बीड़ी को लेकर विवाद: युवक की तलवार मारकर हत्या; मुख्य आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
जिले के नागदा स्थित बिड़लाग्राम थाना क्षेत्र में रविवार रात मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बीड़ी मांगने को लेकर हुए विवाद के बाद 18 वर्षीय युवक जयप्रकाश ठाकुर की कथित तौर पर तलवार से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहनलाल ढोली (करीब 50 वर्ष) को घटना के कुछ ही घंटों बाद गिरफ्तार कर लिया है।
ऐसे शुरू हुआ विवाद
पुलिस के अनुसार, घटना जी-ब्लॉक टापरी क्षेत्र की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वारदात से पहले जयप्रकाश और आरोपी मोहनलाल साथ थे। इसी दौरान मोहनलाल ने जयप्रकाश से बीड़ी मांगी। बीड़ी नहीं होने की बात पर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो बाद में हाथापाई में बदल गई। बिड़लाग्राम थाना प्रभारी जितेंद्र पाटीदार के मुताबिक, आसपास मौजूद लोगों ने उस समय दोनों को अलग करा दिया था।
तलवार लेकर लौटा आरोपी
पुलिस का कहना है कि विवाद के बाद जयप्रकाश पास ही एक पड़ोसी के घर के बाहर खाट पर बैठकर मोबाइल चला रहा था। इसी बीच आरोपी अपने घर से तलवार लेकर वापस आया और उस पर हमला कर दिया। सीने पर किए गए वार से जयप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
माता-पिता इंदौर में, दादा-दादी के साथ रहता था युवक
परिजन के अनुसार, जयप्रकाश अपने दादा-दादी के साथ नागदा में रहता था, जबकि उसके माता-पिता रोजगार के सिलसिले में इंदौर में रहते हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया।
परिजन की अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की मांग
मृतक के परिजनों का आरोप है कि घटना के समय आरोपी के साथ कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे। उन्होंने सभी कथित आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। परिजनों ने चेतावनी दी है कि यदि सभी संबंधित लोगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे विरोध प्रदर्शन करेंगे।
जांच जारी
पुलिस ने मुख्य आरोपी को घटना की रात ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ढोल बजाने का काम करता है और दोनों एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे। मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!