जल संकट पर आज कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन: शहर के कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति बाधित; बढ़ता जा रहा लोगों का आक्रोश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लगातार गहराते पानी संकट को लेकर आज कांग्रेस सड़कों पर उतरने जा रही है। शहर के कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति बाधित होने और टैंकरों से भी पर्याप्त पानी नहीं मिलने से लोगों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस मंगलवार शाम राजबाड़ा पर धरना-प्रदर्शन करेगी।
लोग पानी के लिए परेशान
कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि शहर की कई कॉलोनियों, बस्तियों और मोहल्लों में लोग पानी के लिए परेशान हैं। नागरिकों को दूर-दराज़ से पानी लाना पड़ रहा है, जबकि नगर निगम समस्या के समाधान में विफल साबित हुआ है।
शाम 5 बजे से शुरू होगा प्रदर्शन
शहर कांग्रेस अध्यक्ष एवं नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने बताया कि मंगलवार 26 मई को शाम 5 बजे राजबाड़ा पर धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल होंगे।
महापौर के इस्तीफे की मांग
कांग्रेस का कहना है कि शहर में जल संकट को लेकर महापौर की कार्यप्रणाली निष्क्रिय और लापरवाह रही है। इसी के विरोध में महापौर के इस्तीफे की मांग उठाई जाएगी।
खाली मटके फोड़कर जताएंगे विरोध
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता राजबाड़ा से नगर निगम मुख्यालय तक मार्च निकालेंगे। नगर निगम परिसर के बाहर खाली मटके फोड़कर जल संकट के खिलाफ विरोध दर्ज कराया जाएगा। कांग्रेस नेताओं के अनुसार प्रदर्शन की पूरी रूपरेखा तैयार कर ली गई है और इसे बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!