क्रूज हादसा: 9 लोगों की मौत; 9 लापता, रेस्क्यू फोर्स ने साहस दिखाकर 28 को बचाया, पर्यटन मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
बरगी डैम में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे ने पर्यटन सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। तेज आंधी और खराब मौसम के बीच पर्यटन विभाग का एक क्रूज अचानक पलटकर डूब गया। अब तक 9 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं।
40 से ज्यादा लोग थे सवार
24 पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। प्रशासन के मुताबिक 9 से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं। हादसे के समय क्रूज में करीब 40 से 45 लोग सवार थे और यह किनारे से लगभग 300 मीटर दूर था।
सर्च ऑपरेशन किया तेज
शुरुआती रेस्क्यू में SDRF टीम ने तेजी दिखाई, लेकिन अंधेरा और मौसम की खराब स्थिति के कारण राहत कार्य में दिक्कतें आईं। शुक्रवार सुबह से फिर सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अब सेना और राष्ट्रीय स्तर की विशेष टीमें भी मौके पर तैनात कर दी गई हैं।
20 फीट गहरे पानी में फंसा क्रूज
हैदराबाद से स्पेशल रेस्क्यू टीम और हेलिकॉप्टर भेजा गया है, जबकि कोलकाता से पैरामिलिट्री बल की टीम भी जबलपुर पहुंच चुकी है। करीब 20 फीट गहरे पानी में फंसे क्रूज को हाइड्रॉलिक मशीनों और पोकलेन की मदद से निकालने की कोशिश जारी है।
क्रूज के संचालन की जानकारी नहीं
इस बीच प्रदेश के पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी के बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि नर्मदा नदी में पेट्रोल-डीजल से चलने वाली बोट पर रोक है और उन्हें इस क्रूज के संचालन की जानकारी नहीं थी।
हालात काबू से बाहर हो गए
हादसे से बचे क्रूज पायलट महेश ने बताया कि सब कुछ अचानक हुआ। “तेज तूफान आया और क्रूज अनियंत्रित हो गया। संभलने का मौका ही नहीं मिला।” महेश को 10 साल का अनुभव है, फिर भी मौसम की तीव्रता के सामने हालात काबू से बाहर हो गए।
संबंधित समाचार

दिनदहाड़े बिल्डिंग में चोरी:नवरात्रि पूजन में गया था परिवार; जेवर और नकदी ले गए बदमाश, सीसीटीवी में 3 संदिग्ध हुए कैद

आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान:केंद्रीय मंत्री ने जताई नाराजगी; कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब

जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर:भस्म आरती में हुए शामिल; मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार

रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रुपए लेकर एक्टिवा सहित फरार हुई युवती; मैनेजर बैंक में जमा कराने जा रहा था शोरूम का कलेक्शन

दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज:रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!