की साइबर ठगी: दो आरोपी गिरफ्तार; रुपए, मोबाइल और सिम बरामद

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 अगस्त 2026, 6:33 pm
शेयर करें:
ऑनलाइन पटाखे बेचने का झांसा देकर 50 हजार की साइबर ठगी

खुलासा फर्स्ट, सेंधवा।
ऑनलाइन पटाखे बेचने का झांसा देकर 50 हजार रुपए की साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों को सेंधवा शहर पुलिस ने इंदौर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ठगी की पूरी रकम, वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन और सिम कार्ड भी बरामद कर लिए हैं।

थाना प्रभारी दिनेश सिंह कुशवाह ने बताया कि राम बाजार निवासी मुकेश कानूनगो ने 19 जुलाई को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति ने ऑनलाइन पटाखे उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाकर उनसे 50 हजार रुपए अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करवा लिए। रकम मिलने के बाद आरोपी ने न तो पटाखे भेजे और न ही फोन उठाया, जिससे खुद को ठगा महसूस होने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की।

इंदौर में मिली लोकेशन, दबिश देकर दबोचे आरोपी
मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने साइबर तकनीक और बैंकिंग ट्रांजैक्शन के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपियों की लोकेशन इंदौर में मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने गुरुवार को इंदौर में दबिश देकर सूरज वर्मा (20) और विकास वर्मा (21) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी इंदौर के निवासी हैं।

ठगी की रकम, मोबाइल और सिम कार्ड जब्त
पूछताछ के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से ठगी की पूरी 50 हजार रुपए की राशि, घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद कर लिए। शुक्रवार को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर किसी भी अनजान व्यक्ति के झांसे में आकर अग्रिम भुगतान न करें। किसी भी ऑनलाइन खरीदारी से पहले विक्रेता की सत्यता की जांच अवश्य करें, ताकि साइबर ठगी का शिकार होने से बचा जा सके।

संबंधित समाचार

छात्रों की गूंज पर मुख्यमंत्री का पलटवार
Top News

छात्रों की गूंज पर मुख्यमंत्री का पलटवार:कहा- यह झूठ की गूंज है; महत्वपूर्ण मुद्दों पर तथ्यों के साथ संवाद होना चाहिए

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, बियर की बोतल में दिखे कीड़े
Top News

देखिये वीडियो, बियर की बोतल में दिखे कीड़े:कहीं आप भी तो नहीं पी रहे कीड़े वाली शराब; वीडियो ने मचाया हड़कंप

about 2 hours ago
सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज
Top News

सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज:मुख्यमंत्री ने किया मार्ग का औचक निरीक्षण; कहा- जनता के सहयोग से आसान हो रहा विकास का काम

about 3 hours ago
आरएसएस का शाखा संगम
Top News

आरएसएस का शाखा संगम:लाल परेड ग्राउंड में जुटे 30 हजार स्वयंसेवक; शारीरिक प्रदर्शन और घोष वादन भी

about 4 hours ago
एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार
Top News

एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार:घेराबंदी कर पकड़ा; बड़ी मात्रा में नशा किया जब्त

about 4 hours ago
कार्यक्रम खत्म, सड़कों पर जाम
Top News

कार्यक्रम खत्म, सड़कों पर जाम

about 4 hours ago
अतिथि शिक्षकों का दर्द छलका
Top News

अतिथि शिक्षकों का दर्द छलका:गिटार पर गाया; ‘लाखों डॉक्टर-इंजीनियर बनाए, आज हम ही फटेहाल’

about 4 hours ago
‘अंधभक्त' शब्द के पीछे राहुल गांधी का असली निशाना क्या
Top News

‘अंधभक्त' शब्द के पीछे राहुल गांधी का असली निशाना क्या:छात्र और अंधभक्त में फर्क सिर्फ राजनीति नहीं; राहुल का तर्क कितना ठोस

about 4 hours ago
गणेशजी संग विराजे पांच हनुमान मंदिर
Indore

गणेशजी संग विराजे पांच हनुमान मंदिर:शहर की वायरल प्रतिमा

about 4 hours ago
छात्रों की गूंज के बाद बयानबाजी का दौर शुरू
Top News

छात्रों की गूंज के बाद बयानबाजी का दौर शुरू:भाजपा-कांग्रेस ने एक-दूसरे पर किए आक्रामक वार

about 4 hours ago
पानी से भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत
Top News

पानी से भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत:स्कूल की छुट्टी पर घर से खेलने निकला था; कपड़े मिलने के बाद चला पता

about 4 hours ago
शहर का बड़ा गणपति
Top News

शहर का बड़ा गणपति:जहां हर दर्शन में बसती है सवा सौ साल पुरानी परंपरा

about 4 hours ago
मरीज की मौत के बाद एमवायएच में हंगामा
Top News

मरीज की मौत के बाद एमवायएच में हंगामा:परिजन ने सर्जरी विभाग के रेजिडेंट डॉक्टर से की हाथापाई; विरोध में डॉक्टरों ने कुछ देर रोका काम

about 4 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मुख्यमंत्री बोले; करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा हमारी जिम्मेदारी, नागरिकों के सहयोग से आसान हुआ सड़क चौड़ीकरण, नागरिकों ने फूल बरसाकर किया स्वागत

about 4 hours ago
सीनियर्स से प्रताड़ित महिला डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास
Top News

सीनियर्स से प्रताड़ित महिला डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास:एमजीएम मेडिकल कॉलेज का मामला

about 5 hours ago
फ्लाईओवर से 75 फीट नीचे गिरी तेज रफ्तार BMW
Top News

फ्लाईओवर से 75 फीट नीचे गिरी तेज रफ्तार BMW:3 युवकों की मौत; एक गंभीर

about 5 hours ago
212 दुकानें बंद, व्यापारियों का प्रदर्शन जताया आक्रोश
Top News

212 दुकानें बंद, व्यापारियों का प्रदर्शन जताया आक्रोश:फुटपाथ माफियाओं का जुलूस निकालो

about 5 hours ago
गणेश उत्सव का पोस्टर फाड़ने को लेकर विवाद
Top News

गणेश उत्सव का पोस्टर फाड़ने को लेकर विवाद:दो पक्षों में मारपीट; चार लोगों पर केस दर्ज, छह थानों का पुलिस बल तैनात, चार लोगों के घायल होने की सूचना

about 5 hours ago
सबूत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस
Top News

सबूत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस:फर्जी स्टाम्प मामले में पीड़ित का आरोप

about 5 hours ago
देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज में पुलिस से नोकझोंक पर सियासत
Top News

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज में पुलिस से नोकझोंक पर सियासत:पूर्व मंत्री बोले- तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है; राहुल गांधी का कार्यक्रम है, कई सिंघम आए और चले गए, ये इंदौर है प्यारे

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!