सूने मकानों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार: लाखों की चोरी का खुलासा; दो आरोपी अब भी फरार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नागदा।
शहर में एक सूने मकान में हुई करीब 40 लाख रुपये की चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सात दिन तक चली लगातार जांच, तकनीकी विश्लेषण और सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी के कब्जे से करीब 6 लाख रुपये के सोने के आभूषण और 70 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। मामले में शामिल दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
बंद मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी
पुलिस के अनुसार, नागदा क्षेत्र के एक बंद मकान का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाश लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए थे। पीड़ित की शिकायत पर नागदा थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
वारदात की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) और एसडीओपी नागदा के निर्देशन में 10 सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया।
सैकड़ों सीसीटीव फुटेज खंगालकर आरोपी तक पहुंची पुलिस
जांच टीम ने नागदा, उज्जैन, खाचरौद, इंदौर, महिदपुर और आसपास के क्षेत्रों के सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया। साथ ही तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से संदिग्धों की पहचान की गई।
लगातार सात दिन तक चली जांच के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी रतलाम सिंह उर्फ रत्तु (26), निवासी ग्राम सिगनुर, थाना गोगांवा, जिला खरगोन को सनावद क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में हुआ बड़े गिरोह का खुलासा
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने अपने दो साथियों दीपक सिकलीगर और शिवराज पिता हरपाल, निवासी गंधवानी जिला धार के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
आरोपियों ने बताया कि वे पहले संभावित इलाकों की रेकी करते थे और फिर सूने व बंद मकानों को निशाना बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।
6 लाख के जेवर और नकदी बरामद
नागदा थाना प्रभारी अमृतलाल गवरी के मुताबिक, आरोपी की निशानदेही पर ग्राम इनपुन पुनर्वास, थाना सनावद क्षेत्र से चोरी का माल बरामद किया गया। बरामद सामग्री में करीब 6 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण और 70 हजार रुपये नकद शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिली है, जिसकी जांच की जा रही है।
दीपक सिकलीगर और शिवराज की तलाश
मामले में शामिल दीपक सिकलीगर और शिवराज अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया शेष माल भी बरामद कर लिया जाएगा।
पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों का संबंध किसी बड़े चोरी गिरोह से तो नहीं है और उन्होंने अन्य जिलों में भी ऐसी वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं।
संबंधित समाचार

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला:हालत गंभीर; 15 दिन पहले ही जेल से छूटा था आरोपी

खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां:परिजन बोले- आधा दर्जन केस, फिर भी पुलिस ने आपसी विवाद बताकर काटी एनसीआर

नशेड़ी का ब्राउन शुगर पीते वीडियो वायरल:घर में नशेड़ियों के जमावड़े का दावा

होटल में युवती के साथ पकड़ाए युवक ने की आत्महत्या की कोशिश:खाया जहर; वीडियो जारी कर किया चौंकाने वाला खुलासा

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील पोस्ट:फोटो एडिट कर किया वायरल

लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा अपडेट:जानिए किस दिन आएगी 41वीं किस्त; खाते में सीधे आएंगे 1500 रुपए

चेन स्नेचिंग करने वाले दोनों बदमाश गिरफ्तार:सुनार भी धराया; 16 किमी तक 500 से अधिक कैमरों के जरिये आरोपियों तक पहुंची पुलिस

चलती कार में अचानक लगी आग:बाल-बाल बचे दो लोग

विंटेज कारों में निकली शाही शोभायात्रा:सीएम के साथ 41 राजघरानों के वंशज हुए शामिल; रानी दुर्गावती जयंती पर जुटा जनसैलाब
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!