कॉलेज छात्र ने की आत्महत्या: फांसी लगाकर दी जान; परिजनों ने प्रेमिका पर लगाए गंभीर आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 21 वर्षीय कॉलेज छात्र द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने एक परिचित युवती पर छात्र को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने, ब्लैकमेल करने और लगातार पैसों की मांग करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मृतक राहुल झरने गोमतगिरी क्षेत्र का निवासी था और वैष्णव कॉलेज में थर्ड ईयर का छात्र था। मंगलवार को वह घर में अकेला था। शाम के समय जब उसकी मां काम से लौटकर घर पहुंचीं तो राहुल को फंदे पर लटका पाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
मोबाइल चैट बनी जांच का अहम आधार
परिजनों का आरोप है कि राहुल का क्षेत्र में रहने वाली एक युवती के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध था। उनका कहना है कि युवती लगातार राहुल से पैसों की मांग कर रही थी और इसी कारण वह मानसिक तनाव में रहने लगा था।
पैसों की मांग से जुड़ी बातचीत सामने आई
परिवार के मुताबिक राहुल के मोबाइल फोन में मिली आखिरी चैट में भी पैसों की मांग से जुड़ी बातचीत सामने आई है। इसी आधार पर परिजन युवती पर मानसिक दबाव बनाने का आरोप लगा रहे हैं।
आर्थिक स्थिति कमजोर, बढ़ता गया तनाव
राहुल के पिता संतोष झरने सरिया सेटिंग का काम करते हैं, जबकि उसकी मां घरों में खाना बनाकर परिवार का खर्च चलाती हैं। परिवार का कहना है कि सीमित आय के बावजूद राहुल पर लगातार आर्थिक दबाव बनाया जा रहा था, जिससे वह परेशान रहने लगा था।
पुलिस हर पहलू की कर रही जांच
गांधी नगर थाना पुलिस ने छात्र का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और चैट रिकॉर्ड, कॉल डिटेल्स सहित अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के वास्तविक कारणों और आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।
फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और संबंधित लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!