टकराव तेज: इस देश की एयरस्ट्राइक के बाद किसने किया पलटवार; वैश्विक तेल आपूर्ति पर मंडराया संकट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, वॉशिंगटन डीसी।
पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर युद्ध जैसी स्थिति में पहुंच गया है। शनिवार देर रात अमेरिका ने ईरान के करीब 140 सैन्य ठिकानों पर बड़े पैमाने पर एयरस्ट्राइक की।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक यह कार्रवाई होर्मुज जलडमरूमध्य में साइप्रस के झंडे वाले कंटेनर जहाज पर हुए हमले के जवाब में की गई।
CENTCOM ने बताया कि हमले में जहाज के इंजन रूम में आग लग गई, उसे भारी नुकसान पहुंचा और चालक दल का एक सदस्य लापता हो गया। अमेरिका का आरोप है कि यह हमला ईरान ने किया था, जिसके बाद जवाबी सैन्य कार्रवाई की गई।
ईरान का पलटवार, अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन हमलों का दावा
अमेरिकी हमले के कुछ ही घंटों बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई का दावा किया। ईरानी सरकारी मीडिया IRIB के अनुसार, ईरानी सेना ने कुवैत और बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ड्रोन हमले किए।
ईरान का दावा है कि कुवैत में अमेरिकी पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम, गोला-बारूद डिपो और रडार स्टेशन, जबकि बहरीन में कम्युनिकेशन सिस्टम और रडार साइटों को निशाना बनाया गया। हालांकि, अमेरिका, कुवैत और बहरीन ने इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
ईरान ने जहाज पर हमले की बात मानी
ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने स्वीकार किया कि साइप्रस के झंडे वाले जहाज को रोकने की कोशिश की गई थी। दावा किया गया कि जहाज ने ट्रांसपोंडर बंद कर दिया था और चेतावनी के बावजूद नहीं रुका। पहले फायरिंग की गई और बाद में उसे रोकने के लिए क्रूज मिसाइल दागी गई।
होर्मुज जलडमरूमध्य अनिश्चितकाल के लिए बंद
अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने का ऐलान किया है।
IRGC ने कहा कि जब तक अमेरिका क्षेत्र में सैन्य हस्तक्षेप बंद नहीं करता, तब तक जलडमरूमध्य नहीं खोला जाएगा। ईरान ने यह भी दावा किया कि उसकी अनुमति के बिना गुजरने की कोशिश करने वाले एक अन्य जहाज को भी निशाना बनाया गया।
इस फैसले से वैश्विक तेल आपूर्ति और ऊर्जा बाजार पर संकट गहराने की आशंका बढ़ गई है, क्योंकि दुनिया के बड़े हिस्से का कच्चा तेल इसी समुद्री मार्ग से गुजरता है।
ईरान ने अमेरिका से समझौते का सम्मान करने को कहा
ईरान ने अमेरिका से 16 जून को हुए समझौते का सम्मान करने की अपील की है। ईरानी सेना का कहना है कि यदि अमेरिका समझौते का पालन नहीं करता, तो ईरान पश्चिम एशिया में मौजूद सभी अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने के लिए मजबूर होगा।
ईरान की ओर से अमेरिका के साथ वार्ता में शामिल रहे मोहम्मद बाकर गालिबाफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि अब ' एकतरफा समझौतों का दौर खत्म हो चुका है। हमने पहले ही चेतावनी दी थी कि या तो अपने वादों पर कायम रहो या फिर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहो।"
ट्रंप की चेतावनी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनके खिलाफ हत्या की कोई कोशिश की गई, तो अमेरिका हजारों मिसाइलों से जवाब देगा। उन्होंने दावा किया कि ऐसी स्थिति के लिए सैन्य आदेश पहले ही जारी किए जा चुके हैं।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!