विवादित एसआई दीपक जामोद पर फिर लगे कई गंभीर आरोप: फर्ज का उजाला नहीं, करतूतों का अंधेरा
KHULASA FIRST
संवाददाता

जीएसटी के नाम पर ट्रक उठाकर की सौदेबाजी!
विभाग बोला- न जांच करवाई, न पुलिस से मांगी मदद
खुलासा फर्स्ट...इंदौर।
जांच और कार्रवाई का काम जीएसटी विभाग का था, लेकिन फिर भी पुलिस द्वारा गोदाम में घुसकर ट्रक उठा लिए गए। ड्राइवरों को हवालात में डाल दिया गया और फिर ट्रक छोड़ने के बदले लाखों रुपए की मांग की गई। ये आरोप परदेशीपुरा थाने के विवादित एसआई दीपक जामोद पर लगाए गए, जिसके चलते वह एक बार फिर सवालों के घेरे में हैं। खास बात यह कि जिस कार्रवाई को लेकर पुलिस अपनी पीठ थपथपा रही थी, उससे खुद जीएसटी विभाग ने किनारा करते हुए साफ कर दिया कि उसने न तो ऐसी कोई जांच करवाई थी और न ही पुलिस से कार्रवाई करने का अनुरोध किया था।
जानकारी के अनुसार अग्रवाल ग्रुप का परदेशीपुरा में गोदाम है। परसों रात वहां दो गाड़ियां खाली हो रही थीं। आरोप है कि प्रतिस्पर्धी राहुल खंडेलवाल ने पुलिस से साठगांठ कर अग्रवाल के गोदाम पर दबिश डलवाई। पुलिस ने दोनों ट्रक जब्त कर थाने में खड़े करवा दिए और ड्राइवरों को हिरासत में ले लिया। दोनों ट्रक करीब 20 घंटे तक थाने में खड़े रहे, जबकि ड्राइवरों को भी लगभग 24 घंटे बाद छोड़ा गया।
ट्रांसपोर्टरों का आरोप है कि ट्रक छोड़ने के एवज में दो-दो लाख रुपए की मांग की गई। मामला वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा तो ड्राइवरों को रिहा कर वाहनों की जानकारी जीएसटी विभाग को भेज दी गई। इस पूरे घटनाक्रम में सबसे ज्यादा चर्चा परदेशीपुरा थाने के एसआई दीपक जामोद की हो रही है। सूत्रों का दावा है कि टीआई आरडी कानवा छुट्टी पर हैं। उनकी अनुपस्थिति में एसआई जामोद ने उक्त कार्रवाई की।
मध्य प्रदेश टैक्स लॉ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अश्विन लखोटिया ने कार्रवाई पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि पीड़ित व्यापारी चाहें तो कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं। गौरतलब है एसआई दीपक जामोद कुछ समय पहले उस समय भी विवादों में आए थे, जब परदेशीपुरा की एक युवती का सरकारी पिस्टल के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
आरोप थे कि युवती से दोस्ती के चलते एसआई ने उसे अपनी सर्विस पिस्टल दी थी, जिसका युवती ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। इस मामले में तत्कालीन डीसीपी जोन-2 कुमार प्रतीक ने जामोद को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। अब जीएसटी कार्रवाई को लेकर लगे नए आरोपों ने एसआई दीपक जामोद की कार्यशैली पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!