गली के क्रिकेट में विवाद: जमकर हुआ बवाल; केस दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चंदन नगर थाना क्षेत्र में शनिवार रात क्रिकेट खेलने के एक मामूली विवाद ने अचानक तूल पकड़ लिया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
इलाके में तनाव की स्थिति
मामले में खास बात यह रही कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसे किसी शादी समारोह में कव्वाली कार्यक्रम के दौरान हुआ बताया गया, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई।
क्रिकेट खेलने को लेकर हुआ विवाद
हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले और स्पष्ट किया कि मामला क्रिकेट खेलने को लेकर हुआ था, न कि किसी धार्मिक कार्यक्रम से जुड़ा।
बच्चों से गाली-गलौज शुरू कर दी
पुलिस के अनुसार फरहान अब्बासी (18), निवासी लोहा गेट गली नंबर 10, ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। फरहान ने बताया कि वह रात करीब 10 बजे अपने घर के बाहर बैठा था, उसी दौरान गली में बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। तभी वहां से गुजर रहे आरोपी सौहेल ने बच्चों से गाली-गलौज शुरू कर दी।
फरहान के साथ मारपीट करने लगा
जब फरहान ने आरोपी को समझाने की कोशिश की तो वह भड़क गया और फरहान के साथ मारपीट करने लगा। इसी दौरान आरोपी ने किसी नुकीली वस्तु से फरहान के सीने, पीठ और हाथ पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।
माहौल तनावपूर्ण हो गया
शोर सुनकर उसके भाई इमरान और इरफान मौके पर पहुंचे और उसे बचाया। घटना के बाद क्षेत्र में भीड़ जमा हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलते ही चंदन नगर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
मामला दर्ज
आरोपी जाते-जाते फरहान को जान से मारने की धमकी भी दे गया। टीआई तिलक करोले के मुताबिक आरोपी सौहेल के खिलाफ मारपीट और धमकी देने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस वायरल वीडियो की भी जांच कर रही है ताकि अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जा सके।
संबंधित समाचार

दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज:रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!